एक्सप्लोरर

MRF Share New High: भारत के सबसे महंगे स्टॉक ने बनाया ये बेमिसाल रिकॉर्ड, डेढ़ लाख रुपये तक पहुंचा एक शेयर का भाव

India's Costliest Share: भारत के सबसे महंगे शेयर का भाव डेढ़ लाख रुपये तक ऐसे समय पहुंचा, जब बाजार में चौतरफा बिकवाली का आलम था...

बाजार की चौतरफा बिकवाली के बीच बुधवार को भारत के सबसे महंगे शेयर ने एक बेमिसाल कीर्तिमान बना दिया. हाल ही में एक लाख रुपये के स्तर को पार करने वाले एमआरएफ शेयर ने सप्ताह के तीसरे दिन के कारोबार में डेढ़ लाख रुपये का स्तर छू दिया.

इंट्रा डे में यहां तक आई तेजी

एमआरएफ लंबे समय से भारत का सबसे महंगा शेयर है. पिछले साल जून में पहली बार एमआरएफ के एक शेयर की कीमत 1 लाख रुपये से ज्यादा हुई थी. इस तरह से एमआरएफ पहला भारतीय शेयर भी बन गया था, जिसका भाव लाख रुपये में है. अब बुधवार के कारोबार के दौरान एमआरएफ के शेयरों में 10 फीसदी तक की तेजी देखी गई. इस तेजी से इसके एक शेयर का भाव डेढ़ लाख रुपये के पार निकल गया.

52-वीक के नए हाई तक गया भाव

हालांकि बाद के कारोबार में एमआरएफ के शेयरों के भाव में कुछ करेक्शन आया. कारोबार समाप्त होने के बाद एमआरएफ का शेयर बुधवार को 1.46 फीसदी गिरकर 1,34,600.05 रुपये पर बंद हुआ. दिन के कारोबार में एमआरएफ का शेयर एक समय 1,50,254.16 रुपये तक पहुंच गया था. यही एमआरएफ के शेयर का 52-वीक का नया हाई लेवल है.

ये हैं भारत के अन्य सबसे महंगे शेयर

भारत में अभी भी एमआरएफ के अलावा कोई शेयर लाख रुपये के स्तर तक नहीं पहुंचा है. अभी भारत का दूसरा सबसे महंगा शेयर पेज इंडस्ट्रीज का है, जिसका भाव 37,770 रुपये है. तीसरे नंबर पर 37,219 रुपये प्रति शेयर के भाव के साथ हनीवेल ऑटोमेशन इंडिया है. उसके बाद चौथे स्थान पर 3एम इंडिया है, जिसके एक शेयर का भाव अभी 34,263 रुपये है. पांचवें नंबर पर श्री सीमेंट है, जिसका एक शेयर अभी 26,527 रुपये में मिल रहा है.

2016 में हुआ था 50 हजार के पार

एमआरएफ के शेयर में पिछले पांच दिनों में करीब डेढ़ फीसदी की तेजी आई है. एक महीने में सबसे महंगे शेयर का भाव करीब 13 फीसदी महंगा हुआ है. 6 महीने में इसका भाव 32 फीसदी ऊपर गया है, जबकि एक साल में इसके भाव में 50 फीसदी की तेजी आई है. 5 साल में एमआरएफ का शेयर 105 फीसदी मजबूत हुआ है. इसका मार्केट कैप अभी 57,270 करोड़ रुपये है. इस शेयर ने 50 हजार रुपये के भाव को पहली बार 2016 में हासिल किया था.

ये भी पढ़ें: साल भर में मल्टीबैगर बने 32 सरकारी स्टॉक, इन 11 शेयरों के निवेशकों का तो ट्रिपल हुआ पैसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धनतेरस से पहले आज सस्ता हुआ सोना, जानें 24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक का रेट
धनतेरस से पहले आज सस्ता हुआ सोना, जानें 24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक का रेट
इस कंपनी ने Best Employee को दी 4 करोड़ की Lamborghini, ऐसा क्या किया?
इस कंपनी ने Best Employee को दी 4 करोड़ की Lamborghini, ऐसा क्या किया?
Delhi Liquor Booking App: दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल
दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल
क्या अल नीनो भारत की इकोनॉमिक ग्रोथ पर लगाएगा ब्रेक? IMF ने कह दी बड़ी बात
क्या अल नीनो भारत की इकोनॉमिक ग्रोथ पर लगाएगा ब्रेक? IMF ने कह दी बड़ी बात

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget