एक्सप्लोरर

Netflix Jobs: नेटफ्लिक्स को चाहिए इस काम के लिए आदमी, सैलरी मिलेगी साल में साढ़े सात करोड़

Netflix Job Openings: ऑनलाइन कंटेंट स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म चलाने वाली कंपनी नेटफ्लिक्स ने हाल ही में वैकेंसी निकाली है, जिसके लिए विज्ञापन जारी किए गए हैं...

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस लंबे समय से चर्चा का केंद्र बना हुआ है. इसके पक्ष और विपक्ष में खूब तर्क दिए जा रहे हैं, लंबे-लंबे आर्टिकल लिखे जा रहे हैं. इसकी आलोचना करने वाले सबसे ज्यादा मुखर इस बात को लेकर हैं कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस बड़े पैमाने पर लोगों की नौकरियां खा जाएगा. यह आशंका कितनी सच साबित होती है, यह तो वक्त बताएगा, लेकिन इस आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की मदद से आपको सपनों सरीखी नौकरी जरूर मिल सकती है.

हॉलीवुड में चल रहा है एआई का विरोध

ऑनलाइन कंटेंट स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म चलाने वाली कंपनी नेटफ्लिक्स ने हाल ही में एक वैकेंसी निकाली है. कंपनी एआई प्रोडक्ट मैनेजर की तलाश है. नेटफ्लिक्स ने एआई प्रोडक्ट मैनेजर के लिए ऐसे समय में वैकेंसी निकाली है, जब हॉलीवुड में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस को लेकर भारी विरोध चल रहा है. हॉलीवुड के राइटर्स एसोसिएशन व अन्य संगठन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और एल्गोरिद्म के ऊपर बढ़ती निर्भरता से नाराज हैं.

एआई प्रोडक्ट मैनेजर का काम

बहरहाल, नेटफ्लिक्स की इस नौकरी की बात करें तो कंपनी एआई प्रोडक्ट मैनेजर पोस्ट के लिए 9 लाख डॉलर तक की सालाना सैलरी ऑफर कर रही है, जो करीब 7.4 करोड़ रुपये के बराबर हो जाती है. एआई प्रोडक्ट मैनेजर का काम नेटफ्लिक्स के मशीन लर्निंग प्लेटफॉर्म को बेहतर बनाना और कंटेंट क्रिएट करने के लिए एआई को यूटिलाइज करना होगा.

इस पोस्ट के लिए भी मोटी सैलरी

एआई प्रोडक्ट मैनेजर के अलावा नेटफ्लिक्स को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से जुड़े अन्य लोगों की भी जरूरत है. कंपनी ने एक वैकेंसी टेक्निकल डाइरेक्टर के लिए निकाली है. इस पोस्ट के लिए कंपनी की तरफ से 4.5 लाख से 6.5 लाख डॉलर की सालाना सैलरी ऑफर की जा रही है. इसका मतलब हुआ कि टेक्निकल डाइरेक्टर को नेटफ्लिक्स एक साल में 3.70 करोड़ रुपये से 5.35 करोड़ रुपये तक की सैलरी देगी.

भारत में भी हो रहा इस्तेमाल

आपको बता दें कि देश-दुनिया की कई बड़ी कंपनियां अब अपने विभिन्न रोल में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल कर रही हैं. माइक्रासॉफ्ट व ओपन एआई के चैटजीपीटी और गूगल के बार्ड ने दुनिया भर को हैरान कर दिया है. भारत की ही बात करें तो कई मीडिया घराने एआई एंकर पेश कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें: पहली बार खरीदने जा रहे हैं घर तो इन बातों का रखें ध्यान, वर्ना होंगे परेशान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?
Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?
अपने Youtube चैनल से कितना पैसा कमाते हैं सोनम वांगचुक? क्या इस कमाई से सरकार को देते हैं टैक्स?
अपने Youtube चैनल से कितना पैसा कमाते हैं सोनम वांगचुक? क्या इस कमाई से सरकार को देते हैं टैक्स?
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget