एक्सप्लोरर

अब राशन की दुकानों पर मिलेगा LPG Cylinder, केंद्र सरकार बना रही खास प्लान

Gas Cylinder: आम जनता के लिए राहत की खबर है. आप जल्द ही राशन की दुकानों (Ration shop) से गैस सिलेंडर खरीद सकेंगे.

Gas Cylinder: आम जनता के लिए राहत की खबर है. अब आपको गैस-सिलेंडर (LPG chotu gas cylinder) के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा. आप जल्द ही राशन की दुकानों (Ration shop) से गैस सिलेंडर खरीद सकेंगे. केंद्र सरकार (Central government) राशन की दुकानों के जरिये छोटे एलपीजी सिलेंडरों की खुदरा बिक्री की अनुमति देने पर विचार कर रही है. इसके साथ ही सरकार इन दुकानों को वित्तीय रूप से व्यावहारिक बनाने के लिए फाइनेंशियल सर्विसेज को भी पेश करने की परमिशन दे सकती है.

किन लोगों ने लिया भाग
बता दें इस बारे में सरकार विचार कर रही है और बैठक की गई है. इस बैठक में इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, वित्त, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के प्रतिनिधियों ने भी बैठक में भाग लिया है. 

ये लोग भी रहे बैठक में शामिल
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (BPCL), हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (HPCL) के साथ-साथ सीएससी, ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड (सीएससी) के अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे.

सरकार कर रही विचार
बैठक के बाद खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘‘उचित दर दुकानों (FPC) की वित्तीय लाभप्रदता बढ़ाने के लिए सक्रिय उपाय किए जाने चाहिए.... एफपीएस के माध्यम से छोटे एलपीजी सिलेंडरों की खुदरा बिक्री की योजना पर विचार किया जा रहा है." पेट्रोलियम विपणन कंपनियों (OMC) के प्रतिनिधियों ने उचित दर दुकानों (FPC) के माध्यम से छोटे एलपीजी सिलेंडरों की खुदरा बिक्री के प्रस्ताव की सराहना की है.

CSC के जरिए किया जाएगा काम
OMC ने कहा कि इच्छुक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की सरकारों के साथ समन्वय के जरिये इसके लिए आवश्यक सहायता दी जाएगी. राज्य सरकारों ने कहा कि CSC के सहयोग से FPC  की लाभप्रदता में भी इजाफा होगा. उन्होंने यह भी कहा कि वे स्थानीय आवश्यकताओं के अनुसार लाभप्रदता की समीक्षा करने के लिए सीएससी के साथ समन्वय करेंगे. एफपीएस के माध्यम से वित्तीय सेवाएं प्रदान करने के प्रस्ताव पर वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) के प्रतिनिधियों ने बताया कि इच्छुक राज्यों के साथ समन्वय के माध्यम से इसके लिए आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी.

पीयूष गोयल ने किया ट्वीट
बयान में कहा गया है कि सरकार पूंजी जुटाने के लिए एफपीएस डीलरों को मुद्रा लोन का लाभ देने की योजना बना रही है. खाद्य सचिव ने राज्यों से इन पहल को शुरू करने और अपनी आवश्यकताओं के अनुरूप इसमें काट-छांट करने को कहा है. खाद्य और उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर कहा, "एफपीएस के माध्यम से एलपीजी सिलेंडरों की खुदरा बिक्री की योजना की तैयारी की है. राज्यों व केंद्र शासित प्रदेश इस बारे में एफपीएस डीलरों को जागरूक करेंगे."

5.26 लाख हैं राशन की दुकानें
गोयल ने कहा कि उनका मंत्रालय एफपीएस की वित्तीय लाभप्रदता बढ़ाने के लिए सक्रिय कदम उठाने का आह्वान करता है. देश में लगभग 5.26 लाख राशन की दुकानें हैं जिनके माध्यम से गरीब लाभार्थियों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत रियायती खाद्यान्न वितरित किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें:

IPO: एक्सट्रा कमाई का मौका! 1 से 3 नवंबर तक लगाएं पैसा, 15 दिन में हो सकता है बढ़िया मुनाफा, चेक करें डिटेल्स

Bank Holidays November 2021: नवंबर में पूरे 17 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें किस-किस तारीख को नहीं होगा काम, चेक करें छुट्टियों की लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SBI के 3.75 लाख ग्राहकों का डेटा लीक, हैकर्स का बड़ा दावा
SBI के 3.75 लाख ग्राहकों का डेटा लीक, हैकर्स का बड़ा दावा
Royal Stag, McDowell's पर मंडराया खतरा, शराब कंपनियों के दफ्तरों में छापेमारी
Royal Stag, McDowell's पर मंडराया खतरा, शराब कंपनियों के दफ्तरों में छापेमारी
नेपाल ने भारतीय बिस्किट पर लगाया बैन, PriyaGold को स्टॉक हटाने का आदेश
नेपाल ने भारतीय बिस्किट पर लगाया बैन, PriyaGold को स्टॉक हटाने का आदेश
आज दशहरा पर बैंक बंद, अब कब खुलेंगे? इस हफ्ते का टाइम टेबल जानिए
आज दशहरा पर बैंक बंद, अब कब खुलेंगे? इस हफ्ते का टाइम टेबल जानिए

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
Theatre Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
LIVE: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
Embed widget