एक्सप्लोरर

Small Saving Scheme: पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग स्कीम में करना चाहते हैं निवेश, जानें कितना मिलेगा रिटर्न

Small Savings Scheme: पोस्ट ऑफिस की अलग-अलग योजना में आप अपनी जरूरत के अनुसार निवेश कर सकते हैं. अगर आप लंबे समय के लिए निवेश की प्लानिंग बना रहे हैं तो आप पब्लिक प्रोविडेंट फंड में निवेश कर सकते हैं.

Post Office Small Savings Scheme: हर नौकरी करने वाला व्यक्ति अपनी कमाई के साथ ही निवेश की प्लानिंग बनाने लगता है. इंडियन पोस्ट ऑफिस कई तरह की योजनाएं लेकर आता रहता है. आज भी देश में बड़ी संख्या में लोग पोस्ट ऑफिस की स्कीम में निवेश करना पसंद करते हैं क्योंकि इस स्कीम में निवेश करने पर आपके पैसे मार्केट जोखिमों से अलग रहता है. इसके साथ ही यह आपको बेहतर रिटर्न देने में मदद करता है.

पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग स्कीम (Small Savings Scheme) जैसे पब्लिक प्रोविडेंट फंड (Public Provident Scheme), किसान विकास पत्र (Kisan Vikas Patra),फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम (Fixed Deposit Scheme) या नेशनल सेविंग स्कीम (National Saving Scheme) जैसी कई स्मॉल सेविंग योजना पोस्ट ऑफिस द्वारा चलाई जाती है. तो चलिए हम आपको इन सभी योजनाओ पर मिलने वाले ब्याज दर के बारे में बताते हैं-

जरूरत के अनुसार करें इन्वेस्टमेंट
आपको बता दें कि पोस्ट ऑफिस की अलग-अलग योजना में आप अपनी जरूरत के अनुसार निवेश कर सकते हैं. अगर आप लंबे समय के लिए निवेश की प्लानिंग बना रहे हैं तो आप पब्लिक प्रोविडेंट फंड में निवेश कर सकते हैं. वहीं अगर आप लंबी अवधि में निवेश की डबल राशि प्राप्त करना चाहते हैं तो किसान विकास पत्र स्कीम में निवेश कर सकते हैं.

1. पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF)
ब्याज दर- 7.1%

  • पैसे डबल होने की अवधि- करीब 120 महीने में पैसे हो जाएगा डबल
  • आप एक साल में कम से कम 500 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये निवेश कर सकते हैं.
  • इस स्कीम में निवेश करने पर आपको इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत छूट मिलती है.

2. फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम
ब्याज दर-6.7%

  • पैसे डबल होने की अवधि- 128 महीने
  • कम से कम 1000 रुपये की एफडी खोली जा सकती है.
  • इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत छूट मिलती है.

3. नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC)
ब्याज दर-6.8%

  • पैसे डबल होने की अवधि- 126 महीने
  • कम से कम 1000 रुपये की NSC अकाउंट खोला जा सकता है. अधिकतम निवेश की राशि की कोई सीमा नहीं है.
  • इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत NSC स्कीम में निवेश पर छूट मिलती है.

4. किसान विकास पत्र (KVP)
ब्याज दर-6.9%

  • पैसे डबल होने की अवधि- 124 महीने
  • इस स्कीम के तहत आप 1,000 रुपये के निवेश के साथ अकाउंट खोल सकते हैं. अधिकतम निवेश की कोई राशि निश्चित नहीं है.
  • इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत KVP स्कीम में निवेश पर छूट मिलती है.

ये भी पढ़ें-

Jan Samarth Portal: अब एक पोर्टल पर मिलेंगी सारी सुविधाएं, सरकार जल्द लॉन्च करेगी 'जन समर्थ' पोर्टल

Stock Market Opening: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शानदार तेजी के साथ खुले भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स में 600 अंकों की उछाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या दिल्ली में आज भी बंद हैं शराब के ठेके?
क्या दिल्ली में आज भी बंद हैं शराब के ठेके?
मस्क का अंबानी पर तीखा हमला, Starlink महंगा है तो फिर डर किस बात का?
मस्क का अंबानी पर तीखा हमला, Starlink महंगा है तो फिर डर किस बात का?
11 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव या राहत? जानें दिल्ली, नोएडा, मुंबई, पटना और लखनऊ में आज का रेट
11 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव या राहत? जानें दिल्ली, नोएडा, मुंबई, पटना और लखनऊ में आज का रेट
आज कितने का मिल रहा है 14 किलो वाला गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल एलपीजी का ताजा रेट
आज कितने का मिल रहा है 14 किलो वाला गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल एलपीजी का ताजा रेट

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
'मैं कितना खुशकिस्मत हूं', रकुल प्रीत के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार
'मैं कितना खुशकिस्मत हूं', रकुल प्रीत के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार
'बांग्लादेश ने हमें डरा दिया...', क्रिस गेल ने क्यों कहा ऐसा
'बांग्लादेश ने हमें डरा दिया...', क्रिस गेल ने क्यों कहा ऐसा
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Embed widget