एक्सप्लोरर

LIC Plans: एलआईसी की इस बीमा पॉलिसी में करें 45 रुपये का निवेश! रिटायरमेंट के बाद मिलेगी 36,000 रुपये की पेंशन

Jeevan Umang Policy: देश की सबसे बड़ी और पुरानी बीमा कंपनी एलआईसी के देशभर में करोड़ों पॉलिसीहोल्डर हैं. कंपनी देश के हर वर्ग के लिए समय-समय पर स्कीम लेकर आती रहती है.

LIC Jeevan Umang Policy: अगर आप अपने बुढ़ापे के लिए वित्तीय प्लानिंग (Financial Planning) कर रहे हैं तो भारतीय जीवन बीमा (Life Insurance Corporation) की कई तरह की पॉलिसी आपकी इस काम में मदद कर सकती है. एलआईसी समय-समय पर अपने निवेशकों के लिए कई तरह की स्कीम लेकर आता रहता है. आज हम आपको जिस स्कीम के बारे में जानकारी देने वाले हैं इसमें निवेश करके आप 100 साल की उम्र तक पेंशन प्राप्त कर सकते हैं. इस पॉलिसी का नाम है एलआईसी जीवन उमंग पॉलिसी (LIC Jeevan Umang Policy). इस पॉलिसी की खास बात ये है कि यह आपको आपको हर साल 36,000 रुपये का पेंशन दे सकता है. अगर आप भी बुढ़ापे में रेगुलर इनकम प्राप्त करना चाहते हैं तो जीवन उमंग पॉलिसी के डिटेल्स (LIC Jeevan Umang Policy Details) के बारे में जानें. आइए जानते हैं इसके डिटेल्स-

जानते हैं इस प्लान के बारे में
एलआईसी की जीवन उमंग पॉलिसी कई मामलों में दूसरी स्कीम्स से अलग है. इस पॉलिसी को 90 दिन से लेकर 55 साल की उम्र तक के लोग ले सकते हैं. यह एक एंडोमेंट प्लान है. इसमें लाइफ कवर के साथ-साथ मैच्योरिटी पर एकमुश्त रकम मिलती है. मैच्योरिटी पूरा होने के बाद फिक्स्ड इनकम हर साल आपके खाते में आएगी. दूसरी ओर पॉलिसीधारक की मृत्यु के बाद उसके घरवालों और नॉमिनी को एकमुश्त रकम मिलेगी. इस स्कीम की एक और खासियत यह है कि इसमें 100 साल तक का कवरेज मिलता है.

जीवन उमंग पॉलिसी क्या है?
एलआईसी की जीवन उमंग पॉलिसी एक एंडोमेंट प्लान (Endowment Plan) जिसमें निवेश करके पॉलिसीहोल्डर को इंश्योरेंस कवर के साथ ही एक निश्चित इनकम का भी लाभ मैच्योरिटी पर मिलता है. इस स्कीम की खास बात ये है कि इसमें बच्चे से लेकर बड़े तक हर कोई निवेश कर सकते हैं. इस पॉलिसी को खरीदने की उम्र 90 दिन से लेकर 55 साल तक है. इस पॉलिसी की खास बात ये है कि इसमें पॉलिसीहोल्डर के परिवार को डेथ बेनिफिट भी मिलता है. अगर किसी पॉलिसी होल्डर की पॉलिसी के मैच्योरिटी से पहले हो जाती है तो उसके परिवार को एकमुश्त पैसे पैसा मिल जाता है. इसके साथ ही एक और खास बात ये है कि इस स्कीम में पॉलिसीहोल्डर को 100 साल तक का कवर मिलता है.

जानें कैसे मिलेगा 36,000 का सलाना बेनिफिट-
इस स्कीम में कोई भी निवेशक 15 साल, 29 साल, 25 साल और 30 साल तक के लिए निवेश कर सकता हैं. अगर आप इसे 30 साल के लिए खरीद रहे हैं तो आपको 1350 रुपये का प्रीमियम देना होगा.यह निवेश 4.5 लाख रुपये का सम एश्योर्ड है. ऐसे में 1 साल में कुल 16,200 रुपये की राशि बतौर प्रीमियम दी जाएगी. इसके बाद निवेश के 31वें साल से निवेश की गई राशि का 8 फीसदी हिस्सा यानी 36 हजार रुपये का रिटर्न मिलने लगेगा. यह 100 साल की उम्र तक मिल सकता है.

स्कीम पर टैक्स छूट और राइडर बेनिफिट का भी मिलेगा फायदा-
अगर आप नौकरी करते हैं और टैक्स भरते हैं तो इस स्कीम में निवेश करना आपके लिए लाभकारी हो सकता है. इस स्कीम में निवेश करने पर आपको इनकम टैक्स की धारा 80सी के तहत 1.5 लाख रुपये की छूट मिलती है. इसके साथ ही निवेशक को टर्म राइडर लाभ भी मिलता है. अगर किसी व्यक्ति की एक्सीडेंट में मृत्यु हो जाती है या विकलांग जो जाता है तो उसे वह व्यक्ति या नॉमिनी पॉलिसी के लिए क्लेम कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

UPI Payment: UPI से गलत अकाउंट में ट्रांसफर हो गए हैं पैसे? न हों परेशान, जानें कैसे वापस मिलेगी रकम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?
Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?
अपने Youtube चैनल से कितना पैसा कमाते हैं सोनम वांगचुक? क्या इस कमाई से सरकार को देते हैं टैक्स?
अपने Youtube चैनल से कितना पैसा कमाते हैं सोनम वांगचुक? क्या इस कमाई से सरकार को देते हैं टैक्स?
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget