एक्सप्लोरर

बस 2 और दिन... मोबाइल और आधार लेकर बैठ जाएं, फटाफट कराए अपना LPG e-KYC

LPG e-KYC: डेडलाइन से पहले आप बिना लाइन में लगे डिजिटल तरीके से अपने e-KYC के प्रॉसेस को पूरा कर सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए अपनी गैस कंपनी की वेबसाइट पर जा सकते हैं.

LPG e-KYC deadline: Indane, Bharat Gas या HP Gas का इस्तेमाल करने वाले LPG ग्राहकों के लिए e-KYC की प्रक्रिया पूरी कराने की आखिरी तारीख 23 अगस्त, 2026 है. ऐसे में जिन ग्राहकों का वेरिफिकेशन अभी भी बाकी है, उनके पास अब वक्त बहुत कम बचा है.

गनीमत है कि इसके लिए आपको कहीं लाइन में लगने या अपने LPG डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाने की जरूरत नहीं है. वेरिफिकेशन का काम घर बैठे ही स्मार्टफोन, आधार की जानकारी और LPG कनेक्शन से जुड़े मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके पूरा किया जा सकता है. 

LPG e-KYC कराने के लिए क्या-क्या चाहिए?

आधार कार्ड या आधार नंबर

LPG कनेक्शन से जुड़ा मोबाइल नंबर

LPG कंज्यूमर नंबर या LPG ID

इंटरनेट की सुविधा वाला स्मार्टफोन

आपके LPG प्रोवाइडर का ऑफिशियल ऐप

Facial authentication) के लिए Aadhaar FaceRD ऐप

Indane ग्राहक e-KYC कैसे पूरा करें?

Indane ग्राहक IndianOil ONE ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है. इसमें सबसे पहले अपने LPG अकाउंट से जुड़े मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके लॉग इन करें. फिर मेनू बार में जाकर My Profile पर क्लिक करें. यहां Re-KYC का विकल्प चुनें और अपना आधार नंबर डालें. आधार FaceRD ऐप के जरिए चेहरे के वेरिफिकेशन (facial verification) के लिए दिए गए निर्देशों का पालन करें. ऑथेंटिकेशन पूरा होने के बाद रिक्वेस्ट सबमिट करें.

Bharat Gas के लिए क्या है नियम?

भारत गैस के ग्राहक 'Hello BPCL' ऐप का इस्तेमाल करें. इसमें अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करें. होमपेज पर LPG सेक्शन पर जाकर LPG ID पर क्लिक करें. इसके बाद  e-KYC या आधार ऑथेंटिकेशन सेक्शन पर क्लिक करें. मोबाइल पर आए OTP को दर्ज करने के बाद Aadhaar FaceRD के जरिए चेहरा स्कैन कर प्रक्रिया को पूरी करें. 

HP Gas वाले कैसे करें वेरिफाई?

HP गैस ग्राहक HP Pay ऐप के जरिए इस प्रॉसेस को पूरा कर सकते हैं. मोबाइल नंबर से रजिस्टर या साइन-इन करने के बाद ऐप के मुख्य डैशबोर्ड पर LPF/Gas Connection के ऑप्शन पर क्लिक करें. इसके बाद Aadhaar Authentication के ऑप्शन को चुनें. आधार के लिए सहमति दें और जरूरी फ़ेस ऑथेंटिकेशन (चेहरे की पहचान) पूरा करें. आखिर में एप्लीकेशन को चेक करके कन्फर्म करें कि वेरिफिकेशन स्टेटस सफलतापूर्वक अपडेट हो गया है या नहीं.

अगर 23 अगस्त तक e-KYC नहीं कराया तो?

 23 अगस्त तक e-KYC पूरा न कराने से सबसे बड़ा नुकसान यह होगा कि सरकार की तरफ से आपके बैंक अकाउंट में आने वाले सब्सिडी- चाहे वह सामान्य सब्सिडी हो या उज्जवला योजना के तहत मिलने वाली 300 रुपये की सब्सिडी- तुरंत रोक दी जाएगी. साथ ही LPG कनेक्शन को 'सस्पेंडेड' या 'डॉर्मेंट' की श्रेणी में डाल दिया जाएगा. इसके बाद आप ऐप, IVR या व्हाट्सअप के जरिए बुकिंग की कोशिश करेंगे, तो आपकी बुकिंग रिजेक्ट हो जाएगी.  

ये भी पढ़ें:

Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम 

अरिजीता सेन एबीपी लाइव के बिजनेस डेस्क पर बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर काम कर रही हैं. पत्रकारिता जगत में करीब आठ साल का अनुभव है. बिज़नेस के साथ-साथ क्राइम, फीचर और राजनीति से जुड़ी खबरों में भी रुचि रखती हैं. एबीपी से पहले कई संस्थानों में अपनी सेवा दे चुकी हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

बस 2 और दिन... मोबाइल और आधार लेकर बैठ जाएं, फटाफट कराए अपना LPG e-KYC
बस 2 और दिन... मोबाइल और आधार लेकर बैठ जाएं, फटाफट कराए अपना LPG e-KYC
Xप्लेन: भारतीय करेंसी का जलवा! कैसे डॉलर-यूरो को पीछे छोड़ आगे निकला रुपया?
भारतीय करेंसी का जलवा! कैसे डॉलर-यूरो को पीछे छोड़ आगे निकला रुपया?
महंगा हुआ प्याज, हफ्तेभर में 40% तक बढ़ी कीमत; जानिए आपके शहर में 1 किलो का रेट
महंगा हुआ प्याज, हफ्तेभर में 40% तक बढ़ी कीमत; जानिए आपके शहर में 1 किलो का रेट
TikTok भरेगा 3300 करोड़ का जुर्माना! बच्चों की प्राइवेसी का किया उल्लंघन
TikTok भरेगा 3300 करोड़ का जुर्माना! बच्चों की प्राइवेसी का किया उल्लंघन
Advertisement

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget