एक्सप्लोरर

LIC Scheme: एलआईसी की बेहतरीन पेंशन स्कीम्स में से एक को जानें, रिटायरमेंट के बाद आएगी काम

LIC PLan: एलआईसी का एक ऐसा पेंशन प्लान है जो रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी के लिए काफी काम आ सकता है और सिंगल प्रीमियम पॉलिसी के रूप में शानदार विकल्प है.

LIC Saral Pension Scheme: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की सरल पेंशन योजना (Saral Pension Scheme) प्लान को जानें जो एक बेहतरीन स्कीम  है और एक नॉन-लिंक्ड सिंगल प्रीमियम स्कीम है. जानें इस पॉलिसी के बारे में जिसके जरिए सिर्फ एक बार प्रीमियम (Premium) जमा करने के बाद लाइफटाइम पॉलिसीहोल्डर्स को पेंशन मिल सकती है. 

कैसे खरीद सकते हैं पॉलिसी
यह प्लान ऑफलाइन या ऑनलाइन खरीदी जा सकती है. licindia.in वेबसाइट से पॉलिसी ऑनलाइन खरीदी जा सकती है और प्लान को लेने के लिए इस लिंक के जरिए आप जानकारी ले सकते हैं.- 

https://licindia.in/Products/Pension-Plans/LIC-s-Saral-Pension-PLan-No-862,-UIN-No-512N342V01 40 साल से 80 साल के लोग ये स्कीम खरीद सकते हैं. 

LIC Saral Pension Scheme के दो ऑप्शन हैं जो सिंगल लाइफ और जॉइंट लाइफ के लिए हैं. LIC की इस स्कीम के तहत पॉलिसीहोल्डर्स दो उपलब्ध ऑप्शंस में से कोई एक चुन सकता है.

ये भी पढ़ें

LIC IPO News: LIC IPO में आवेदन करने की सोच रहे लोगों के लिए खुशखबरी, इस हफ्ते शनिवार रविवार को भी कर सकेंगे आवेदन

पहला ऑप्शन है सिंगल लाइफ ऑप्शन
पहले ऑप्शन में 100% रिटर्न ऑफ परचेज प्राइस के साथ लाइफ एन्युटी शामिल है. यह पेंशन सिंगल लाइफ के लिए है. इसका मतलब है कि यह पेंशन किसी एक व्यक्ति से जुड़ी होगी. पेंशनधारी जब तक जीवित रहेंगे, उन्हें इस प्लान के तहत पेंशन मिलती रहेगी. पेंशनधारी की मृत्यु के बाद पॉलिसी लेने के लिए जिस बेस प्रीमियम का भुगतान किया था, वह उनके नॉमिनी को वापस मिल जाएगा. इस विकल्प में कटा हुआ टैक्स वापस नहीं मिलता.

दूसरा ऑप्शन- जॉइंट लाइफ या पति-पत्नी के लिए संयुक्त प्लान
दूसरा विकल्प Joint Life के लिए है. इस योजना के तहत सरल पेंशन प्लान को पति/पत्नी के साथ भी लिया जा सकता है. इस विकल्प में पेंशन पति-पत्नी दोनों से लिंक्ड होती है.  पति या पत्नी में से जो भी आखिर तक जीवित रहते हैं, उन्हें पेंशन मिलती है. जितनी पेंशन किसी एक व्यक्ति को जिंदा रहते मिलेगी, उतनी ही पेंशन राशि किसी एक की मृत्यु के बाद दूसरे जीवनसाथी को जीवनभर मिलती है. दूसरे पेंशनधारी के भी दुनिया छोड़कर चले जाने पर नॉमिनी को वह बेस प्राइस दे दी जाती है जो पॉलिसी लेते वक्त चुकाई गई थी.

इमीडिएट एन्युटी प्लान का मिलता है लाभ
इस योजना में पॉलिसी लेते ही पेंशन शुरू हो जाएगी. पॉलिसीधारक के पास हर महीने, तिमाही, छमाही या साल भर में एक बार पेंशन लेने का ऑप्शन होता है. प्लान में न्यूनतम एन्युटी 12,000 रुपये प्रति वर्ष है. न्यूनतम खरीद मूल्य वार्षिक मोड, चुने गए ऑप्शन और पॉलिसी लेने वाले की उम्र पर निर्भर करेगा. इस प्लान में अधिकतम खरीद मूल्य की कोई सीमा नहीं है. मंथली पेंशन का फायदा लेने के लिए कम से कम महीने में 1 हजार रुपये का निवेश करना होगा. तिमाही पेंशन के लिए कम से कम एक महीने में 3 हजार का निवेश करना होगा.

LIC Saral Pension Scheme एक ऐसी स्कीम है जिसमें आपको जीवनभर पेंशन मिलने का विकल्प तो मिलता ही है, ये एक नॉन-लिंक्ड सिंगल प्रीमियम स्कीम है जिसमें एक बार प्रीमियम देना होता है.

ये भी पढ़ें

Petrol Diesel Rate: कच्चे तेल के दाम आज गिरे, क्या देश में सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल-जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऋतिक रोशन के साथ बिजनेस पार्टनर बनने का मौका, Cult.fit ला रहा है 4000 करोड़ का मेगा IPO
ऋतिक रोशन के साथ बिजनेस पार्टनर बनने का मौका, Cult.fit ला रहा है 4000 करोड़ का मेगा IPO
उधर अमेरिका ने दागी मिसाइल, इधर कच्चे तेल में लगी आग; मिडिल ईस्ट में टेंशन से फिर रॉकेट सा भागा क्रूड
उधर अमेरिका ने दागी मिसाइल, इधर कच्चे तेल में लगी आग; मिडिल ईस्ट में टेंशन से फिर रॉकेट सा भागा क्रूड
Share Market: लाल निशान पर खुला शेयर, सेंसेक्स में 300 से ज्यादा अंकों की गिरावट; निफ्टी 139 अंक कमजोर
लाल निशान पर खुला शेयर, सेंसेक्स में 300 से ज्यादा अंकों की गिरावट; निफ्टी 139 अंक कमजोर
Stocks to Watch: आज फोकस में रहेंगे ये स्टॉक्स, लगाया गया दांव दिला सकता है मोटा मुनाफा
आज फोकस में रहेंगे ये स्टॉक्स, लगाया गया दांव दिला सकता है मोटा मुनाफा

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Maharashtra Rain Live: भारी बारिश में मुंबई की 2 झीलें ओवरफ्लो, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
Live: भारी बारिश में मुंबई की 2 झीलें ओवरफ्लो, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
Embed widget