एक्सप्लोरर

Stock Market High: सेंसेक्स ने छुआ ऑलटाइम हाई लेवल, 63588 का बनाया नया रिकॉर्ड

Stock Market at Record High: भारतीय शेयर बाजार ने आज अपना एतिहासिक रिकॉर्ड हाई लेवल पार कर लिया है और नए शिखर पर आ गया है. सेंसेक्स ने 63888 का नया रिकॉर्ड हाई बनाया है.

Stock Market at Record High: घरेलू शेयर बाजार ने आज ऐतिहासिक ऊंचाई को छू लिया है और अपना नया ऑलटाइम हाई बना लिया है. आज सुबह कारोबार खुलने के एक घंटे के भीतर ही सेंसेक्स ने रिकॉर्ड हाई बना लिया है. सेंसेक्स ने आज अपना पूर्व हाई लेवल 63583 को पार कर लिया है और 63,588.31 का नया शिखर बनाया है.

पहले क्या था निफ्टी का रिकॉर्ड हाई लेवल

इससे पहले शेयर बाजार में निफ्टी का रिकॉर्ड हाई लेवल 18,887.60 पर था जो 1 दिसंबर 2022 में निफ्टी ने छुआ था. वहीं सेंसेक्स ने 63,583.07 का हाई लेवल दिखाया था. बाजार को पिछले कई दिनों से सेंसेक्स-निफ्टी के ऐतिहासिक ऊंचाई पर जाने का इंतजार था और सेंसेक्स के लिए ये इंतजार पूरा हो गया है.

निफ्टी के ऑलटाइम हाई का इंतजार अभी बाकी

सेंसेक्स ने आज 63,583 का हाई लेवल पार करके 63,588.31 का नया ऐतिहासिक ऊंचा स्तर छू लिया है और अब बाजार को इस बात का इंतजार है कि निफ्टी में रिकॉर्ड ऊंचाई का लेवल कितनी देर में दिख पाता है. निफ्टी आज 18,875.90 तक जाकर लौट आया पर ऐतिहासिक ऊंचाई को अभी तक पार नहीं कर पाया है.

मीडिया और फाइनेंशियल शेयरों में जबरदस्त उछाल

मीडिया शेयरों में 2.26 फीसदी की जबरदस्त उछाल देखी जा रही है और फाइनेंशियल शेयरों में 1.05 फीसदी की शानदार बढ़त दर्ज की जा रही है. बैंक निफ्टी भी जबरदस्त बढ़त के साथ 43,848 के लेवल पर कारोबार कर रहा है.

सेंसेक्स-निफ्टी के शेयरों का हाल

सेंसेक्स के शेयरों में आज 30 में से 16 शेयरों में तेजी के साथ कारोबार देखा जा रहा है और 14 शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार देखा जा रहा है. वहीं निफ्टी के 50 में से 25 शेयर ऊपर हैं तो 25 शेयर नीचे हैं, यानी बराबर-बराबर का मामला है.

आज कैसी रही थी बाजार की ओपनिंग

बीएसई के 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स ने आज 63,467.46 के लेवल पर कारोबार की ओपनिंग दिखाई थी. इसके अलावा एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी तेजी के साथ 18,849.40 के लेवल पर खुला था.

ये भी पढ़ें

Stock Market Opening: शेयर बाजार की अच्छी शुरुआत, मार्केट के ऑलटाइम हाई छूने का इंतजार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Electronic Market: रुक जाओ! सस्ते होंगे फोन-गैजेट्स, सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी, बचेंगे टैक्स के पैसे
रुक जाओ! सस्ते होंगे फोन-गैजेट्स, सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी, बचेंगे टैक्स के पैसे
2000 के नोट पर RBI का बड़ा अपडेट, अभी अभी दी ये जानकारी, तुरंत पढ़ें यह खबर
2000 के नोट पर RBI का बड़ा अपडेट, अभी अभी दी ये जानकारी, तुरंत पढ़ें यह खबर
Crude Oil Price Today: डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
भारत में अब दुबई से आएगी बिजली, समुद्र के नीचे बिछेगी पावर केबल, 40 हजार करोड़ खर्च करेगी सरकार
भारत में अब दुबई से आएगी बिजली, समुद्र के नीचे बिछेगी पावर केबल, 40 हजार करोड़ खर्च करेगी सरकार

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget