एक्सप्लोरर

India Steel Export: मार्च में बढ़ा स्टील का निर्यात, लेकिन अभी भी साल भर पहले से इतना पीछे

पिछले साल घरेलू बाजार में इस्पात और इस्पात के उत्पादों की कीमतें रिकॉर्ड तेजी में थीं. सरकार ने इस्पात व इस्पात उत्पादों की चढ़ी कीमतों को काबू करने के लिए निर्यात को हतोत्साहित करने का कदम उठाया था.

वित्त वर्ष 2022-23 के आखिरी तीन महीने भारतीय इस्पात क्षेत्र (Indian Steel Sector) के लिए अच्छे साबित हुए. इस दौरान दिसंबर तिमाही की तुलना में भारत के इस्पात निर्यात में तेजी देखी गई. हालांकि तिमाही आधार पर भले ही निर्यात के आंकड़े बेहतर हुए हों, साल भर पहले से तुलना करने पर यह अभी कम ही हैं. ताजा आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई है.

साल भर पहले से इतना कम

ज्वायंट प्लांट कमिटी (JPC) के आंकड़ों के अनुसार, मार्च तिमाही के दौरान इस्पात के तैयार उत्पादों (Finished Steel Products) का निर्यात 1.98 मिलियन टन रहा. यह दिसंबर तिमाही के 1.14 मिलियन टन के निर्यात की तुलना में करीब 73 फीसदी ज्यादा था. हालांकि साल भर पहले यानी मार्च 2022 तिमाही की तुलना में भारत का इस्पात निर्यात दो-तिहाई ही रहा.

इस फैक्टर का हुआ असर

पूरे वित्त वर्ष के हिसाब से बात करें तो घरेलू स्टील सेक्टर ने चुनौतियों का सामना किया. पूरे वित्त वर्ष 2022-23 यानी अप्रैल 2022 से मार्च 2023 के दौरान इस्पात के 6.72 मिलियन टन तैयार उत्पादों का निर्यात हुआ. यह साल भर पहले यानी वित्त वर्ष 2021-22 की तुलना में करीब-करीब आधा है. पिछले वित्त वर्ष के दौरान भारत के इस्पात निर्यात पर एक्सपोर्ट ड्यूटी का नकारात्मक असर हुआ है. सरकार ने पिछले साल मई महीने में इस्पात के निर्यात पर ड्यूटी लगाई थी.

घरेलू बाजार में बढ़ गई थीं कीमतें

दरअसल पिछले साल घरेलू बाजार में इस्पात और इस्पात के उत्पादों की कीमतें रिकॉर्ड तेजी में थीं. सरकार ने इस्पात व इस्पात उत्पादों की चढ़ी कीमतों को काबू करने के लिए निर्यात को हतोत्साहित करने का कदम उठाया था. इसी कारण इस्पात के निर्यात पर ठीक-ठाक शुल्क लगा था, ताकि घरेलू बाजार में इनकी समुचित आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके.

नवंबर के बाद होने लगा सुधार

सरकार ने मई 2022 में इस्पात की ज्यादातर श्रेणियों पर ड्यूटी लगाई थी. इससे भारतीय स्टील मैन्यूफैक्चरर्स के प्रोडक्ट्स विदेशी बाजारों के लिए महंगे और गैर-प्रतिस्पर्धी हो गए. जब सरकार ने नवंबर 2022 में ड्यूटी को हटाने का फैसला लिया, तब उसके बाद स्टील के निर्यात में सुधार दिखने लग गया. आंकड़ों के अनुसार, मार्च महीने में निर्यात का आंकड़ा पूरे वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान किसी एक महीने का सबसे ज्यादा है. मार्च महीने में यह आंकड़ा 8,12,100 टन रहा था.

ये भी पढ़ें: बिहार-यूपी समेत इन राज्यों को सौगात, नहीं होगी टिकट मिलने में दिक्कत, चलेंगी इतनी समर स्पेशल ट्रेन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Canva में बड़े पैमाने पर छंटनी की तैयारी, 1,200 से ज्यादा कर्मचारियों की नौकरी पर संकट
Canva में बड़े पैमाने पर छंटनी की तैयारी, 1,200 से ज्यादा कर्मचारियों की नौकरी पर संकट
धनतेरस पर सस्ता हुआ सोना -चांदी, जानें दिल्ली समेत बड़े शहरों में आज का भाव
धनतेरस पर सस्ता हुआ सोना -चांदी, जानें दिल्ली समेत बड़े शहरों में आज का भाव
Dhanteras Gold Coin: 24 कैरेट या 22 कैरेट, पूजा के लिए कौन सा सिक्का खरीदें?
Dhanteras 2026: सोने के सिक्के पर 999 या 916 का क्या मतलब? खरीदने से पहले समझ लें
डायबिटीज छिपाने का आरोप लगाकर LIC ने रोका 3 लाख का बीमा क्लेम
डायबिटीज छिपाने का आरोप लगाकर LIC ने रोका 3 लाख का बीमा क्लेम

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुंबई में अतिक्रमण नहीं हटाने पर SC सख्त, कमिश्नर की सैलरी रोकी, CJI बोले-...तो जेल भेजेंगे
मुंबई में अतिक्रमण नहीं हटाने पर SC सख्त, कमिश्नर की सैलरी रोकी, CJI बोले-...तो जेल भेजेंगे
PM मोदी ने शरद पवार को किया फोन, कहा- 'हमें गाइड करते रहें'
PM मोदी ने शरद पवार को किया फोन, कहा- 'हमें गाइड करते रहें'
डेमोक्रेट्स 200 पार...US के दोनों सदनों में हारी ट्रंप की पार्टी, क्या है ताजा आंकड़ा?
डेमोक्रेट्स 200 पार...US के दोनों सदनों में हारी ट्रंप की पार्टी, क्या है ताजा आंकड़ा?
ऑकलैंड में भारतीय गेंदबाजों ने मचाया भौकाल, रोहित-कोहली की कमाल फील्डिंग, NZ 185 पर ढेर
ऑकलैंड में भारतीय गेंदबाजों ने मचाया भौकाल, रोहित-कोहली की कमाल फील्डिंग, NZ 185 पर ढेर
'आस्था से खिलवाड़ मत करो', मुकेश खन्ना ने 'रामायण' की कास्टिंग पर उठाए सवाल? शाहरुख-प्रभास को लेकर कह दी ये बात
'लागों की आस्था से खिलवाड़ मत करो', मुकेश खन्ना ने 'रामायण' की कास्टिंग पर उठाए सवाल?
ट्रंप की पार्टी हारी तो CJP ने लिए मजे, अभिजीत दीपके बोले- 'ज्ञानेश कुमार साथ होते तो...'
ट्रंप की पार्टी हारी तो CJP ने लिए मजे, अभिजीत दीपके बोले- 'ज्ञानेश कुमार साथ होते तो...'
अनंत सिंह बेटी की शादी के दिन कराएंगे प्रतियोगिता, जीतने वाले को देंगे थार
अनंत सिंह बेटी की शादी के दिन कराएंगे प्रतियोगिता, जीतने वाले को देंगे थार
Lemon Storage Tips: महीनों तक नहीं सूखेगा नींबू! नोट करें स्टोर करने के 5 आसान तरीके
महीनों तक नहीं सूखेगा नींबू! नोट करें स्टोर करने के 5 आसान तरीके
Embed widget