एक्सप्लोरर

IMF ने की भारत की तारीफ, कहा- भारत की उच्च वृद्धि दर पूरे विश्व के लिए सकारात्मक

IMF Take on India Growth: आईएमएफ की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालीना जॉर्जीवा ने कहा भारत की उच्च वृद्धि दर को केवल देश के लिए ही नहीं बल्कि दुनिया के लिए भी बहुत ही अच्छी खबर बताया है.

IMF Take on India Growth: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालीना जॉर्जीवा ने कहा कि भारत की उच्च वृद्धि दर केवल देश के लिए ही नहीं बल्कि यह दुनिया के लिए भी बहुत ही अच्छी खबर है. उन्होंने कहा कि यह हालिया विश्व अर्थव्यवस्था परिदृश्य के अनुरूप है.

IMF ने जताई थी भारत की तेज आर्थिक ग्रोथ की उम्मीद
आईएमएफ ने मंगलवार को 2022 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 8.2 फीसदी रहने का अनुमान जताया था. इस अनुमान के साथ भारत दुनिया में तीव्र वृद्धि वाली बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश होगा. भारत की वृद्धि दर चीन की 4.4 फीसदी की वृद्धि की तुलना में लगभग दोगुनी होगी. मुद्राकोष ने यहां जारी सालाना विश्व आर्थिक परिदृश्य रिपोर्ट में कहा था कि वैश्विक वृद्धि दर चालू वर्ष में 3.6 फीसदी रहने का अनुमान है. यह 2021 के 6.1 फीसदी से काफी कम है.

आईएमएफ प्रमुख क्रिस्टलीना जॉर्जीवा ने की भारत की तारीफ
आईएमएफ और विश्व बैंक की सालाना वसंत बैठकों से इतर एक संवाददाता सम्मेलन में बुधवार को जॉर्जीवा ने कहा, ‘‘भारत उन अर्थव्यवस्थाओं में से एक है जो उच्च दर से बढ़ रही हैं. इस वर्ष के लिए वृद्धि दर 8.2 फीसदी का अनुमान लगाया गया है जो पिछले वर्ष के मुकाबले कुछ कम जरूर है लेकिन यह भारत के लिए बढ़िया है और विश्व के लिए भी सकारात्मक है. दरअसल विश्व के लिए वृद्धि की रफ्तार धीमी पड़ना एक बड़ी समस्या खड़ी कर रहा है.’’

जॉर्जीवा ने कहा, "अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन के साथ भारत नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी बनने के लिए प्रतिबद्ध है. इसके अलावा यह देश डिजिटल मुद्रा के क्षेत्र में भी आगे है."

ये भी पढ़ें

Nestle Results: मैगी के दाम बढ़ाने के बावजूद नेस्ले इंडिया का मुनाफा घटा, मार्च तिमाही में 594.71 करोड़ रुपये पर आया

LIC IPO: एलआईसी का आईपीओ लाने की तारीख पर इस हफ्ते फैसला ले सकती है सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Adani News: 'यह अमेरिका का काम नहीं', US न्याय विभाग ने अडानी पर केस बंद करने के फैसले को ठहराया सही
Adani News: 'यह अमेरिका का काम नहीं', US न्याय विभाग ने अडानी पर केस बंद करने के फैसले को ठहराया सही
Isobutanol in Diesel: पेट्रोल के बाद अब डीजल की बारी, गाड़ियों में 15% तक मिलाया जाएगा 'आइसोब्यूटेनॉल', जानें क्या है ये
पेट्रोल के बाद अब डीजल की बारी, गाड़ियों में 15% तक मिलाया जाएगा 'आइसोब्यूटेनॉल', जानें क्या है ये
Real Estate News: नोएडा में फ्लैट-प्लॉट खरीदने से पहले रुकें, अथॉरिटी ने बताया कहां डील करना है गैरकानूनी
नोएडा में फ्लैट-प्लॉट खरीदने से पहले रुकें, अथॉरिटी ने बताया कहां डील करना है गैरकानूनी
July 2026 Corporate World: छंटनी का खतरा या प्रमोशन की बहार? भारत की कुंडली से जानिए अपनी नौकरी का भविष्य
Corporate World: जुलाई 2026 में छंटनी का खतरा या प्रमोशन की बहार? भारत की कुंडली से जानिए अपनी नौकरी का भविष्य

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
धौलपुर में तेज रफ्तार का कहर, बस-ट्रक की टक्कर में 33 लोग घायल, 8 की हालत नाजुक
धौलपुर में तेज रफ्तार का कहर, बस-ट्रक की टक्कर में 33 लोग घायल, 8 की हालत नाजुक
Welcome To The Jungle BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' ने 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, इतना परसेंट वसूला बजट
बॉक्स ऑफिस: 'वेलकम टू द जंगल' ने 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, इतना परसेंट वसूला बजट
सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले 7 खिलाड़ी, कितने नंबर पर हैं वैभव सूर्यवंशी
सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले 7 खिलाड़ी, कितने नंबर पर हैं वैभव सूर्यवंशी
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
अब पाम ऑयल से चलेगी डीजल गाड़ियां, इस देश का बड़ा एनर्जी प्लान हुआ तैयार
अब पाम ऑयल से चलेगी डीजल गाड़ियां, इस देश का बड़ा एनर्जी प्लान हुआ तैयार
Raw Rice vs Parboiled Rice Biryani : कच्चे चावल या पक्के चावल, जानिए किससे बनती है सबसे बेहतरीन बिरयानी
कच्चे चावल या पक्के चावल, जानिए किससे बनती है सबसे बेहतरीन बिरयानी
Embed widget