एक्सप्लोरर

India-Saudi Arabia Deal: भारत और सऊदी अरब के बीच ग्रिड कनेक्टिविटी को लेकर करार, समुद्र के नीचे बिछाया जाएगा पावर ट्रांसमिशन लाइन

India-Saudi Arabia: प्रधानमंत्री मोदी ने भी कहा कि सऊदी अरब के साथ ग्रिड कनेक्टिविटी, रिन्यूएबल एनर्जी, खाद्य सुरक्षा, सेमीकंड्क्टर्स और सप्लाई चेन में सहयोग को लेकर अपार संभावनाएं हैं. 

India-Saudi Arabia Deal: भारत और सऊदी अरब के बीच समुद्र के नीचे बिजली ट्रांसमिशन लाइन बिछाने के लिए करार हुआ है. बिजली ट्रांसमिशन लाइन के जरिए भारत और सउदी अरब के पावर ग्रिड को आपस में जोड़ा जाएगा.  जी 20 बैठक में शिरकत करने भारत आए सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिल सलमान बिन अब्दुलअजीज अल साउद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई जिसके बाद दोनों देशों के बीच ग्रिड कनेक्टिविटी के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर हुआ है.

पावर ग्रिड के जरिए जुड़ेगा भारत-सऊदी अरब 

पावर ट्रांसमिशन के क्षेत्र में भारत और सऊदी अरब के बीच ऐतिहासिक करार हुआ है. समुद्र के नीचे बिजली ट्रांसमिशन लाइन डालकर भारत और सऊदी अरब के पावर ग्रिड को आपस में जोड़ने के लिए एमओयू (Memorundum Of Understanding) पर हस्ताक्षर किया गया है.  वन सन, वन वर्ल्ड वन ग्रिड  (One Sun, One World, One Grid) के पहल के तहत दोनों देशों के बीच ये समझौता हुआ है. इस समझौते के जरिए भारत के एनर्जी सिक्योरिटी को बल देने में मदद मिलेगी.  प्रधानमंत्री मोदी ने भी ट्वीट कर कहा कि सऊदी अरब के साथ ग्रिड कनेक्टिविटी, रिन्यूएबल एनर्जी, खाद्य सुरक्षा, सेमीकंड्क्टर्स और सप्लाई चेन में सहयोग को लेकर अपार संभावनाएं हैं. 

पावर ग्रिड कॉरपोरेशन को होगा फायदा!

भारत और सऊदी अरब के बीच समुद्र के नीचे पावर ट्रांसमिशन लाइन के जरिए ग्रिड को जोड़ने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर के बाद इसका सबसे बड़ा फायदा देश में सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी पावर ट्रांसमिशन कंपनी पावर ग्रिड को हो सकता है. पावर ट्रांसमिशन के क्षेत्र में पावर ग्रिड कॉरपोरेशन का देश में एकाधिकार है. इस खबर के सामने आने के बाद पावर ग्रिड के शेयर में जोरदार तेजी भी देखने को मिली है. पावर ग्रिड का स्टॉक 2.26 फीसदी के उछाल के साथ 264.50 रुपये पर बंद हुआ है. 

UAE और सिंगापुर के साथ भी होगा करार 

फिलहाल भारत ने समुद्र के रास्ते ग्रिड को जोड़ने के लिए सऊदी अरब के साथ समझौता किया है लेकिन आने वाले दिनों में ऐसा ही करार संयुक्त अरब अमीरात और सिंगापुर के साथ भी किए जाने के आसार हैं. 

ये भी पढ़ें 

Mutual Funds: शेयर बाजार में तेजी का असर, SIP के जरिए अगस्त में म्यूचुअल फंड्स में आया 15,814 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड निवेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget