एक्सप्लोरर

India Export: भारत 4 देशों को करेगा गेहूं और टूटे चावल का निर्यात, इस पड़ोसी देश का नाम भी शामिल

India Export: भारत सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए 4 देशों को गेहूं और टूटे चावल का निर्यात करने को मंजूरी दे दी है. अप्रैल 2022 से गेहूं और टूटे चावल के निर्यात पर बैन लगा हुआ है.

India Export: भारत ने 4 देशों को गेहूं और टूटे चावल का निर्यात करने का फैसला लिया है. इसमें 4 देशों के नाम शामिल हैं और उनके आग्रह पर इन अनाज को भेजे जाने का फैसला लिया गया है. केंद्र सरकार ने मंगलवार को 2 अलग-अलग नोटिफिकेशन में इस बात का एलान किया है. भारत ने अप्रैल 2022 में गेहूं और टूटे चावल के निर्यात पर बैन लगा दिया था जिससे देश में इनकी कीमतों पर लगाम लगाई जा सके.

इन देशों को होगा टूटे चावल का निर्यात

इस मंजूरी के तहत भारत की ओर से इंडोनेशिया, सेनेगल, गाम्बिया को वित्त वर्ष 2023-24 की अप्रैल से टूटे चावल का निर्यात किया जाएगा. वहीं नेपाल को गेहूं के एक्सपोर्ट के लिए केंद्र सरकार की ओर से मंजूरी दे दी गई है.

नेपाल को होगा गेहूं का निर्यात

वाणिज्य मंत्रालय ने नेपाल को निर्यात के लिए गेहूं का कोटा आवंटित करने के लिए मंगलवार को निर्यातकों से आवेदन मांगे. सरकार ने इस पड़ोसी देश को गेहूं के निर्यात की अनुमति दे दी है. हालांकि सरकार ने पिछले साल 13 मई को गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था लेकिन अन्य देशों को उनकी खाद्य सुरक्षा जरूरतें पूरा करने और विदेशी सरकारों के अनुरोधों के आधार पर निर्यात की अनुमति है.

डीजीएफटी ने जारी किया व्यापार नोटिस

विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने एक व्यापार नोटिस में कहा है कि 2023-24 के दौरान भारत से गेहूं के आयात के लिए नेपाल सरकार से प्राप्त एक अनुरोध को सक्षम प्राधिकारण ने मंजूरी दे दी है. इसी के अनुरूप निदेशालय ने मानवाधिकार और खाद्य सुरक्षा के आधार पर गेहूं का कोटा आवंटित करने की प्रक्रिया तय कर दी है.

21 जून से 30 जून तक दिए जा सकेंगे एप्लीकेशन

अपने सभी क्षेत्रीय कार्यालयों, सीमा शुल्क आयुक्तालय और व्यापारिक सदस्यों को एक नोटिस में डीजीएफटी ने कहा कि इस बारे में 21 जून से 30 जून तक दायर आवेदनों पर ही विचार किया जाएगा. कोटा के आवंटन में निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए ये आवेदन एक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से दायर किए जाएंगे और केवल वे निर्यातक ही आवेदन जमा करने के पात्र होंगे, जिन्होंने इस जिंस के निर्यात पर प्रतिबंध के वित्त वर्ष से पहले के तीन वर्षों में नेपाल को गेहूं का निर्यात किया है.

ये भी पढ़ें

Stock Market High: सेंसेक्स ने छुआ ऑलटाइम हाई लेवल, 63588 का बनाया नया रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG सिलेंडर की सप्लाई पर अब 'नो टेंशन', सरकार ने कर दिया ये बड़ा काम
LPG सिलेंडर की सप्लाई पर अब 'नो टेंशन', सरकार ने कर दिया ये बड़ा काम
घटा या बढ़ा? आज आपके शहर में कितने में बिक रहा पेट्रोल, जानें 1 लीटर की ताजा कीमत
घटा या बढ़ा? आज आपके शहर में कितने में बिक रहा पेट्रोल, जानें 1 लीटर की ताजा कीमत
Food Delivery: आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget