एक्सप्लोरर

जियो IPO का धमाका: मेगा इश्यू में रिटेल निवेशकों का भी कोटा फुल, बस कल तक का मौका

जियो आईपीओ एक के बाद एक रिकॉर्ड बनाता जा रहा है. आईपीओ के पहले दिन शुरुआती 100 मिनट में QIB कोटा ओवरसब्सक्राइब हो गया. आज रिटेल निवेशक भी जमकर खरीदारी कर रहे हैं.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • जियो IPO: पहले दिन संस्थागत कोटा 100 मिनट में भरा.
  • दूसरे दिन खुदरा, गैर-संस्थागत, कर्मचारी कोटे भी भरे.
  • आईपीओ आवेदन का कल अंतिम दिन, धन कर्ज चुकाएगा.

मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस Jio प्लेटफॉर्म्स (Reliance Jio Platforms) के IPO का आज दूसरा दिन है. पहले दिन यानी कि 21 अक्टूबर को संस्थागत निवेशकों के बीच इसकी जबरदस्त डिमांड देखी गई. तभी इश्यू के लॉन्च होने के महज 100 मिनट के बाद क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का कोटा पूरी तरह से सब्सक्राइब हो गया. आमतौर पर जब किसी पब्लिक इश्यू का साइज 10000 करोड़ या उससे ज्यादा होता है, तो उसे पूरा भरने में 2 से 3 दिन का समय लगता है, लेकिन जियो प्लेटफॉर्म्स ने इसे कुछ ही मिनटों में हासिल कर एक नया रिकॉर्ड बनाया. 

रिटेल निवेशकों ने भी दिखाया दम

आज आईपीओ के दूसरे दिन रिटेल निवेशक भी इसमें खूब दिलचस्पी दिखा रहे हैं. 22 अक्टूबर की सुबह 11 बजे तक रिटेल निवेशकों का हिस्सा 1 गुना पार कर गया. यानी कि आईपीओ में रिटेल निवेशकों के लिए रखे गए शेयरों के मुकाबले ज्यादा आवेदन आ चुके हैं. आईपीओ के पहले दिन खुदरा निवेशकों का हिस्सा सिर्फ 0.73 गुना (73%) भरा था, जबकि दूसरे दिन निवेशकों ने इस कदर शेयरों की खरीदारी की कि यह कोटा 100% की सीमा को पार कर गया.

हालांकि, बीएसई की डेटा के मुताबिक, शेयरों की डिमांड के मामले में अभी भी संस्थागत खरीदार (क्यूआईबी) ही आगे हैं क्योंकि इन्होंने रिजर्व कोटे के मुकाबले  9.42 गुना ज्यादा बोलियां लगाईं. इससे साफ पता चलता है कि देश और दुनिया के बड़े वित्तीय दिग्गजों को जियो के बिजनेस और इसकी भविष्य की ग्रोथ पर पूरा भरोसा है. इसके बाद गैर-संस्थागत निवेशकों की कैटेगरी को 2.34 गुना अभिदान मिला. शेयरधारकों के लिए आरक्षित हिस्से को 2.06 गुना और कर्मचारियों के कोटे को 1.61 गुना अभिदान मिला.

बस कल है आखिरी मौका

जियो के आईअपीओ का कल आखिरी दिन है. यानी कि कल 23 अक्टूबर को आईपीओ के लिए दांव लगाने का आखिरी मौका है. आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट 26 अक्टूबर को होने की उम्मीद है. वहीं, कंपनी के शेयर 28 अक्टूबर को BSE और NSE पर लिस्ट हो सकते हैं. यह पूरी तरह से एक फ्रेश इश्यू है.

यानी कि कंपनी के मौजूदा प्रमोटर (रिलायंस इंडस्ट्रीज) आईपीओ के जरिए अपनी हिस्सेदारी बेचकर पैसा बाहर नहीं निकाल रहे हैं आईपीओ में 27 करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी किए जा रहे हैं. इन शेयरों को बेचकर जो भी पैसा इकट्ठा होगा, वह कंपनी के खाते में जाएगा. इसका इस्तेमाल कर्ज को चुकाने, 5G/6G नेटवर्क के विस्तार, एआई (AI) टेक्नोलॉजी और भविष्य की नई योजनाओं के लिए करेगी.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें:

टेक और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग का हब बनेगा जामनगर, मुकेश अंबानी ने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के सामने पेश किया विजन 

अरिजीता सेन एबीपी लाइव के बिजनेस डेस्क पर बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर काम कर रही हैं. पत्रकारिता जगत में करीब आठ साल का अनुभव है. फाइनेंस के क्षेत्र में इनकी अच्छी पकड़ है. अरिजीता पहले भी कई संस्थानों में अपनी सेवा दे चुकी हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

अगले 5 दिनों में कमाई कराने आ रहे 9 IPO, दांव लगाने से पहले जानें प्राइस बैंड और GMP
अगले 5 दिनों में कमाई कराने आ रहे 9 IPO, दांव लगाने से पहले जानें प्राइस बैंड और GMP
खुलने के महज 2 घंटे में फुल हुआ Jio का IPO, तेज रफ्तार से बाजार में सनसनी
खुलने के महज 2 घंटे में फुल हुआ Jio का IPO, तेज रफ्तार से बाजार में सनसनी
खत्म हुआ इंतजार! खुल गया देश का सबसे बड़ा IPO, दांव लगाने से पहले जानें डिटेल
खत्म हुआ इंतजार! खुल गया देश का सबसे बड़ा IPO, दांव लगाने से पहले जानें डिटेल
काउंटडाउन स्टार्ट: आ रहा 31663 करोड़ का Jio IPO, 9 कंपनियों की होगी लिस्टिंग
काउंटडाउन स्टार्ट: आ रहा 31663 करोड़ का Jio IPO, 9 कंपनियों की होगी लिस्टिंग
Advertisement

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget