एक्सप्लोरर

Kay Cee Energy IPO: इस छोटे आईपीओ का बड़ा कारनामा, हजार गुना सब्सक्रिप्शन के बाद लिस्ट होते ही 5 गुना कर दिया पैसा

Kay Cee Energy & Infra IPO: 16 करोड़ रुपये से भी कम साइज वाले इस आईपीओ को हर कैटेगरी में बाजार के निवेशकों ने बंपर रिस्पॉन्स दिया था...

शेयर बाजार के लिए नया साल भले ही गिरावट के साथ शुरू हुआ है, लेकिन बाजार के निवेशकों की ताबड़तोड़ कमाई बरकरार है. पिछले साल कई आईपीओ ने निवेशकों को तगड़ी कमाई कराई और उसके बाद नए साल में एक छोटे पावर स्टॉक ने सिलसिला नहीं टूटने दिया है. इस स्टॉक ने तो और आईपीओ से अब तक के चंद दिनों में ऐसा परफॉर्म किया है कि बाजार में एक झटके में कई नए इतिहास बन गए हैं.

16 करोड़ रुपये से भी कम का आईपीओ

हम बात कर रहे हैं पावर स्टॉक केसी एनर्जी एंड इंफ्रा लिमिटेड की. इस कंपनी ने हाल ही में अपना आईपीओ पेश किया था. कंपनी का आईपीओ 28 दिसंबर को ओपन हुआ था और बोली लगाने के लिए 2 जनवरी तक खुला रहा था. महज 15.93 करोड़ रुपये के इस आईपीओ को निवेशकों ने हाथों-हाथ लिया था और हर कैटेगरी में रिकॉर्डतोड़ सब्सक्रिप्शन मिला था.

आईपीओ ने बनाया ये रिकॉर्ड

केसी एनर्जी आईपीओ को क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स की कैटेगरी में 127.71 गुना सब्सक्राइब किया गया था. रिटेल निवेशकों ने तो इस आईपीओ को 1,311.10 गुना का जबरदस्त सब्सक्रिप्शन दिया था. वहीं नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स की कैटेगरी में इस आईपीओ को 1,668.97 गुना सब्सक्राइब किया गया था. ओवरऑल आईपीओ 1,311.10 गुना सब्सक्राइब हुआ था. यानी आईपीओ में ऑफर किए गए हर एक शेयर के लिए 13 सौ से भी ज्यादा बोलियां प्राप्त हुई थीं.

ऐसी धमाकेदार हुई शेयरों की लिस्टिंग

आईपीओ की क्लोजिंग के बाद आज 5 जनवरी को केसी एनर्जी एंड इंफ्रा के शेयरों की लिस्टिंग हुई. इसकी लिस्टिंग भी आईपीओ की तरह धमाकेदार रही. इसका शेयर एनएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर 252 रुपये के भाव पर लिस्ट हुआ, जबकि आईपीओ का प्राइस बैंड 51 से 54 रुपये का था. इस तरह आईपीओ ने अपने निवेशकों को लिस्ट होते ही करीब 5 गुने की कमाई करा दी.

ग्रे मार्केट में इतना था प्रीमियम

आईपीओ के बाद केसी एनर्जी एंड इंफ्रा लिमिटेड के शेयर शानदार 366.66 फीसदी प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए हैं. इससे पहले ग्रे मार्केट में बंपर लिस्टिंग के संकेत मिल रहे थे. सुबह बाजार पर आधिकारिक रूप से लिस्ट होने से पहले अनाधिकारिक बाजार यानी ग्रे मार्केट में केसी एनर्जी का शेयर 160 फीसदी के प्रीमियम पर था. लिस्टिंग जीएमपी के डबल से भी ऊपर स्तर पर हुई है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: जाते-जाते 2023 ने दी ये खुशखबरी, सर्विस सेक्टर में वापस आने लगी रौनक, दिसंबर में ऐसा रहा हाल!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश के किस राज्य में सबसे सस्ता मिलता है पेट्रोल? पूरे 29 रुपए का है अंतर
देश के किस राज्य में सबसे सस्ता मिलता है पेट्रोल? पूरे 29 रुपए का है अंतर
Gold Silver Price: आज भी फिसल गया सोना, चांदी में भी बड़ी गिरावट; फटाफट चेक करें रेट
आज भी फिसल गया सोना, चांदी में भी बड़ी गिरावट; फटाफट चेक करें रेट
4 बड़े सरकारी बैंकों में सरकार घटाएगी हिस्सेदारी, आम जनता को मिलेंगे 25% शेयर
4 बड़े सरकारी बैंकों में सरकार घटाएगी हिस्सेदारी, आम जनता को मिलेंगे 25% शेयर
4.45 रुपया महंगी हुई CNG, जानें अब क्या है नई कीमत?
4.45 रुपया महंगी हुई CNG, जानें अब क्या है नई कीमत?

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
Udta Teer X Review: ट्विस्ट और कॉमेडी से भरी है आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर', लोग बोले- 'कंप्लीट फैमिली एंटरटेरन'
आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर' लोगों को कैसी लगी? जानें- सोशल मीडिया रिव्यू
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
Embed widget