एक्सप्लोरर

स्टार्टअप काउंसिल में भारी फेरबदल, बायजू रविंद्रन, लिजी चैपमैन और भाविश अग्रवाल हुए बाहर, कौन-कौन लिस्ट में जानें

National Startup Advisory Council: शहरों से लेकर गांवों तक में स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए गठित काउंसिल को पूरी तरह से बदल दिया गया है.

National Startup Advisory Council: भारत सरकार ने देश में इनोवेशन और स्टार्टअप के विकास के लिए गठित नेशनल स्टार्टअप एडवाइजरी काउंसिल (NSAC) में भारी फेरबदल किया गया है. सरकार ने बायजू रविंद्रन, लिजी चैपमैन और भावीश अग्रवाल को इस बार काउंसिल में शामिल नहीं किया है. उनकी जगह कारदेखो (CarDekho) के फाउंडर अमित जैन और जेरोधा (Zerodha) के नितिन कामत को इस काउंसिल में जगह मिली है. एनएसएसी की आठवीं बैठक 19 दिसंबर को वाणिज्य और उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित हो रही है.

दो साल के लिए होता है कार्यकाल

सरकार ने बताया कि काउंसिल में गैर आधिकारिक सदस्यों का कार्यकाल दो साल के लिए होता है. चूंकि, इन लोगों का कार्यकाल पूरा हो चुका था इसलिए नए लोगों को जगह दी गई है. सरकार के मुताबिक, काउंसिल में सफल स्टार्टअप बनाने वाले और कंपनियों को नई ऊंचाई पर पहुंचाने वाले लोगों को जगह मिलती है. 

ये सभी नहीं बना पाए दोबारा जगह 

रविंद्रन ने एडटेक कंपनी बायजूस, चैपमैन ने जेस्टमनी और भावीश अग्रवाल ने ओला को फर्श से अर्श पर पहुंचाया था. मगर, पिछले कुछ समय से तीनों ही अलग-अलग कारणों के चलते चर्चा में हैं. इसके अलावा रिविगो के दीपक गर्ग, जोहो के श्रीधर वेम्बू, इंफोसिस के क्रिस गोपालकृष्णन, आरियन कैपिटल्स के मोहनदास पई और कलारी कैपिटल्स की वाणी कोला भी इस लिस्ट में फिर से जगह नहीं बना पाई हैं.  

ये होंगे काउंसिल के नए मेंबर 

इस बार सरकार ने मशहूर वकील निशिथ देसाई, अमित जैन, इनवेस्ट इंडिया की निवृति राय और नितिन कामत काउंसिल के नए मेंबर होंगे. अरबन कंपनी से अभिराज सिंह भल, स्नैपडील के कुणाल बहल, आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर अमिताभ बंधोपाध्याय, दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर योगेश सिंह और सीआईआई जैसे उद्योग मंडल के अध्यक्ष सहित 31 गैर-आधिकारिक सदस्य शामिल हैं.

बायजू और जेस्ट मनी बंद होने की कगार पर 

हालांकि, सरकार ने इसे सामान्य प्रक्रिया बताया है. मगर, बायजू रविंद्रन कानूनी और वित्तीय मुसीबतों में फंसे हुए हैं. उन पर 1.2 बिलियन डॉलर का कर्ज है. साथ ही वह 9300 करोड़ रुपये के फेमा उल्लंघन में भी फंसे हुए हैं. कंपनी पिछले महीने का वेतन बांटने में भी असफल रही थी रविंद्रन को अपने घर गिरवी रखने पड़े थे. उधर, जेस्ट मनी बायर तलाशने में असफल रही और 31 जनवरी को बंद हो जाएगी. 

जनवरी 2020 में बनी थी काउंसिल 

नेशनल स्टार्टअप एडवाइजरी काउंसिल का गठन जनवरी, 2020 में किया गया था. इसे स्टार्टअप प्रकिया को आसान बनाने, निवेश की संभावनाएं तलाशने और फाउंडर्स के पास स्टार्टअप का कंट्रोल सुनिश्चित करने के लिए बनाया गया था.  यह काउंसिल शहरों से लेकर गांवों तक में इनोवेशन को प्रमोट करने के लिए जरूरी कदम उठाती है.

ये भी पढ़ें 

Indigo Airline: इंडिगो ने रचा इतिहास, ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाली पहली भारतीय एयरलाइन बनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में 942 रुपए, जानें आपके शहर में कितना सस्ता हुआ गैस सिलेंडर? देखें रेट लिस्ट
LPG Rate Today: दिल्ली में 942 रुपए, जानें आपके शहर में कितना सस्ता हुआ गैस सिलेंडर? देखें रेट लिस्ट
आज कितने रुपए लीटर हुआ पेट्रोल-डीजल, देखें शहर अनुसार रेट लिस्ट
Petrol- Diesel Price Today: आज कितने रुपए लीटर हुआ पेट्रोल-डीजल, देखें शहर अनुसार रेट लिस्ट
LPG Supply: 2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget