एक्सप्लोरर

Vantara: अनंत अंबानी के वनतारा में शानदार जीवन जी रहे हाथी, 130 किलो भोजन और जकूजी बाथ का लेते हैं आनंद

Anant Ambani: अनंत अंबानी ने अपने प्री वेडिंग कार्यक्रम से पहले वनतारा प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी थी. अब सोशल मीडिया पर इसकी शानदार तस्वीरें आई हैं.

Anant Ambani: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी (Nita Ambani) के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) का जानवरों से लगाव जगजाहिर है. अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं. 1 से लेकर 3 मार्च तक इनका प्री वेडिंग समारोह कंपनी के जामनगर स्थित रिलायंस कॉम्प्लेक्स में आयोजित हुआ था. उससे पहले अनंत अंबानी ने अपने पसंदीदा प्रोजेक्ट वनतारा (Vantara Project) को लेकर बात की थी. इसमें हाथियों समेत कई प्रजातियों के जानवरों को संरक्षित किया जा रहा है. अब इस वनतारा प्रोजेक्ट की कुछ खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की गई हैं. इनमें बताया गया है कि हाथी वहां क्या खा रहे हैं और कैसा जीवन जी रहे हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vantara (@vantara)

इंस्टाग्राम पोस्ट में दिखाया वनतारा का किचन  

वनतारा प्रोजेक्ट रिलायंस कॉम्प्लेक्स के नजदीक लगभग 600 एकड़ में फैला हुआ है. इस रेस्क्यू सेंटर को राधे कृष्ण टेंपल एलीफेंट वेलफेयर ट्रस्ट के नाम से जाना जाता है. यहां पर रोजाना 200 से ज्यादा हाथियों की बेहतरीन देखभाल की जा रही है. इस परिसर में घायल और खतरे में आ चुके जानवरों को वर्ल्ड क्लास फैसिलिटी दी जा रही है. इंस्टाग्राम पोस्ट (Instagram Post) में यहां की किचन में रोजाना होने वाली गतिविधियों की दिखाया गया है. यह जगह अनंत और राधिका के प्री वेडिंग प्रोग्राम के चलते चर्चा में आई है.

ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक सब कुछ डाइट के हिसाब से 

अनंत अंबानी इसे ग्लोबल पहचान वाला वाइल्डलाइफ इंस्टिट्यूट बनाना चाहते हैं. इसलिए यहां हर हाथी को उसके हिसाब से भोजन दिया जाता है. साथ ही वृद्ध एवं घायल हाथियों को जकूजी के जरिए आराम पहुंचाया जाता है. किचन में एक्सपर्ट शेफ हैं. वह हर हाथी की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए भोजन तैयार करते हैं. उनके मुताबिक, हाथी दिन में लगभग 130 किलोग्राम भोजन कर लेता है. मादा हाथी लीलावती को रागी लड्डू, खिचड़ी और रोटी नाश्ते के लिए दी जाती है. स्नैक्स के तौर पर उसे हरा चारा और अल्फाल्फा दिया जाता है. पत्तियां, फल और सब्जियां उसका लंच बनती हैं और सूखा चारा डिनर.  

हाइड्रोथेरेपी पॉन्ड का आनंद लेते हैं हाथी 

इसके बाद उनका पूल सेशन भी होता है. इसमें हाइड्रोथेरेपी पॉन्ड में हाथियों को उतारा जाता है. इस पॉन्ड में 260 प्रेशर जेट लगे हुए हैं. इनके जरिए हल्का गुनगुना पानी हाथियों के ऊपर डाला जाता है. इससे उनकी मांसपेशियों को बहुत राहत मिलती है. अनंत अंबानी इस सेंटर को समाज के प्रति अपनी सेवा बताते हैं.

ये भी पढ़ें 

Adani Group: अडानी ग्रुप के सामने आया एक और विदेशी संकट, रिश्वत देने के आरोप में की जा रही जांच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JIO IPO: 10.3 लाख करोड़ के मूल्यांकन से 28 अक्टूबर को लिस्टिंग का रास्ता साफ
JIO IPO: 10.3 लाख करोड़ के मूल्यांकन से 28 अक्टूबर को लिस्टिंग का रास्ता साफ
भारत खरीदेगा सस्ता तेल, रूस को लेकर अमेरिका का कोई दबाव नहीं- सरकार
भारत खरीदेगा सस्ता तेल, रूस को लेकर अमेरिका का कोई दबाव नहीं- सरकार
E20: पेट्रोल में मिलाया जाएगा 20% से ज्यादा एथेनॉल? मंत्री हरदीप पुरी ने बताया
E20: पेट्रोल में मिलाया जाएगा 20% से ज्यादा एथेनॉल? मंत्री हरदीप पुरी ने बताया
क्या बिकने वाला है बंधन बैंक? ग्राहक-निवेशक जान लें बड़ा अपडेट
क्या बिकने वाला है बंधन बैंक? ग्राहक-निवेशक जान लें बड़ा अपडेट

वीडियोज

Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत से आया एमएलसी चुनाव का पहला रिजल्ट, NDA जीता, जनसुराज का क्या हुआ?
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत से आया एमएलसी चुनाव का पहला रिजल्ट, NDA जीता, जनसुराज का क्या हुआ?
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget