एक्सप्लोरर

Tomato on Paytm: अब पेटीएम पर खरीदें सस्ते में टमाटर, इन शहरों के लोगों को मिलेगा लाभ, जानें ताजा भाव

Latest Tomato Price Online: अगर आप भी घर बैठे सस्ते में टमाटर खरीदना चाहते हैं तो इस सुविधा का लाभ पेटीएम पर भी उठाया जा सकता है, जहां बाजार से काफी सस्ता टमाटर उपलब्ध है...

टमाटर के रिकॉर्ड तोड़ भाव से आम लोगों को राहत देने के लिए अब सरकार के बाद प्राइवेट प्लेयर्स भी आगे आने लगे हैं. सरकार की ओर से पहले से ही कई शहरों में लोगों को सस्ते भाव पर टमाटर मुहैया कराए जा रहे हैं. अब घर बैठे ऑनलाइन ऑर्डर कर सस्ते में टमाटर खरीदना संभव हो गया है. इसके लिए पेटीएम ने ओएनडीसी और एनसीसीएफ के साथ साझेदारी की है.

इतना हो चुका है टमाटर का भाव

अभी खुदरा बाजार में टमाटर ज्यादातर जगहों पर 100 रुपये किलो से ज्यादा के भाव में मिल रहा है. कहीं-कहीं तो इसकी कीमतें 250 रुपये किलो के भी पार निकल गई हैं. ऐसे में रियायती दर पर टमाटर उपलब्ध होने से आम लोगों को काफी राहत मिल रही है. हालांकि बस एक दिक्कत ये है कि रियायती दर पर टमाटर खरीदने की सुविधा हर जगह उपलब्ध नहीं है.

पेटीएम ने की ये नई साझेदारी

ताजे डेवलपमेंट में पेटीएम ई-कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड (PEPL) ने दिल्ली-एनसीआर में 70 रुपये प्रति किलो के भाव पर टमाटर बेचने के लिए ओएनडीसी और एनसीसीएफ के साथ साझेदारी की है. इसके साथ ही अब दिल्ली-एनसीआर के रहवासी पेटीएम ऐप से भी सस्ते भाव में टमाटर खरीद सकते हैं. 70 रुपये प्रति किलो के रियायती दर पर एक व्यक्ति को सिर्फ 2 किलो टमाटर खरीदने की सुविधा मिलेगी.

दिल्ली-एनसीआर में लग रहे मोबाइल स्टॉल

आपको बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से सहकारी समितियां राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ यानी एनसीसीएफ और नेफेड पहले से ही दिल्ली-एनसीआर समेत कुछ चुनिंदा शहरों में मोबाइल वैन के माध्यम से खुदरा उपभोक्ताओं को सस्ते भाव पर टमाटर बेच रही हैं. ओएनडीसी ने इसी सप्ताह से सस्ते भाव पर टमाटर की ऑनलाइन बिक्री शुरू की है.

ऑफलाइन भी कम किए गए हैं भाव

दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद में में कई जगहों पर लोग पहले से ही मोबाइल वैन के जरिए सस्ते में टमाटर खरीद रहे हैं. पहले इन स्टॉल पर टमाटर 90 रुपये किलो की दर से मिल रहा था, जिसे अब घटाकर 70 रुपये किलो कर दिया गया है. ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इसका लाभ पहुंचाने के लिए रियायती दर पर ऑनलाइन बेचने का निर्णय लिया गया है.

घर बैठे खरीदने के लिए रखें इन बातों का ध्यान

अगर आप भी ओएनडीसी से सस्ते भाव पर घर बैठकर टमाटर खरीदना चाहते हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा. आप डाइरेक्ट ओएनडीसी से भी टमाटर का ऑर्डर कर सकते हैं. वहीं ताजी साझेदारी के बाद पेटीएम ऐप पर भी ये सुविधा मिलेगी. आपको ऑर्डर करने के बाद अगले दिन डिलीवरी मिलेगी. यानी आप अगर आज ऑर्डर करते हैं तो आपको कल डिलीवरी मिलेगी. आप 2 किलो से ज्यादा का ऑर्डर नहीं कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: भारत पर बढ़ रहा है दुनिया का भरोसा, 2060 में ही पीछे छूट जाएंगे अमेरिका और चीन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?
Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?
अपने Youtube चैनल से कितना पैसा कमाते हैं सोनम वांगचुक? क्या इस कमाई से सरकार को देते हैं टैक्स?
अपने Youtube चैनल से कितना पैसा कमाते हैं सोनम वांगचुक? क्या इस कमाई से सरकार को देते हैं टैक्स?
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget