एक्सप्लोरर

Bank Holidays November 2021: नवंबर में पूरे 17 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें किस-किस तारीख को नहीं होगा काम, चेक करें छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holidays November 2021: नवंबर महीने (bank holidays in november 2021) में 4 या 5 दिन नहीं बल्कि पूरे 17 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा.

Bank Holidays November 2021: नवंबर का महीना त्योहारों से भरा हुआ है तो ऐसे में बैंक जानें से पहले आप छुट्टियों की लिस्ट (bank holidays 2021) जरूर चेक कर लें. नवंबर महीने (bank holidays in november 2021) में 4 या 5 दिन नहीं बल्कि पूरे 17 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा. ऐसे में बैंक जाने से पहले आपको ये चेक कर लेना जरूरी है कि किस दिन किस शहर के बैंक बंद रहेंगे. बता दें ये छुट्टियां राज्य और शहरों के हिसाब से अलग-अलग है. 

RBI जारी करता है छुट्टियों की लिस्ट
आपको बता दें हर महीने बैंकिंग छुट्टियों की लिस्ट आरबीआई (Reserve Bank of India) की ओर से जारी की जाती है, जिससे ग्राहकों को कामकाज में कोई परेशानी न हो. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया सालभर के सभी राज्यों और सभी शहरों की छुट्टियों की लिस्ट एकसाथ जारी कर देता है. 

चेक करें नवंबर महीने में बैंक हॉलिड लिस्ट (Bank Holidays List in november 2021)

  • 1 नवंबर- कन्नड़ राज्योत्सव और कुट के कारण बेंगलुरु और इंफाल में बैंक बंद रहेंगे.
  • 3 नवंबर- नरक चतुर्दशी के अवसर पर बेंगलुरु में बैंक बंद रहेंगे.
  • 4 नवंबर- दिवाली अमावस्या/काली पूजा की वजह से बेंगलुरु को छोड़कर सभी शहरों के बैंकों में कामकाज नहीं होगा.
  • 5 नवंबर - दिवाली/विक्रम संवत/न्यू ईयर/गोवर्धन पूजा की वजह से अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, मुंबई और नागपुर में बैंक बंद रहेंगे.
  • 6 नवंबर- भाई दूज/चित्रगुप्त जयन्ती/लक्ष्मी पूजा/दीपावली/निंगोल चाकोबा की वजह से गंगटोक, इंफाल, कानपुर, लखनऊ और शिमला में बैंक बंद रहेंगे.
  • 10 नवंबर- छठ पूजा/सूर्य षष्ठी/डाला छठ के अवसर पर पटना और रांची में बैंक बंद रहेंगे.
  • 11 नवंबर- छठ पूजा के मौके पर पटना में बैंक बंद रहेंगे.
  • 12 नवंबर- वांगला महोत्सव के अवसर पर शिलांग में बैंक बंद रहेंगे.
  • 19 नवंबर- गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा की वजह से आइजोल, बेलापुर, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला और श्रीनगर के बैंकों में काम नहीं होगा.
  • 22 नवंबर- कनकदास जयंती की वजह से बेंगलुरु में बैंक बंद रहेंगे.
  • 23 नवंबर- सेंग कुत्सनेम के अवसर पर शिलांग में बैंक बंद रहेंगे.

दूसरे और चौथे शनिवार की वजह से बंद रहेंगे बैंक
इन छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को भी बैंकों में काम नहीं होगा. आपको बता दें 13 नवंबर को दूसरा शनिवार है, जिसकी वजह से बैंक बंद रहेंगे और 27 नवंबर को चौथे शनिवार की वजह से बैंकों में काम नहीं होगा. 

रविवार को बंद रहेंगे बैंक 
इसके अलावा 7, 14, 21 और 28 नवंबर को रविवार की वजह से देश के सभी शहरों में बैंक बंद रहेंगे. इस हिसाब से कुल नवंबर महीने में बैंक 17 दिन बंद रहेंगे.

ऑनलाइन बैंकिंग का कर सकते हैं इस्तेमाल
आपको बता दें आप ऑनलाइन बैंकिग का इस्तेमाल हर दिन कर सकते हैं. यानी छुट्टी वाले दिन भी ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर आसानी से कर सकते हैं. इन 17 दिन बैंक की शाखा में काम नहीं होगा. 

इस ऑफिशियल लिंक से भी चेक कर सकते हैं छुट्टियां
बैंकों की छुट्टियों के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के ऑफिशियल लिंक https://rbi.org.in/Scripts/HolidayMatrixDisplay.aspx पर भी विजिट कर सकते हैं. यहां आपको हर महीने हर राज्य के बैंक की छुट्टियों के बारे में जानकारी मिल जाएगी. 

यह भी पढ़ें:

Price Hike : दिवाली बाद महंगा हो सकता है एसी, टीवी, फ्रिज, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियां 10 फीसदी तक बढ़ा सकती है कीमतें

Gold Price: इस बार दिवाली और धनतेरस पर सिर्फ 1 रुपये में खरीदें सोना, जानें कैसे कर सकते हैं खरीदारी?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कच्चा तेल के कारण महंगी होगी आपकी EMI, यूनियन बैंक की इस रिपोर्ट से मिडिल क्लास को लगेगा सदमा
कच्चा तेल के कारण महंगी होगी आपकी EMI, यूनियन बैंक की इस रिपोर्ट से मिडिल क्लास को लगेगा सदमा
पाकिस्तान के खाली खजाने में आई जान, PAK सेंट्रल बैंक की इस बात से झूम उठेगी 'कंगाल' आवाम
पाकिस्तान के खाली खजाने में आई जान, PAK सेंट्रल बैंक की इस बात से झूम उठेगी 'कंगाल' आवाम
चीन की चाल से ट्रंप को लगेगा झटका, सब लड़ते रहे... ड्रैगन ने GDP ग्रोथ से दुनिया को चौंकाया
चीन की चाल से ट्रंप को लगेगा झटका, सब लड़ते रहे... ड्रैगन ने GDP ग्रोथ से दुनिया को चौंकाया
ईरान वॉर से हजारों करोड़ का नुकसान, टूरिज्म-एविएशन पर संकट के बादल, सरकार के सामने उठी ये मांग
ईरान वॉर से हजारों करोड़ का नुकसान, टूरिज्म-एविएशन पर संकट के बादल, सरकार के सामने उठी ये मांग

वीडियोज

Sansani: नशे के लिए मौत का ट्रायल ! | ABP News
Women’s Reservation Bill पर विपक्ष को भरोसा नहीं...कौन गलत, कौन सही? | Chitra Tripathi | PM Modi
US Iran Peace talks : Munir पहुंचे ईरान क्या है गेम प्लान? | Chitra Tripathi | Trump
Bharat Ki Baat: संसद की 'ब्लैंक चेक' पॉलिटिक्स क्या? | Women Reservation | NDA Vs INDIA
Sandeep Chaudhary: 850 सीटें...सरकार का चक्रव्यूह? | Womens Reservation Bill | PM Modi | NDA

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रियंका बोलीं- संसद में पीएम उड़ाते राहुल का मजाक, फिर घर जाकर करते हैं उनकी बातों पर गौर
प्रियंका बोलीं- संसद में पीएम उड़ाते राहुल का मजाक, फिर घर जाकर करते हैं उनकी बातों पर गौर
मोनालिसा की शादी को लेकर MP पुलिस ने उठाया बड़ा कदम, फरमान से विवाह के बाद हुआ विवाद
मोनालिसा की शादी को लेकर MP पुलिस ने उठाया बड़ा कदम, फरमान से विवाह के बाद हुआ विवाद
'भूत बंगला' से पहले इन फिल्मों में दिखी अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की जोड़ी, जानें बॉक्स ऑफिस का हाल
'भूत बंगला' से पहले इन फिल्मों में दिखी अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की जोड़ी, जानें बॉक्स ऑफिस का हाल
काला टीका, अखिलेश करते हमारी मदद और इतिहास से सबक…, महिला आरक्षण पर क्या-क्या बोले पीएम मोदी?
काला टीका, अखिलेश करते हमारी मदद और इतिहास से सबक…, महिला आरक्षण पर क्या-क्या बोले पीएम मोदी?
Watch: ' कैच ऑफ द सीजन', श्रेयस अय्यर ने पकड़ा अविश्वसनीय कैच; सूर्यकुमार और रोहित का रिएक्शन वायरल
' कैच ऑफ द सीजन', श्रेयस अय्यर ने पकड़ा अविश्वसनीय कैच; सूर्यकुमार और रोहित का रिएक्शन वायरल
अकेले तेलंगाना की कितनी है आबादी? SEEPC सर्वे में राज्य की जनसंख्या के आंकड़े आए सामने
अकेले तेलंगाना की कितनी है आबादी? SEEPC सर्वे में राज्य की जनसंख्या के आंकड़े आए सामने
अमेरिकी रक्षा मंत्री ने ईरान को बताया समुद्री लुटेरा, कहा- अब हम पूरी तरह तैयार, डील नहीं की तो उड़ा देंगे पावर प्लांट
अमेरिकी रक्षा मंत्री ने ईरान को बताया समुद्री लुटेरा, कहा- अब हम पूरी तरह तैयार, डील नहीं की तो उड़ा देंगे पावर प्लांट
TTE vs TC रेलवे में कौन सी नौकरी बेहतर है, जानें सैलरी और काम का पूरा फर्क
TTE vs TC रेलवे में कौन सी नौकरी बेहतर है, जानें सैलरी और काम का पूरा फर्क
Embed widget