एक्सप्लोरर

ATM Withdrawal Charges: एटीएम से कैश विड्रॉल पर देना पड़ता है चार्ज, जानिए अलग-अलग बैंकों पर कितना लगता है शुल्क

ATM Withdrawal: अलग-अलग बैंकों के एटीएम से कैश विड्रॉल करने पर ग्राहकों को शुल्क देना पड़ता है. हम आपको टॉप बैंकों के लगने वाले शुल्क के बारे में जानकारी दे रहे हैं.

ATM Withdrawal Charges: किसी भी बैंक में खाता खुलवाने के साथ ही ग्राहकों को नेट बैंकिंग और डेबिट यानी एटीएम कार्ड मिलना एक आम बात है. आजकल लोग कैश विड्रॉल के लिए बैंक जाने के बजाय एटीएम से पैसे निकालना पसंद करते हैं. खाताधारक किसी भी बैंक के एटीएम से कैश विड्रॉल कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रखने वाली बात ये है कि इसके लिए भी अलग-अलग बैंकों ने किसी दूसरे बैंक के एटीएम से फ्री ट्रांजैक्शन की लिमिट तय की हुई है.

एटीएम से कैश विड्रॉल पर कितना देना होगा चार्ज?

जून 2022 में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बैंकों को आदेश दिया था कि वह एटीएम कार्ड की मंथली फीस के अलावा 21 रुपये प्रति ट्रांजैक्शन के हिसाब से ग्राहकों से वसूल सकते हैं. ध्यान देने वाली बात ये है कि ग्राहकों के लिए अपने बैंक के एटीएम से पहले पांच ट्रांजैक्शन बिल्कुल मुफ्त है. वहीं मेट्रो शहरों में दूसरे बैंकों के लिए तीन ट्रांजैक्शन की लिमिट तय की गई है. वहीं नॉन मेट्रो शहर में यह सीमा पांच विड्रॉल की है. इससे ज्यादा ट्रांजैक्शन करने के बाद आपको अधिकतम 21 रुपये प्रति विड्रॉल के हिसाब से शुल्क देना होगा. यह रूल 1 जनवरी, 2022 से लागू हो चुका है.

एसबीआई एटीएम विड्रॉल चार्ज के बारे में जानें-

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 25,000 रुपये के मंथली बैलेंस तक 5 फ्री एटीएम ट्रांजैक्शन देता है. वहीं इससे अधिक विड्रॉल पर आपको प्रति ट्रांजैक्शन 10 रुपये और जीएसटी देना होगा. वहीं अन्य बैंक के एटीएम पर आपको 20 रुपये और जीएसटी देना होगा. अगर आपका मंथली बैलेंस 25,000 रुपये से अधिक है तो आप फ्री में जितनी बार चाहें एटीएम से कैश विड्रॉल कर सकते हैं.

पीएनबी एटीएम विड्रॉल चार्ज के बारे में जानें-

देश के दूसरे सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक पीएनबी अपने ग्राहकों को मेट्रो और नॉन मेट्रो शहर दोनों में ही 5 फ्री एटीएम ट्रांजैक्शन की सुविधा देता है. इसके बाद आपको पीएनबी से कैश विड्रॉल पर 10 रुपये और जीएसटी शुल्क देना होगा. वहीं अन्य बैंकों में 21 रुपये और जीएसटी शुल्क देना होगा.

एचडीएफसी बैंक विड्रॉल चार्ज के बारे में जानें-

प्राइवेट सेक्टर के बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक भी अपने ग्राहकों को फ्री में 5 एटीएम ट्रांजैक्शन एक महीने में करने की फैसिलिटी देता है. वहीं मेट्रो शहर में अन्य बैंकों में यह लिमिट 3 ट्रांजैक्शन की है. इसके बाद आपको प्रति ट्रांजैक्शन 21 रुपये और जीएसटी शुल्क देना होगा.

आईसीआईसीआई बैंक विड्रॉल चार्ज के बारे में जानें-

आईसीआईसीआई बैंक भी अन्य बैंकों की तरह 5 ट्रांजैक्शन आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम से और दूसरे बैंकों के एटीएम से 3 ट्रांजैक्शन की लिमिट तय की है. इसके बाद ग्राहकों को प्रति विड्रॉल 20 रुपये और नॉन फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन के लिए 8.50 रुपये देने होंगे. 

ये भी पढ़ें-

ITR Filing: कहीं आपने भी तो नहीं की है यह गलती, आईटीआर दाखिल करने के बाद भी चुकानी पड़ सकती पेनाल्टी!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?
Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?
अपने Youtube चैनल से कितना पैसा कमाते हैं सोनम वांगचुक? क्या इस कमाई से सरकार को देते हैं टैक्स?
अपने Youtube चैनल से कितना पैसा कमाते हैं सोनम वांगचुक? क्या इस कमाई से सरकार को देते हैं टैक्स?
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget