एक्सप्लोरर

Indigo Airline: इंडिगो ने रचा इतिहास, ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाली पहली भारतीय एयरलाइन बनी

Indigo Creates History: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की बाजार हिस्सेदारी 61 फीसदी से ज्यादा है. भारतीय बाजार में कोई भी विमानन कंपनी इसको टक्कर देने की स्थिति में भी नहीं है.

Indigo Creates History: देश की सबसे बड़ी निजी विमानन कंपनी इंडिगो एयरलाइन (Indigo Airline) ने इतिहास रच दिया है. उसने एक वर्ष में 10 करोड़ यात्रियों का आंकड़ा पार कर लिया है. ऐसा कीर्तिमान बनाने वाली यह पहली भारतीय एयरलाइन बनी है. इसके साथ ही वह दुनिया की दिग्गज एयरलाइन्स में शामिल हो गई. 

पहली भारतीय विमानन कंपनी बनी 

इस मौके पर कंपनी ने कहा कि आज तक किसी भी भारतीय विमानन कंपनी ने यह उपलब्धि हासिल नहीं की थी. हमें एक वर्ष में 10 करोड़ लोगों की सेवा करने का मौका मिला. आज तक कोई भी भारतीय एयरलाइन इस मुकाम तक नहीं पहुंच पाई. अब हम दुनिया की टॉप-10 एयरलाइन्स (Top 10 Airlines) में शामिल हो गए हैं. इस दौरान इंडिगो ने सबसे ज्यादा उड़ानें भरने के मामले में भी दुनिया की 10 सबसे प्रमुख एयरलाइन्स के बीच सफलता से अपनी जगह बनाई है. 

कर्मचारियों को दिया धन्यवाद  

इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने कहा कि हम इस उपलब्धि को हासिल कर बहुत खुशी महसूस कर रहे हैं. यह इंडिगो के लिए लोगों के प्यार और भरोसे को दर्शाता है. इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए हमारे कर्मचारियों ने जो कड़ी मेहनत की, उसके लिए हम उनका शुक्रिया अदा करते हैं. आगे भी इंडिगो लोगों की सेवा के लिए समर्पित रहेगी.

छह महीने में 20 इंटरनेशनल रूट जोड़े 

इंडिगो ने पिछले छह महीने में 20 नए इंटरनेशनल रूट पर अपनी उड़ान शुरू कीं. इसके साथ ही डोमेस्टिक रूट्स पर भी कंपनी ने अपनी पहुंच बढ़ाई है. इंडिगो जल्द ही इंडोनेशिया के बाली और सउदी अरब के मदीना के लिए अपनी फ्लाइट्स शुरू करने वाले है. 

घरेलू बाजार में इंडिगो की हिस्सेदारी 61.8 फीसदी

आंकड़ों के मुताबिक, नवंबर तक घरेलू बाजार में इंडिगो की हिस्सेदारी 61.8 फीसदी थी. इससे ठीक पीछे एयर इंडिया है, जिसकी बाजार हिस्सेदारी इंडिगो से छह गुना पीछे है. भारतीय बाजार में कोई भी कंपनी इंडिगो को टक्कर देने की स्थिति में भी नहीं है. हाल ही में कंपनी ने 500 एयरबस A320 खरीदने का ऑर्डर दिया था. इसके बाद कंपनी के बेड़े में 1000 से ज्यादा प्लेन हो जाएंगे.

ये भी पढ़ें 

Ebix Inc: आईपीओ लाने से पहले ही दिवालिया हो गई पैरेंट कंपनी, मुसीबत में फंस गई भारतीय कंपनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rent vs Buy Home: 20 साल की गुलामी कौन करे! EMI का जहर नहीं रेंट का शरबत पी रहे आज के युवा, नहीं खरीद रहे प्रॉपर्टी
20 साल की गुलामी कौन करे! EMI का जहर नहीं रेंट का शरबत पी रहे आज के युवा, नहीं खरीद रहे प्रॉपर्टी
Content Creator: भारत के 66% कंटेंट क्रिएटर्स अब छोटे शहरों से, लेकिन नहीं कर पा रहे कमाई, जानें इसका क्या कारण है
भारत के 66% कंटेंट क्रिएटर्स अब छोटे शहरों से, लेकिन नहीं कर पा रहे कमाई, जानें इसका क्या कारण है
Bank Deal: बिकने जा रहा देश का ये बड़ा बैंक, कनाडा के अरबपति खरीद रहे, क्या आपका भी है इसमें खाता?
बिकने जा रहा देश का ये बड़ा बैंक, कनाडा के अरबपति खरीद रहे, क्या आपका भी है इसमें खाता?
Noida Airport: जेवर एयरपोर्ट का एक महीना पूरा, उम्मीदें आसमान पर लेकिन रफ्तार सुस्त, क्यों नहीं मिल रहे यात्री?
जेवर एयरपोर्ट का एक महीना पूरा, उम्मीदें आसमान पर लेकिन रफ्तार सुस्त, क्यों नहीं मिल रहे यात्री?

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget