एक्सप्लोरर

IRCTC Tour Package: इंडियन रेलवे के साथ करिए सस्ते में पूर्वोत्तर की सैर, आईआरसीटीसी का शानदार पैकेज, जानिए सारे डिटेल

North East Train Tour : आईआरसीटीसी ने नॉर्थ-ईस्ट के पांच राज्यों की यात्रा के लिए टूर पैकेज का एलान किया है. इसमें आपको असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, त्रिपुरा और मेघालय घूमने का मौका मिलेगा.

आईआरसीटीसी (IRCTC) ने देश के विहंगम और प्राकृतिक सौंदर्य से भरे उत्तर-पूर्वी राज्यों की यात्रा के लिए टूर पैकेज का एलान किया है. आईआरसीटीसी ने इसे नार्थ ईस्ट डिस्कवरी (North East Discovery) पैकेज का नाम दिया है. भारत गौरव ट्रेन स्कीम के तहत कंपनी यात्रियों को उत्तर-पूर्व के सौंदर्य का दर्शन कराएगी. इस 14 रात और 15 दिन की यात्रा में आपको असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, त्रिपुरा और मेघालय घुमाया जाएगा.   

प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक विविधता से भरे हैं ये राज्य

उत्तर-पूर्व भारत के इन राज्यों को सेवन सिस्टर कहा जाता है. शानदार सीनरी, खुशनुमा मौसम, जैव विविधता, वाइल्डलाइफ, ऐतिहासिक स्थान, विशेष संस्कृति और खुशमिजाज लोग यहां की पहचान हैं. 

कितना आएगा खर्च 

उत्तर-पूर्व का यह टूर 16 नवंबर को दिल्ली से शुरू होगा. 15 दिन के इस टूर में आपको पांच राज्यों के दर्शन कराए जाएंगे. इस टूर की कीमत 75 हजार रुपये से शुरू होकर 1.37 लाख रुपये तक जाती है. इसमें फर्स्ट एसी (कूपे), फर्स्ट एसी (केबिन), 2एसी और 3एसी के पैकेज होंगे. इसी आधार पर आपका किराया भी तय होगा. 

यात्रा का रूट 

इस टूर पैकेज में गुवाहाटी, नाहरलागुन, शिबसागर टाउन (अहोम राज्य की राजधानी), फुरकटिंग, कुमारघाट, अगरतला और दीमापुर ले जाया जाएगा. आप कामाख्या मंदिर, ब्रह्मपुत्र नदी, उमानंदा मंदिर, जोरहाट के चाय बागान, गोम्पा बुद्ध मंदिर अहोम राजाओं से जुड़े स्थान, उनाकोटी, डॉन बॉस्को म्यूजियम, चेरापूंजी और काजीरंगा नेशनल पार्क जैसी कई सारी जगह घूम सकते हैं.      

कहां से मिलेगी ट्रेन और कितनी सुविधाएं होंगी 

इस विशेष ट्रेन को आप दिल्ली, आगरा, टूंडला, इटावा, कानपुर, लखनऊ और वाराणसी से पकड़ सकते हैं. पैकेज में आपको ट्रेन की यात्रा के अलावा, एसी होटल में पांच दिन का स्टे, ट्रेन और होटल में शाकाहारी खाना, साइट सीइंग के लिए एसी गाड़ियां, ब्रह्मपुत्र नदी पर क्रूज, काजीरंगा नेशनल पार्क में जीप सफारी और यात्रा बीमा भी दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें 

Binny Bansal Startup: छोटे शहरों पर फोकस करेगा फ्लिपकार्ट के को-फाउंडर बिन्नी बंसल का नया AI स्टार्टअप 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले टैक्स दो, फिर मिलेगा रिफंड, इस देश में शॉपिंग के बदले नियम, एयरपोर्ट पर करना होगा ये काम
पहले टैक्स दो, फिर मिलेगा रिफंड, इस देश में शॉपिंग के बदले नियम, एयरपोर्ट पर करना होगा ये काम
Luxury Life: भारत में आखिर कितनी नेटवर्थ पर मिलती है लग्जरी लाइफ? जानें 50 करोड़ का भी है बड़ा रोल
भारत में आखिर कितनी नेटवर्थ पर मिलती है लग्जरी लाइफ? जानें 50 करोड़ का भी है बड़ा रोल
Share Market Crash: सेंसेक्स 650 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 24,200 के नीचे फिसला, जानें बाजार में क्यों मची बिकवाली
Share Market Crash: सेंसेक्स 650 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 24,200 के नीचे फिसला, जानें बाजार में क्यों मची बिकवाली
Gold-Silver Price Today: सोना फिर हुआ महंगा, 24 कैरेट ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानें 20 जुलाई के ताजा भाव
Gold-Silver Price Today: सोना फिर हुआ महंगा, 24 कैरेट ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानें 20 जुलाई के ताजा भाव

वीडियोज

Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं
₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
स्पेन की जीत के बाद मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
Embed widget