एक्सप्लोरर

India Export: मालदीव की मदद के लिए भारत ने बढ़ाए हाथ, भेजेगा चावल-गेहूं से लेकर चीनी और प्याज

India Maldives Trade: मालदीव की सरकार ने भारत से कई जरूरी चीजें भेजने का अनुरोध किया था. भारत सरकार ने अनुरोध को स्वीकार कर लिया है और निर्यात की मंजूरी दे दी है...

संबंधों में खटास आने के बाद भी पड़ोसी देश मालदीव को भारत से मदद मिलने जा रही है. भारत सरकार ने मालदीव को चावल और गेहूं समेत कुछ जरूरी कमॉडिटीज का निर्यात करने की मंजूरी दे दी है. यह मंजूरी संबंधित कमॉडिटीज के निर्यात पर लगी रोक के बाद भी दी गई है.

मालदीव ने किया था अनुरोध

बिजनेस टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, केंद्र सरकार ने मालदीव को जिन जरूरी कमॉडिटीज के निर्यात की मंजूरी दी है, उनमें चावल और गेहूं के अलावा प्याज और चीनी भी शामिल है. बताया जा रहा है कि मालदीव ने इसके लिए भारत से अनुरोध किया था. मालदीव का अनुरोध मिलने के बाद भारत सरकार ने उस पर विचार किया और सीमित मात्रा में निर्यात की मंजूरी दे दी.

इन कमॉडिटीज का बड़ा निर्यातक

भारत चावल, चीनी और प्याज के मामले में दुनिया के सबसे बड़े निर्यातकों में शामिल है. कई पड़ोसी देश खाने-पीने की इन जरूरी चीजों की आपूर्ति के लिए भारत के ऊपर निर्भर करते हैं. अभी घरेलू बाजार में कीमतों को स्थिर रखने के लिए इनके निर्यात पर पाबंदी लगी हुई है. सरकार विशेष मामलों के आधार पर इन कमॉडिटीज के शिपमेंट को मंजूर कर रही है.

भारतीय उच्चायोग का बयान

रिपोर्ट में माले (मालदीव की राजधानी) स्थित भारतीय उच्चायोग के एक बयान के हवाले से कहा गया है- भारत सरकार ने मालदीव की सरकार के अनुरोध पर 2024-25 में इन कमॉडिटीज के निर्यात की मंजूरी दी. यह निर्यात बाइलैटरल मैकेनिज्म के तहत होगा. उच्चायोग के अनुसार, इन कमॉडिटीज की जितनी मात्रा के निर्यात को मंजूर किया गया है, वह 1981 में बाइलैटरल मैकेनिज्म के अस्तित्व में आने के बाद से सबसे ज्यादा है.

मालदीव को मिलेगी इतनी आपूर्ति

दी गई मंजूरी के अनुसार, 2024-25 के दौरान मालदीव को भारत से 35,749 टन प्याज और 64,494 टन चीनी की आपूर्ति मिलेगी. इसी तरह भारत की ओर से मालदीव को 1 लाख 24 हजार 218 टन चावल और 1 लाख 9 हजार 162 टन गेहूं की भी आपूर्ति की जाएगी. इनके अलावा मालदीव को भारत 10-10 लाख टन रिवर सैंड और स्टोन एग्रीगेट्स की भी आपूर्ति करेगा.

अभी निचले स्तर पर हैं संबंध

यह इस कारण अहम हो जाता है, क्योंकि अभी भारत और मालदीव के संबंधों में खटास आई हुई है. मालदीव की मौजूदा सरकार के बारे में माना जा रहा है कि वह चीन के प्रति झुकाव रखती है. मौजूदा राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जु ने दशकों पुरानी परंपरा को तोड़ते हुए हाल ही में चीन का दौरा किया. दशकों से ऐसी परंपरा रही है कि मालदीव के नए राष्ट्रपति का पहला विदेशी दौरा भारत का होता है. वहीं मालदीव सरकार के कुछ मंत्रियों के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अशोभनीय टिप्पणी करने से स्थितियां ज्यादा खराब हो गईं. उसके बाद भारत में सोशल मीडिया पर मालदीव के बॉयकाट का अभियान चला. पर्यटन पर केंद्रित अर्थव्यवस्था वाले मालदीव को भारतीय पर्यटकों के बहिष्कार से गंभीर दिक्कतें हो सकती हैं.

ये भी पढ़ें: सोने ने बनाया नया इतिहास, पहली बार 70 हजार रुपये के पार निकला भाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: गूगल को 500 बिलियन डॉलर का नुकसान! AI का जादू टूटने पर सवाल- पैसा कब वसूलेगा?
गूगल को 500 बिलियन डॉलर का नुकसान! AI का जादू टूटने पर सवाल- पैसा कब वसूलेगा?
बीमा कंपनियों की चांदी, टर्म प्लान की बिक्री 1.5 गुना बढ़ी, युवाओं ने बदला गेम
बीमा कंपनियों की चांदी, टर्म प्लान की बिक्री 1.5 गुना बढ़ी, युवाओं ने बदला गेम
FD पर 8.6% तक का ब्याज, इन बड़े बैंकों से मिलेगा बंपर रिटर्न
FD पर 8.6% तक का ब्याज, इन बड़े बैंकों से मिलेगा बंपर रिटर्न
सोना खरीदने का मौका? 20% गिरावट के बाद एक्सपर्ट ने बताया क्या करें
सोना खरीदने का मौका? 20% गिरावट के बाद एक्सपर्ट ने बताया क्या करें

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget