एक्सप्लोरर

क्या सिंदूर की कीमत पाकिस्तान को पड़ेगी भारी, डूब जाएगी इकोनॉमी, जानें पड़ोसी मुल्क का क्या होगा हाल

Operation Sindoor: पाकिस्तान की इकोनॉमी पूरी तरह से कृषि, पशुपालन और स्थानीय उद्योगों पर निर्भर है, ऐसे में बिना पानी के इनके लिए न ही फसलों की उपज होगी और न ही बाकी काम चल पाएगा.

Operation Sindoor: भारत ने बुधवार की रात पाकिस्तान पर ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम देते हुए उसके करीब 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया है. ऐसा माना जा रहा है कि भारत के तीनों सेनाओं के संयुक्त ऑपरेशन में करीब 80 से ज्यादा आतंकियों को मौत की नींद सुला दिया गया. ये हमले पाकिस्तान के साथ ही पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर किया गया.

भारत की तरफ से सीमा पार ये हमला 22 अप्रैल को पहलगाम में किए गए हमले के जवाब में किया गया है. भारत के इस अटैक में प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर ए तैयबा और हिज्बुल मुजाहिदीन के ठिकानों को निशाना बनाया गया. ऐसे में सवाल अब उठ रहा है कि पाकिस्तान की इकोनॉमी पर भारत की तरफ से लिए गए अब तक के कदमों का क्या कुछ असर पड़ने वाला है?

पाकिस्तान पर करारा आर्थिक चोट

आर्थिक जानकारों का मानना है कि जिस तरह के भारत ने कदम उठाए हैं उससे पाकिस्तान को बड़ा इकॉनोमिक नुकसान होने जा रहा है. इसके बाद जरूर पाकिस्तान को अब सिंदूर की कीमत का अब तक पता चल चुका होगा.

भारत की तरफ से लिए एक्शन का वहां के शेयर बाजार से लेकर पानी और आसमान हर जगह पर असर देखा जा रहा है. पाकिस्तान का स्टॉक मार्केट करीब सात हजार अंक तक टूट चुका है, जिससे वहां के निवेशकों को करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है. ऐसे में आज एक बार फिर वहां के शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दिख सकती है. 

दूसरा एक्शन भारत की तरफ से किया गया वाटर स्ट्राइक है. सिंधु जल संधि रद्द करने के एलान से पाकिस्तान में जो बौखलाहट है, उसका एक संकेत पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के चेयरमैन बिलावल भुट्टे के उस बयान से भी लगाया जा सकता है, जिसमें उन्होंने कहा कि या तो पानी बहेगा या फिर खून बहेगा. 

सिंधु संधि की क्या अहमियत

दरअसल, पाकिस्तान की इकोनॉमी पूरी तरह से कृषि, पशुपालन और स्थानीय उद्योगों पर निर्भर है, ऐसे में बिना पानी के इनके लिए न ही फसलों की उपज होगी और न ही बाकी काम चल पाएगा. ऐसे स्थिति में अगर भारत से सिंधु नदी के पानी को किसी और तरफ मोड़ा जाता है तो फिर न सिर्फ वहां की इकोनॉमी चरमरा जाएगी, बल्कि वहां के लोगों के सामने भूखमरी की संकट पैदा हो जाएगा.

रिपोर्ट्स की मानें तो पाकिस्तान की करीब 80 फीसदी खेती सिंधु जल के ऊपर निर्भर है. परोक्ष या फिर अपरोक्ष तौर पर करीब 60 फीसदी पाकिस्तान की आबादी सिंधु जल पर निर्भर है. इसके अलावा, कराची, मुलतान और लाहौर जैसे शहरों को भी औद्योगिक उद्देश्य के लिए सिंधु नदीं से ही पानी मिलता है. 

व्यापार पर चोट

इसके अलावा, भारत ने पाकिस्तान के साथ सभी तरह के व्यापार बंद कर दिया है. भारत की तरफ से अटारी वाघा बॉर्डर को बंद कर दिया गया है. साल 2019-19 में दोनों देशों के बीच करीब 4370 करोड़ का ट्रेड हुआ था. इसके अलावा, भारत ने पाकिस्तान के लिए अपना एयर स्पेस भी बंद करने का एलान किया है. ऐसे में जो भी फ्लाइट्स भारत के एयर स्पेस का इस्तेमाल करती थी, अब उसे दूर से होकर जाना होगा.

ये भी पढ़ें: भारत-ब्रिटेन के बीच फ्री ट्रेड डील के बाद कार, व्हिस्की से लेकर वाइन तक... जानें क्या-क्या चीजें हो सकती हैं सस्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना OTP, बिना अलर्ट के खातों से पैसा गायब, किसने लूटे PNB के 35 करोड़?
बिना OTP, बिना अलर्ट के खातों से पैसा गायब, किसने लूटे PNB के 35 करोड़?
एक Email ने छीनी 250 लोगों की नौकरी, महीने भर में Amazon की दूसरी बड़ी छंटनी
एक Email ने छीनी 250 लोगों की नौकरी, महीने भर में Amazon की दूसरी बड़ी छंटनी
दीवाली से पहले बढ़ेगी गैस सिलेंडर की कीमत? चेक करें आज का बुकिंग रेट
दीवाली से पहले बढ़ेगी गैस सिलेंडर की कीमत? चेक करें आज का बुकिंग रेट
बढ़ती महंगाई के बीच यूएस फेड में लिया बड़ा फैसला, ब्याज दरों को रखा स्थिर
बढ़ती महंगाई के बीच यूएस फेड में लिया बड़ा फैसला, ब्याज दरों को रखा स्थिर

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
9 साल में तीसरी बार अक्षय संग काम करेंगी भूमि पेडनेकर, प्रियदर्शन की फिल्म में हुई एंट्री
प्रियदर्शन की फिल्म में भूमि पेडनेकर की एंट्री, फिर अक्षय कुमार संग बनेगी जोड़ी
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget