एक्सप्लोरर

इंडिगो ने एयर इंडिया में हिस्सेदारी खरीदने के लिए दिलचस्पी दिखायी

नई दिल्लीः विमानन बाजार की सबसे बड़ी कंपनी इंडिगो ने एयर इंडिया में हिस्सेदारी खरीदने के लिए औपचारिक तौर पर प्रस्ताव सरकार के सामने रखा है. बुधवार को ही केद्रीय मंत्रिमंडल ने एयर इंडिया के विनिवेश को सैद्धांतिक तौर पर मंजूरी दी. अब एक कमेटी बनायी गयी है जो विनिवेश के तौर-तरीके के बारे में सुझाव देगी और फिर उस पर नए सिरे से कैबिनेट विचार करेगी.

इस बीच, बाजार सूत्रोें से मिली जानकारी के मुताबिक, इंडिगो की दिलचस्पी एयर इंडिया और एलायंस एयर के अंतर्राष्ट्रीय व्यवसायों में है. इंडिगो के पहले टाटा समूह की भी एयर इंडिया में हिस्सा लेने की दिलचस्पी सुर्खियां बटोर चुकी है. लेकिन इस बात की पुष्टि अब तक न तो सरकार ने की है और न ही टाटा समूह ने. उधर, इंडिगो ने ये कहकर इस मामले पर कुछ भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया कि उनके लिए ‘मौन अवधि यानी साइलेंट पीरियड’ चल रहा है. नियमों के मुताबिक, वित्तीय नतीजों के ठीक पहले कंपनी पर किसी तरह का बयान देने पर पाबंदी होती है. हालांकि विमानन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने एबीपी न्यूज से बातचीत में इंडिगो की ओर से दाखिल प्रस्ताव की पुष्टि की थी.

इंडिगो एयरलाइन्स और एयर इंडिया 2005 से आसमान में पंख फैलाने के बाद इंडिगो के बेड़े में आज 135 विमान है. ये घरेलू बाजार के 41 फीसदी भी ज्यादा हिस्से पर काबिज है. दूसरी ओर एयर इंडिया के बेड़े में 118 विमान है जबकि बाजार हिस्सेदारी महज 13 फीसदी. एयर इंडिया का कुल घाटा 50 हजार करोड़ रुपये से भी ऊपर पहुंच चुका है. साथ ही कंपनी का कर्ज करीब 52 हजार करोड़ रुपये है. परिसंपत्ति की बात करें तो एय़र इंडिया के पास करीब 20 हजार करोड़ रुपये के विमान हैं जबकि जमीन-भवन और दूसरी संपत्तियो को मिलाकर ये रकम 26 हजार करोड़ रुपये तक पहुंचती है. एय़र इंडिया की बड़े परेशानी कर्ज को लेकर को है. इसीलिए चर्चा हो रही है कि विनिवेश के पहले आधा कर्ज माफ कर दिया जाए.

इस बीच, जयंत सिन्हा ने जानकारी दी कि कई घरेलू और अतंरराष्ट्रीय विमानन कंपनियों ने हिस्सेदारी खरीदने में दिलचस्पी दिखायी है. “इंडिगो पहली कंपनी है जिसने औपचारिक तौर पर प्रस्ताव भेजा है,” सिन्हा ने कहा. साथ ही उन्होंने जोड़ा कि एयर इंडिया के ब्रांड नाम से आर्थिक और भावनात्मक लगाव है और कोशिश होगी कि मालिकाना हक बदले जाने के बावजूद एय़र इडिंया ब्रांड नाम बना रहे.

दूसरी ओर विमानन सचिव आर एन चौबे मानते हैं कि एयर इंडिया की ‘वैल्यू’ काफी है और इसमें कई खरीदार है. उन्होंने कहा कि पिछले तीन साल में एय़र इंडिया के प्रदर्शन में खासा सुधार हुआ है और अब ये ऑपरेटिंग प्रॉफिट दर्ज करा रही है. चौबे ने भी ये जानकारी दी कि सरकार नए खरीदार से एयर इंडिया का ब्रांड नाम बनाए रखने को कह सकती है.

गौरतलब है कि एयर इंडिया से सरकार के निकलने की चर्चा काफी समय से गरमायी है और इसे तब बल मिला जब वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बयान दिया कि महज 14 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के लिए 55.000 करोड़ रुपये खर्च करने का कोई औचित्य नहीं बनता. जेटली का ये बयान ऐसे समय में आय़ा जब नीति आयोग ने भी एयर इंडिया के विनिवेश के बारे में सिफारिश की.

एयर इंडिया के विनिवेश से जुड़ी और खबरें यहां पढ़ें

केंद्र का फैसला, निजी हाथों में जाएगी Air India, टाटा ग्रुप ने दिखाई हिस्सेदारी खरीदने में दिलचस्पी! वित्त मंत्री अरुण जेटली ने दिया एयर इंडिया को जल्द बेचने का संकेत एयर इंडिया पर अपना नियंत्रण बनाए रख सकती है सरकार SPICEJET की मेगा मॉनसून सेलः 699 रुपये में भर लें हवाई उड़ान

जीएसटी सम्मेलन में वित्त मंत्री: GST के बाद महंगाई नहीं बढ़ेगी, टैक्स सिस्टम आसान होगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज से बढ़ गए क्या गैस सिलेंडर के रेट? बुकिंग से पहले जानें LPG की ताजा कीमत
आज से बढ़ गए क्या गैस सिलेंडर के रेट? बुकिंग से पहले जानें LPG की ताजा कीमत
आज शनिवार को बैंक में है छुट्टी या खुला है ब्रांच? चेक करें RBI की हॉलिडे लिस्ट
आज शनिवार को बैंक में है छुट्टी या खुला है ब्रांच? चेक करें RBI की हॉलिडे लिस्ट
Explained: गूगल को 500 बिलियन डॉलर का नुकसान! AI का जादू टूटने पर सवाल- पैसा कब वसूलेगा?
गूगल को 500 बिलियन डॉलर का नुकसान! AI का जादू टूटने पर सवाल- पैसा कब वसूलेगा?
बीमा कंपनियों की चांदी, टर्म प्लान की बिक्री 1.5 गुना बढ़ी, युवाओं ने बदला गेम
बीमा कंपनियों की चांदी, टर्म प्लान की बिक्री 1.5 गुना बढ़ी, युवाओं ने बदला गेम

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
Aaj Ka Panchang 31 October 2026: शाम 4:57 बजे त्रिपुष्कर योग और भद्रा साथ, जानें शुभ मुहूर्त
Aaj Ka Panchang 31 October 2026: राहुकाल 9:18-10:41, त्रिपुष्कर योग और भद्रा शाम 4:57 से
Statue Of Unity: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
November School Holidays 2026: नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
Embed widget