एक्सप्लोरर

UPI Payment: UPI से गलत अकाउंट में ट्रांसफर हो गए हैं पैसे? न हों परेशान, जानें कैसे वापस मिलेगी रकम

UPI Transactions: आजकल के समय में हर कोई पैसे ट्रांसफर करने के लिए डिजिटल माध्यम का प्रयोग करने लगा है. इसमें यूपीआई पेमेंट यूज करने वालों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हुई है.

Wrong UPI Transactions: यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (Unified Payment Interface) यानी यूपीआई (UPI) आजकल पैसा ट्रांसफर करने का एक बेहद पॉपुलर तरीका बन चुका है. बढ़ते डिजिटलाजेशन (Digitalisation) के साथ ही आजकल एक खाते से दूसरे खाते में पैसा ट्रांसफर करना बहुत आसान हो गया है. यूपीआई के जरिए किसी का शुल्क चुकाने के लिए आपको क्रेडिट और डेबिट कार्ड की भी आवश्यकता नहीं पड़ेगी. यह काम आप केवल अपने मोबाइल नंबर से ही कर सकते हैं. कोरोना काल के दौरान यूपीआई यूज करने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है. आजकल लोग यूपीआई ऐप्स जैसे गूगल पे (Google Pay), फोन पे (Phone Pe), पेटीएम (Paytm) आदि से आसानी से पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं. मगर कई बार यूपीआई से पैसे ट्रांसफर करते वक्त गलत खाते में पैसे चले जाते हैं. ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं. आप कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपने पैसे दोबारा प्राप्त कर सकते हैं.

BHIM का नियम क्या कहता है?
BHIM के नियम के अनुसार अगर किसी व्यक्ति ने BHIM यूपीआई ऐप से किसी दूसरे के खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए हैं तो वह अपने पैसे दोबारा प्राप्त नहीं कर सकता है. इसके लिए आपको रिसीवर से ही रिक्वेस्ट करनी होगी कि वह आपके पैसों दोबारा ट्रांसफर कर दें. ऐसे में अगर आप किसी को भीम ऐप से पैसे ट्रांसफर करते हैं तो ऐसी स्थिति में पूरे डिटेल्स को चेक करना बहुत जरूरी है. पैसे रिसीव करने वाले के सभी डिटेल्स को चेक करने के बाद ही पैसे ट्रांसफर करें. इससे आप बाद में होने वाले बड़े नुकसान से बच जाएंगे.

कहां करें शिकायत दर्ज?
ध्यान रखें कि भले ही आप अपने पैसे दोबारा पैसे प्राप्त करने वाले व्यक्ति की मेहरबानी पर ही प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन आप इसकी शिकायत जरूर दर्ज करवा सकते हैं. अपने पैसे जिसे ऐप से भी ट्रांसफर किए हैं जैसे गूगल पे, फोन पे, पेटीएम, भारत पे आदि उनके सपोर्ट सिस्टम में जाकर अपनी शिकायत दर्ज करवाएं. इसके अलावा भीम ऐप (BHIM App) यूजर्स अपनी शिकायत अपनी टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर पर 18001201740  पर जाकर भी दर्ज करवा सकते हैं.

बैंक को भी दें जानकारी
अगर आपके पैसे गलत खाते में ट्रांसफर हो गए हैं तो आप उस अकाउंट नंबर का तुरंत स्क्रीनशॉट लें. इसके बाद आप उसे बैंक से संपर्क करें जिस बैंक के खाते में पैसे गए हैं. इसके बाद आप चाहें तो बैंक मैनेजर से मीटिंग भी कर सकते हैं. इसके बाद आपको बैंक मदद कर सकते हैं जिससे आपके पैसे वापस मिल जाएं. ध्यान रखें कि आप बैंक को जितनी जल्दी डिटेल्स देंगे पैसे वापस मिलने की संभावना उतनी ज्यादा बढ़ जाती है. 

ये भी पढ़ें-

Insurance Claim: इंश्‍योरेंस क्‍लेम करने पर नहीं हो रही है सुनवाई तो न हों परेशान! यहां दर्ज कराएं शिकायत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोदी सरकार देगी पूरे 15000 रुपये! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम, जानें डिटेल
मोदी सरकार देगी पूरे 15000 रुपये! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम, जानें डिटेल
Nestle और HUL के प्रोडक्ट्स में मिली गड़बड़ी, Horlicks से Nescafe तक के दावों पर नोटिस
Nestle और HUL के प्रोडक्ट्स में मिली गड़बड़ी, Horlicks से Nescafe तक के दावों पर नोटिस
क्या दशहरे के बाद मिलेगा DA? 21 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक पर अब टिकीं निगाहें
क्या दशहरे के बाद मिलेगा DA? 21 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक पर अब टिकीं निगाहें
आज कितने रुपये में मिल रहा गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल LPG के दाम
आज कितने रुपये में मिल रहा गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल LPG के दाम

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget