एक्सप्लोरर

Multibagger PSU Stocks: साल भर में मल्टीबैगर बने 32 सरकारी स्टॉक, इन 11 शेयरों के निवेशकों का तो ट्रिपल हुआ पैसा

PSU Stocks Rally: पिछले एक साल से पीएसयू शेयरों में शानदार रैली देखी जा रही है, जिसके दम पर बीते एक साल के दौरान 32 सरकारी शेयर मल्टीबैगर बने हैं...

पिछला एक साल शेयर बाजार के लिए शानदार रहा है. खासकर पीएसयू शेयरों के लिए तो बीते एक साल में जबरदस्त रैली देखी गई है. इस दौरान बाजार में कुल 32 सरकारी शेयरों ने मल्टीबैगर रिटर्न दिया है. मतलब 32 सरकारी शेयरों का एक साल का रिटर्न कम से कम 100 फीसदी है.

सबसे ज्यादा चढ़े इसके भाव

16 जनवरी तक के आंकड़ों के अनुसार, पिछले एक साल में सरकारी शेयरों में सबसे शानदार प्रदर्शन आईआरएफसी का रहा है, जिसने इस अवधि में करीब 330 फीसदी का रिटर्न दिया है. इसका मतलब हुआ कि इस शेयर ने बीते एक साल में अपने निवेशकों के पैसे को 4 गुने से भी ज्यादा बनाया है. वहीं बाजार में इसके अलावा 10 सरकारी शेयरों ने बीते एक साल के दौरान कम से कम 200 फीसदी का रिटर्न दिया है.

200 पर्सेंट से ज्यादा चढ़े ये शेयर

बीते एक साल में सीपीसीएल ने 272 फीसदी का, आरईसी लिमिटेड ने 255 फीसदी का, आईटीआई ने 253 फीसदी का, पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन और इरकॉन इंटरनेशनल दोनों ने 232 फीसदी का, कोचिन शिपयार्ड ने 217 फीसदी का, गुजरात स्टेट फाइनेंस ने 215 फीसदी का, मझगांव डॉक ने 202 फीसदी का, एमआरपीएल ने 201 फीसदी का और एमएसटीसी ने 200 फीसदी का रिटर्न दिया है.

इन शेयरों ने भी डबल किया पैसा

मल्टीबैगर शेयर उन शेयरों को कहा जाता है, जिन्होंने एक तय अवधि में कम से कम 100 फीसदी का रिटर्न दिया हो. बीते एक साल के दौरान 100 फीसदी से ज्यरदा रिटर्न देने वाले अन्य सरकारी शेयरों में जीएमडीसी, एसजेवीएन, रेल विकास, एनएलसी इंडिया, रेलटेल कॉरपोरेशन, स्कूटर्स इंडिया, एफएसीटी, इंजीनियर्स इंडिया, पीटीसी इंडिया फाइनेंस, हुडको, भेल, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, जेएंडके बैंक, एनबीसीसी, ड्रेजिंग कॉरपोरेशन, ओरिसा मिनरल्स, पीटीसी इंडिया, जीएसएफसी, हिंदुस्तान कॉपर, बीईएमएल और बॉमर लॉरी शामिल हैं. इन शेयरों ने बीते एक साल के दौरान 100 फीसदी से 196 फीसदी तक का रिटर्न दिया है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: आप भी चलाते हैं अपनी कार तो अभी कर लें ये काम, वर्ना अगले महीने से होंगे परेशान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SBI Manager Salary: कागज पर 35 लाख रुपए, हाथ में कितना? SBI मैनेजर की सैलरी स्लिप देख घूम गया लोगों का सिर
कागज पर 35 लाख रुपए, हाथ में कितना? SBI मैनेजर की सैलरी स्लिप देख घूम गया लोगों का सिर
Anti Women Skew: दिल्ली की कंपनियों में औरतों संग भेदभाव? हर 10 में से 9 कर्मचारी हैं मर्द, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई
दिल्ली की कंपनियों में औरतों संग भेदभाव? हर 10 में से 9 कर्मचारी हैं मर्द, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई
Richest Cities List: कमाने में बेंगलुरु-दिल्ली नंबर-1 तो उड़ाने में चंडीगढ़ आगे, देश के सबसे अमीर शहरों की लिस्ट देख लो
कमाने में बेंगलुरु-दिल्ली नंबर-1 तो उड़ाने में चंडीगढ़ आगे, देश के सबसे अमीर शहरों की लिस्ट देख लो
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
अभिषेक शर्मा ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, आखिर क्यों पहुंचे अदालत? जानें क्या है पूरा मामला
अभिषेक शर्मा ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, आखिर क्यों पहुंचे अदालत?
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget