एक्सप्लोरर

India Economy: भारत पर बढ़ रहा है दुनिया का भरोसा, 2060 में ही पीछे छूट जाएंगे अमेरिका और चीन

Largest Economies of World: भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर कई लोग काफी सकारात्मक हैं. कई एक्सपर्ट और वैश्विक संस्थान भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर सकारात्मक दावे कर रहे हैं...

वैश्विक मंदी और दुनिया भर में बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की सुस्त पड़ती रफ्तार के बीच भारत उम्मीद की रोशनी बना हुआ है. कई विशेषज्ञ और वैश्विक संस्थान भारतीय अर्थव्यवस्था की संभावनाओं पर लगातार अपना-अपना नजरिया पेश कर रहे हैं. हाल ही में Goldman Sachs ने कहा था कि 2075 तक भारत जीडीपी के मामले में अमेरिका से आगे निकल जाएगा. अब ब्रिटेन के एक सांसद ने कुछ ऐसा ही दावा किया है.

Goldman Sachs ने कही थी ये बात

ब्रिटेन के सांसद लॉर्ड करण बिलिमोरिया का कहना है कि साल 2060 तक भारत भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा. लॉर्ड बिलिमोरिया का यह अनुमान Goldman Sachs से भी बढ़कर है. बकौल Goldman Sachs, भारत 2075 तक अमेरिका को तो पीछे छोड़ देगा, लेकिन भारत की जीडीपी का साइज चीन से कम रहेगा. वहीं ब्रिटिश सांसद का कहना है कि 2060 में ही भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा, मने चीन को भी पछाड़ देगा.

ब्रिटिश सांसद को इन बातों का भरोसा

पीटीआई की एक खबर के अनुसार, लॉर्ड बिलिमोरिया बेगमपेट स्थित हैदराबाद पब्लिक स्कूल में पूर्व छात्रों के एक कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे. उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि भारत ने अभी ही ब्रिटेन को पीछे छोड़ दिया है और अब दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है. पूरी दुनिया की नजरें भारत पर हैं. इसमें कोई संदेह नहीं कि भारत जल्द ही दुनिया की तीन महाशक्तियों में शामिल होने जा रहा है. मेरा अनुमान है कि अगले 25 सालों में भारत 32 ट्रिलियन डॉलर के साथ दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा. मुझे यह भी विश्वास है कि 2060 तक भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा.

अभी इन देशों की जीडीपी भारत से ज्यादा

आपको बता दें कि भारत की जीडीपी का साइज अभी 3.5 ट्रिलियन डॉलर के आस-पास है. अमेरिका करीब 26 ट्रिलियन डॉलर के साथ दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है. उसके बाद करीब 20 ट्रिलियन डॉलर के साथ चीन दूसरे नंबर पर है. यूरोप की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था जर्मनी और एशिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था जापान भी भारत से आगे है. कई अनुमान कह रहे हैं कि अगले एक-डेढ़ साल में भारत की जीडीपी जापान से बड़ी हो जाएगी.

आईएमएफ ने बढ़ा दिया ये अनुमान

ब्रिटिश सांसद की यह टिप्पण ऐसे समय आई है, जब अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष यानी आईएमएफ ने भारत की आर्थिक वृद्धि दर को लेकर ताजा अनुमान जाहिर किया है. आईएमएफ के अनुसार, इस साल भारत की आर्थिक वृद्धि दर 6.1फीसदी रह सकती है. इससे पहले आईएमएफ ने अप्रैल में कहा था कि इस साल भारत की आर्थिक वृद्धि दर 5.9 फीसदी रह सकती है. इसका मतलब हुआ कि आईएमएफ ने अपने अनुमान को 0.2 फीसदी बढ़ाया है.

ये भी पढ़ें: इस कंपनी में हिस्सेदारी बेचेंगे मुकेश अंबानी, 1 बिलियन डॉलर में हो सकती है डील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FDA: अब Dominos पिज्जा का लाइसेंस सस्पेंड, सफाई नियमों की उड़ाई धज्जियां
अब Dominos पिज्जा का लाइसेंस सस्पेंड, सफाई नियमों की उड़ाई धज्जियां
GenZ Spendings: बिल, राशन और रोजाना की जरूरत, कहां पैसा खर्च कर रहे Gez Z? समझें हिसाब
बिल, राशन और रोजाना की जरूरत, कहां पैसा खर्च कर रहे Gez Z? समझें हिसाब
गुटखा-पान मसाला पर बैन, बेचने या खरीदने पर क्या होगी जेल, लगेगा जुर्माना!
गुटखा-पान मसाला पर बैन, बेचने या खरीदने पर क्या होगी जेल, लगेगा जुर्माना!
Income Tax डिपार्टमेंट से आया 6 हजार जमा करने का नोटिस? सरकार ने क्या कहा, जानें
Income Tax डिपार्टमेंट से आया 6 हजार जमा करने का नोटिस? सरकार ने क्या कहा, जानें

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget