एक्सप्लोरर

Service PMI Dec 2023: जाते-जाते 2023 ने दी ये खुशखबरी, सर्विस सेक्टर में वापस आने लगी रौनक, दिसंबर में ऐसा रहा हाल!

India Service PMI Dec 2023: पिछले महीने सर्विस सेक्टर में फिर से तेजी वापस लौटने लगी. दिसंबर 2023 में सर्विस सेक्टर की गतिविधियां 3 महीने के उच्च स्तर पर रहीं...

साल 2023 समाप्त हो चुका है लेकिन साल का आखिरी महीना इकोनॉमी के लिहाज से अच्छा साबित हुआ. देश के सर्विस सेक्टर में दिसंबर महीने के दौरान अच्छी ग्रोथ देखी गई और अर्थव्यवस्था में सबसे ज्यादा योगदान देने वाला सेक्टर फिर से पटरी पर लौटने लग गया. शुक्रवार को सामने आए सर्विस सेक्टर पीएमआई के आंकड़ों में इसकी जानकारी मिली.

दिसंबर महीने में सर्विस पीएमआई

आज जारी हुए आंकड़ों के अनुसार, एचएसबीसी इंडिया सर्विसेज पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स पिछले महीने बढ़कर 59 पर पहुंच गया. यह इंडेक्स का 3 महीने का उच्च स्तर है. इससे पहले नवंबर महीने में सर्विस सेक्टर का ये सूचकांक 56.9 पर रहा था. नवंबर महीने में सूचकांक 1 साल के निचले स्तर पर था. इस तरह देखें तो पता चलता है कि दिसंबर महीने के दौरान सर्विस सेक्टर की गतिविधियों में अच्छी तेजी आई और साल का समापन अच्छे से हुआ.

29 महीने से बनी हुई है ग्रोथ

अगर पीएमआई 50 से ऊपर रहता है तो उससे पता चलता है कि सेक्टर में ग्रोथ बरकरार है. वहीं 50 से कम का सूचकांक सेक्टर में संकुचन का संकेत देता है. पिछले कुछ महीने के दौरान सर्विस सेक्टर का पीएमआई कम भले ही हुआ था, लेकिन 50 से ऊपर बना हुआ था. सर्विस सेक्टर का पीएमआई लगातार 29 महीने से 50 से ऊपर है, यानी ग्रोथ बरकरार है, भले ही बीच में बढ़ने की रफ्तार कम हुई.

इन कारणों से मिली मदद

एचएसबीसी की चीफ इंडिया इकोनॉमिस्ट प्रांजुल भंडारी का कहना है कि नए ऑर्डर्स से सर्विस सेक्टर को मदद मिली है, जिसके दम पर बिजनेस एक्टिविटीज में तेजी आई और 2023 का समापन हाई नोट पर हुआ. दिसंबर महीने के दौरान इनपुट कॉस्ट में नवंबर की तुलना में कम बढ़ोतरी हुई. इनपुट कॉस्ट की वृद्धि पिछले महीने अगस्त 2020 के बाद सबसे कम हुई है. आउटपुट की दरें तेजी से बढ़ीं, जिससे दिसंबर महीने के दौरान कॉरपोरेट मार्जिन में सुधार हुआ. उन्होंने कहा कि इस साल सर्विस सेक्टर की ग्रोथ बरकरार रहने की उम्मीद है.

मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई में आई थी कमी

इससे पहले बुधवार को मैन्युफैक्चरिंग यानी विनिर्माण क्षेत्र के पीएमआई आंकड़े जारी किए गए. दो दिन पहले जारी हुए आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर महीने में मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई कम होकर 54.9 पर आ गया. सर्विस सेक्टर की मजबूत गतिविधियों ने पिछले महीने मदद की, जिसके कारण ओवरऑल इंडेक्स यानी एचएसबीसी इंडिया कंपोजिट पीएमआई आउटपुट इंडेक्स तीन महीने के उच्च स्तर 58.5 पर पहुंच गया.

ये भी पढ़ें: सरकारी कर्मचारियों के लिए आ गया अपडेट! मार्च तिमाही में प्रोविडेंट फंड पर इतना मिलेगा ब्याज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छठ पूजा की खरीदारी होगी आसान, Zepto-Blinkit पर मिलेगा सारा सामान
छठ पूजा की खरीदारी होगी आसान, Zepto-Blinkit पर मिलेगा सारा सामान
हवाई सफर में सरकार का बदलाव, 2027 से विमान के फ्यूल में भी होगी ब्लेंडिंग
हवाई सफर में सरकार का बदलाव, 2027 से विमान के फ्यूल में भी होगी ब्लेंडिंग
विदेशी क्लाइंट से कमाई करने वालों के लिए खुशखबरी, RBI ने आसान किए नियम
विदेशी क्लाइंट से कमाई करने वालों के लिए खुशखबरी, RBI ने आसान किए नियम
आज कितने का बिक रहा 14 किलो वाला गैस सिलेंडर, कमर्शियल का भी देखें रेट
आज कितने का बिक रहा 14 किलो वाला गैस सिलेंडर, कमर्शियल का भी देखें रेट

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब में AAP के लिए नई मुसीबत, राज्य की महिला विंग हेड और MLA के घर सुबह-सुबह पहुंची ED
पंजाब में AAP के लिए नई मुसीबत, राज्य की महिला विंग हेड और MLA के घर सुबह-सुबह पहुंची ED
पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर किसानों का आंदोलन जारी, सरकार को अल्टीमेटम
पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर किसानों का आंदोलन जारी, सरकार को अल्टीमेटम
AQI Today: पंजाब-हरियाणा में सांस लेना मुश्किल, AQI 900 पार, प्रदूषित शहरों में दिल्ली किस नंबर पर?
AQI Today: पंजाब-हरियाणा में सांस लेना मुश्किल, AQI 900 पार, प्रदूषित शहरों में दिल्ली किस नंबर पर?
अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में मोहम्मद आमिर पर लगी सबसे ऊंची बोली, इतने में बिके
अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में मोहम्मद आमिर पर लगी सबसे ऊंची बोली, इतने में बिके
'रामायण' का आएगा पार्ट 3? नमित मल्होत्रा की वायरल वीडियो ने बढ़ाई चर्चा, रणबीर कपूर ने भी लीक कर दिया प्लान
'रामायण' का आएगा पार्ट 3? नमित मल्होत्रा की वायरल वीडियो ने बढ़ाई चर्चा
मनप्रीत सिंह बादल की बेटी की रिसेप्शन में पहुंचे PM मोदी, दिल्ली में जुटे कई बड़े नेता
मनप्रीत सिंह बादल की बेटी की रिसेप्शन में पहुंचे PM मोदी, दिल्ली में जुटे कई बड़े नेता
कांग्रेस से होगी 11 हजार करोड़ के नुकसान की वसूली? व्यापारी बोले- 'हमें मुआवजा चाहिए'
कांग्रेस से होगी 11 हजार करोड़ के नुकसान की वसूली? व्यापारी बोले- 'हमें मुआवजा चाहिए'
Dark Mehndi Color: हाथों में नहीं चढ़ता मेहंदी का रंग? नोट करें डार्क करने के 5 हैक्स
हाथों में नहीं चढ़ता मेहंदी का रंग? नोट करें डार्क करने के 5 हैक्स
Embed widget