एक्सप्लोरर

LT Foods को चौथी तिमाही में हुआ मुनाफा, 26 फीसदी बढ़कर हुआ 75.26 करोड़

LT Foods Results: एलटी फूड्स लिमिटेड का मार्च, 2022 को समाप्त तिमाही में एकीकृत शुद्ध मुनाफा 26 फीसदी बढ़कर 75.26 करोड़ रुपये हो गया है.

LT Foods Q4 Results: चौथी तिमाही में कई कंपनियों ने शानदार प्रदर्शन करके अच्छा रिटर्न कमाया है. एलटी फूड्स लिमिटेड (LT Foods Limited) ने भी चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. एलटी फूड्स लिमिटेड का मार्च, 2022 को समाप्त तिमाही में एकीकृत शुद्ध मुनाफा 26 फीसदी बढ़कर 75.26 करोड़ रुपये हो गया है. इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 59.73 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था.

कितनी बढ़ी आय?
शेयर बाजारों को भेजी गई जानकारी में कंपनी ने कहा कि चौथी तिमाही में उसकी कुल आय 31 फीसदी बढ़कर 1,537 करोड़ रुपये हो गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 1,169 करोड़ रुपये थी.

मुनाफा 7 फीसदी बढ़ा
बीते पूरे वित्त वर्ष में कंपनी का शुद्ध मुनाफा सात फीसदी बढ़कर 309.20 करोड़ रुपये हो गया, जो 2020-21 में 289.07 करोड़ रुपये था. वित्त वर्ष 2021-22 में कंपनी की कुल आय 14 फीसदी बढ़कर 5,451 करोड़ रुपये हो गई, जो 2021 में 4,773 करोड़ रुपये थी.

क्या है कंपनी का कारोबार?
आपको बता दें एलटी फूड्स लिमिटेड बासमती चावल, दालें, चिप्स, खाने के लिए तैयार उत्पाद, सूजी, आटा और नट्स बेचती है. इसके प्रमुख ब्रांड दावत, रॉयल आदि हैं.

जानें क्या बोले कंपनी के CEO?
एलटी फूड्स के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) अश्विनी अरोड़ा ने कहा, ‘‘हमने भारत और इंटरनेशनल मार्केट में - चुनौतीपूर्ण वृहद आर्थिक माहौल में मजबूत प्रदर्शन किया है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘लक्षित ब्रांडों में हमारे निवेश के साथ-साथ हमारे विस्तारित वितरण नेटवर्क ने एलटी फूड्स को एक सतत कारोबारी मॉडल बनाने में मदद मिली है.’’

यह भी पढ़ें:
PIB Fact Check: MTNL यूजर्स को KYC एक्सपायर होने का मिल रहा है मैसेज? जानें वायरल मैसेज की सच्चाई

Small Saving Scheme: पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग स्कीम में करना चाहते हैं निवेश, जानें कितना मिलेगा रिटर्न

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ethanol Subsidy: एथेनॉल पर सरकारी सब्सिडी का ऐलान, किसे और कैसे मिलेगा फायदा?
एथेनॉल पर सरकारी सब्सिडी का ऐलान, किसे और कैसे मिलेगा फायदा?
भारत या पाकिस्तान: किस देश की सरकार फ्यूल पर सबसे ज्यादा वसूलती है टैक्स?
भारत या पाकिस्तान: किस देश की सरकार फ्यूल पर सबसे ज्यादा वसूलती है टैक्स?
अक्टूबर में Apple Pay लॉन्च, लेकिन नहीं मिलेगी UPI सर्विस, इसमें क्या होगा खास?
अक्टूबर में Apple Pay लॉन्च, लेकिन नहीं मिलेगी UPI सर्विस, इसमें क्या होगा खास?
SIP का कमाल! रोज 30 निवेश कर बन सकते हैं लाखों के मालिक, जानें कैसे
SIP का कमाल! रोज 30 निवेश कर बन सकते हैं लाखों के मालिक, जानें कैसे

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के इंटरव्यू की आई डेट, फाइनल राउंड में पहुंचे 18 कैंडिडेट
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के इंटरव्यू की आई डेट, फाइनल राउंड में पहुंचे 18 कैंडिडेट
'उनकी काबिलियत पर शक...', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
'उनकी काबिलियत पर शक', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget