एक्सप्लोरर

Jai Anmol Ambani: अनिल अंबानी के लिए उम्मीद की किरण बने बेटे जय, 2000 करोड़ रुपये का साम्राज्य बनाया

Anil Ambani: अनिल अंबानी के कारोबार बढ़ते कर्ज और घटते मुनाफे के चलते एक के बाद एक डूबते चले गए थे. अब उनके बेटे जय अनमोल अंबानी कारोबार को नई दिशा दे रहे हैं.

Anil Ambani: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के भाई अनिल अंबानी कभी देश के बड़े उद्योगपतियों में शुमार किए जाते थे. रिलायंस ग्रुप बंटवारे के समय समूह की कई दिग्गज कंपनियां उनके खाते में भी आई थीं. मगर, समय का पहिया ऐसा घूमा कि अनिल अंबानी के नेतृत्व वाली कंपनियां एक के बाद एक चौपट होती गईं और बड़े भाई मुकेश अंबानी का सिक्का जमता चला गया. अब अंबानी परिवार की अगली पीढ़ी नेतृत्व संभालने के लिए खुद को तैयार कर रही है. मुकेश अंबानी के दोनों बेटों और बेटी को तो सारी दुनिया पहचानती है. मगर, अनिल अंबानी के बेटे लाइमलाइट से दूर रहकर अपनी पिता का खोया हुआ बिजनेस साम्राज्य बनाने में जुटे हुए हैं. उनके बेटे जय अनमोल अंबानी लगातार मेहनत करके अब तक 2000 करोड़ रुपये का बिजनेस अपने दम पर खड़ा कर चुके हैं.

दादा और पिता के नाम को आगे बढ़ाने का था जिम्मा 

कारोबार बनने में तो बहुत लंबा वक्त लगता है लेकिन, बिगड़ने के लिए सिर्फ एक दिन ही काफी है. कुछ ऐसी ही कहानी अनिल अंबानी की रही है. अब उनके जय अनमोल अपने पिता के लिए कहानी नए सिरे से लिख रहे हैं. वह अपने पिता के लिए एक उम्मीद की किरण बन चुके हैं. अंबानी फैमिली में जन्म लेने की वजह से जय अनमोल पर भी अपने दादा धीरूभाई अंबानी (Dhirubhai Ambani) और पिता की लेगेसी को आगे बढ़ाने का जिम्मा था. मगर, उनकी यात्रा अंबानी फैमिली के अन्य लोगों के मुकाबले बहुत कठिन रही. 

इंटर्न के तौर पर की थी कैरियर की शुरुआत

जय अनमोल ने अपने कैरियर की शुरुआत रिलायंस म्यूचुअल फंड (Reliance Mutual Fund) में 18 वर्ष की उम्र में एक इंटर्न के तौर पर की थी. साल 2014 में वह कंपनी से जुड़े और धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगे. इसके बाद वह रिलायंस निपॉन एसेट मैनेजमेंट और रिलायंस होम फाइनेंस में बोर्ड मेंबर बन गए. उनके पिता द्वारा बनाया गया अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप (Anil Dhirubhai Ambani Group) इस दौरान घटते मुनाफे और बढ़ते कर्ज के नीचे दबा जा रहा था. फिर ग्रुप की कमान जय अनमोल ने संभाली और जापानी कंपनी निपॉन को रिलायंस में हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए मनाया. इसके साथ ही रिलायंस लाइफ इंश्योरेंस और रिलायंस कैपिटल एसेट मैनेजमेंट कंपनियों का जन्म हुआ. 

चचेरे भाई और बहन रहते हैं सुर्खियों में 

इन सफल फैसलों से जय अनमोल ने अपने कारोबार की नेट वर्थ 2000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा पहुंचा दी. साल 2022 में उन्होंने कृशा शाह से शादी की. उनके चचेरे भाई और बहन अनंत, आकाश और ईशा भले ही सुर्खियों में बने रहते हों मगर, जय अनमोल को संघर्ष का सामना करना पड़ा. उन्हें अपने पिता की वित्तीय हालत को सुधारने में कड़ी मेहनत करनी पड़ी है.

ये भी पढ़ें 

Vantara: अनंत अंबानी के वनतारा में शानदार जीवन जी रहे हाथी, 130 किलो भोजन और जकूजी बाथ का लेते हैं आनंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान में हाहाकार: आसमान छू रहीं खाने-पीने की चीजों की कीमतें, थाली से गायब हो रहे दूध-मीट
ईरान में हाहाकार: आसमान छू रहीं खाने-पीने की चीजों की कीमतें, थाली से गायब हो रहे दूध-मीट
LPG सिलेंडर की सप्लाई पर अब 'नो टेंशन', सरकार ने कर दिया ये बड़ा काम
LPG सिलेंडर की सप्लाई पर अब 'नो टेंशन', सरकार ने कर दिया ये बड़ा काम
घटा या बढ़ा? आज आपके शहर में कितने में बिक रहा पेट्रोल, जानें 1 लीटर की ताजा कीमत
घटा या बढ़ा? आज आपके शहर में कितने में बिक रहा पेट्रोल, जानें 1 लीटर की ताजा कीमत
Food Delivery: आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget