एक्सप्लोरर

Gold Prices: सोने ने बनाया नया इतिहास, पहली बार 70 हजार रुपये के पार निकला भाव

Gold Record High: इस सप्ताह के दौरान सोना कई बार नए लाइफटाइम हाई लेवल पर पहुंचा. अब पहली बार कीमतें 70 हजार रुपये के पार निकली हैं...

कीमती धातुओं के लिए यह सप्ताह ऐतिहासिक साबित हुआ. सप्ताह के दौरान दोनों प्रमुख कीमती धातुओं सोना और चांदी के भाव में शानदार तेजी दर्ज की गई. उसके दम पर सोना जहां सप्ताह के दौरान कम से कम 3 बार नया सर्वकालिक उच्च स्तर बनाने में कामयाब हुआ, वहीं चांदी 3 सालों के उच्च स्तर पर पहुंच गई.

सोने का नया माउंट एवरेस्ट

सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को एमसीएक्स पर सोने ने नया इतिहास बना दिया. सोने की कीमतें जीवन में पहली बार 70 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार करने में कामयाब हुईं. शुक्रवार को सोना 70,699 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए शिखर तक पहुंचा. इससे पहले सोना ने सप्ताह के दौरान सोमवार और बुधवार को भी नया रिकॉर्ड हाई बनाया था.

इतनी महंगी हो गई चांदी

वहीं चांदी शुक्रवार को 81,030 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर तक पहुंची, जो पिछले 3 साल में चांदी का सबसे महंगा स्तर है.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी के भाव

घरेलू बाजार में दोनों कीमती धातुओं के मुख्य तौर पर वैश्विक तेजी से सपोर्ट मिल रहा है. रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 1.3 फीसदी चढ़कर 2,320.04 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. कारोबार के दौरान इसने 2,324.79 डॉलर के रिकॉर्ड हाई लेवल को छुआ. सप्ताह में सोने के भाव में 3.8 फीसदी की तेजी आई है. वहीं गोल्ड फ्यूचर 1.4 फीसदी की तेजी के साथ 2,339.70 डॉलर पर रहा. चांदी 1.4 फीसदी की तेजी के साथ 27.30 डॉलर प्रति औंस पर रही.

भू-राजनीतिक तनाव बढ़ा रहे डिमांड

अभी कीमती धातुओं की कीमतों में आ रही इस शानदार तेजी की कई वजहें हैं. दरअसल वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के माहौल में सोना-चांदी आदि को निवेशक सुरक्षित निवेश मानकर ज्यादा खरीदने लगते हैं. अभी भू-राजनीतिक तनाव बढ़ा हुआ है. पश्चिम एशिया में महीनों पहले छिड़ी जंग का कोई समाधान मिल नहीं रहा है. वहीं पूर्वी यूरोप में सालों से जारी जंग भी खत्म होने के आसार नहीं दिख रहे हैं.

ब्याज दरें कम होने के संकेत से उत्साह

दूसरी ओर दुनिया भर के सेंट्रल बैंकों के द्वारा ब्याज दरों में कटौती के संकेत से भी कीमती धातुओं को बल मिल रहा है. अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व ने इस साल ब्याज दरों में तीन बार कटौती करने का इशारा किया है. अगर फेड रिजर्व ब्याज दरें कम करेगा तो कई सेंट्रल बैंक उसके कदमों को फॉलो करते हुए ब्याज दरें कम करने की राह अपनाएंगे. इससे भी सोना और चांदी की डिमांड तेज हो रही है.

ये भी पढ़ें: ट्रेडर्स को आरबीआई ने दी राहत, करेंसी डेरिवेटिव्स पर इस अनुपालन के मिला और समय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कल बैंक जाने का है प्लान? पहले जानें क्या सोमवार को खुले रहेंगे ब्रांच
कल बैंक जाने का है प्लान? पहले जानें क्या सोमवार को खुले रहेंगे ब्रांच
मोदी सरकार देगी पूरे 15000 रुपये! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम, जानें डिटेल
मोदी सरकार देगी पूरे 15000 रुपये! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम, जानें डिटेल
Nestle और HUL के प्रोडक्ट्स में मिली गड़बड़ी, Horlicks से Nescafe तक के दावों पर नोटिस
Nestle और HUL के प्रोडक्ट्स में मिली गड़बड़ी, Horlicks से Nescafe तक के दावों पर नोटिस
क्या दशहरे के बाद मिलेगा DA? 21 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक पर अब टिकीं निगाहें
क्या दशहरे के बाद मिलेगा DA? 21 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक पर अब टिकीं निगाहें

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कोलकाता भगदड़ के बाद यूपी में अलर्ट, CM योगी ने अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश
कोलकाता भगदड़ के बाद यूपी में अलर्ट, CM योगी ने अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget