एक्सप्लोरर

Nestle Results: मैगी के दाम बढ़ाने के बावजूद नेस्ले इंडिया का मुनाफा घटा, मार्च तिमाही में 594.71 करोड़ रुपये पर आया

Nestle India Quarterly Result: बता दें कि मार्च में ही कंपनी ने मैगी की कीमतों में इजाफा किया था और 12 रुपये वाली मैगी के दाम 14 रुपये कर दिए हैं जो 14 मार्च से लागू हैं.

Nestle Results: एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी नेस्ले इंडिया ने बृहस्पतिवार को बताया कि लागत बढ़ने के कारण मार्च 2022 में खत्म तिमाही के दौरान उसका शुद्ध लाभ 1.25 फीसदी घटकर 594.71 करोड़ रुपये रह गया. कंपनी ने इससे पिछले वर्ष की समान अवधि में 602.25 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था. गौरतलब है कि कंपनी वित्त वर्ष के रूप में जनवरी - दिसंबर का अनुसरण करती है.

नेस्ले इंडिया का खर्च भी बढ़ा
नेस्ले इंडिया ने शेयर बाजार को बताया कि समीक्षाधीन अवधि में उसकी शुद्ध बिक्री 9.74 फीसदी बढ़कर 3,950.90 करोड़ रुपये हो गई जो पिछले वर्ष समान अवधि में 3,600.20 करोड़ रुपये थी. कंपनी ने बताया कि जनवरी से मार्च तिमाही के दौरान उसका कुल खर्च 12.98 फीसदी बढ़कर 3,195.90 करोड़ रुपये हो गया, जो इससे पिछले साल की इसी अवधि में 2,828.61 करोड़ रुपये था.

नेस्ले इंडिया की घरेलू बिक्री बढ़ी
नेस्ले इंडिया की घरेलू स्तर पर बिक्री 10.23 फीसदी बढ़कर 3,794.26 करोड़ रुपये हो गई जो पिछले वर्ष समान अवधि में 3,442.03 करोड़ रुपये थी और निर्यात 0.96 फीसदी की गिरावट के साथ 156.64 करोड़ रुपये रहा जो पिछले वर्ष समान अवधि में 158.17 करोड़ रुपये था.

नेस्ले इंडिया ने मार्च में बढ़ाए मैगी के दाम
बता दें कि मार्च में ही कंपनी ने मैगी की कीमतों में इजाफा किया था और 12 रुपये वाली मैगी के दाम 14 रुपये कर दिए हैं. नेस्ले ने मैगी की कीमतों में 9 से 16 फीसदी तक का इजाफा कर दिया था जो 14 मार्च से लागू हैं.

12 वाली मैगी हो गई 14 की 
मसाला नूडल्स (Maggi Masala noodles) का 70 ग्राम वाला पैकेट अब 12 की जगह 14 रुपये का मिल रहा है. मैगी की कीमतों में 2 रुपये का इजाफा हो गया है. वहीं, मैगी का 140 ग्राम वाले पैकेट की कीमत में 3 रुपये का इजाफा हुआ है और 560 ग्राम वाले पैकेट की कीमत में करीब 9.4 फीसदी का इजाफा हुआ है, जिसके बाद इसकी कीमत 96 रुपये से बढ़कर 105 रुपये हो गई है. 

ये भी पढ़ें

LIC IPO: एलआईसी का आईपीओ लाने की तारीख पर इस हफ्ते फैसला ले सकती है सरकार

जानें इस सरकारी स्कीम के बारे में जिसमें मिलता है 10 हजार रुपये तक का लोन, काम की है ये खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Business Investment: कारोबार के लिए कौन सा राज्य है बेस्ट? सरकार ने जारी कर दी नई लिस्ट
कारोबार के लिए कौन सा राज्य है बेस्ट? सरकार ने जारी कर दी नई लिस्ट
कंगना विवाद के बीच ऋतिक रोशन ने किराए पर दी अपनी प्रॉपर्टी, हर महीने मिलेंगे इतने लाख
कंगना विवाद के बीच ऋतिक रोशन ने किराए पर दी अपनी प्रॉपर्टी, हर महीने मिलेंगे इतने लाख
पेट्रोल पर 3.5, डीजल पर 24 रुपए, तेल के निर्यात पर टैक्स बढ़ा
पेट्रोल पर 3.5, डीजल पर 24 रुपए, तेल के निर्यात पर टैक्स बढ़ा
फ्लाइट्स में खराबी के बंपर केस, 6 महीने में आए 352 मामले- संसद में सरकार
फ्लाइट्स में खराबी के बंपर केस, 6 महीने में आए 352 मामले- संसद में सरकार

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
Embed widget