एक्सप्लोरर

Credit Card Tips: क्रेडिट कार्ड का करते हैं इस्तेमाल तो जान लें, ये 5 गलतियां पड़ सकती हैं भारी

Credit Card Tips: क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते वक्त आपको सावधान रहना चाहिए. याद रखें क्रेडिट कार्ड एक प्रकार का कर्ज है जिसे बाद में चुकाना होता है.

Credit Card Tips: क्रेडिट कार्ड का उपयोग लगातार बढ़ता ही जा रहा है. खासतौर से ऑनलाइन बिल पेमेंट और शॉपिंग  के लिए लोग क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करना पसंद करते हैं. हालांकि क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते वक्त यह याद रखना चाहिए कि यह एक प्रकार का कर्ज है जिसे बाद में चुकाना होता है. इसलिए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते वक्त आपको सावधान रहना चाहिए. आज हम आपको कुछ ऐसे कामों के बारे में बता रहे हैं जिनके लिए आपको क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए. 

एटीएम से कैश निकालना
अगर आपको लगता है कि क्रेडिट कार्ड से एटीएम के जरिए कैश निकालना एक बड़ी सुविधा तो आपको एक बार फिर से सोचना चाहिए. अगर आप एटीएम से क्रेडिट कार्ड के जरिए कैश निकालते हैं तो इसके भुगतान के लिए आपको कोई वक्त नहीं मिलता. कैश निकालने के तुरंत बाद से ब्याज लगना शुरू हो जाता है. ब्याज 2.5 से 3.5 फीसदी प्रति महीना हो सकता है. इस पर आपको फ्लैट ट्रांजेक्शन टैक्स भी देना होगा.

इंटरनेशल ट्रांजेक्शन
अगर आप विदेश में क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो आपको फॉरेन करंसी ट्रांजेक्शन फीस चुकानी होती है. वहीं एक्सचेंड रेट में उतार-चढ़ाव का भी असर पड़ता है. अगर आप विदेश में कैश नहीं इस्तेमाल करना चाहते हैं तो क्रेडिट कार्ड की जगह प्रीपेड कार्ड इस्तेमाल करें.

क्रेडिट लिमिट
क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते वक्त हमेशा क्रेडिट लिमिट का ध्यान रखें. अगर आप अपनी लिमिट से अधिक खर्च कर देते हैं तो आप पर कंपनी चार्ज लगाती है. क्रेडिट लिमिट का 30 फीसदी से अधिक इस्तेमाल करने का सिबिल स्कोर पर बुरा असर पड़ता है.

मिनिमम ड्यू ऑप्शन
क्रेडिट कार्ड के बिल में दो तरह के ड्यू अमाउंट होते हैं- टोटल अमाउंट ड्यू और मिनिमम अमाउंट ड्यू. मिनिमम अमाउंट ड्यू में कम पैसे चुकाने होते हैं. अगर आप इस ऑप्शन का इस्तेमाल करते हैं तो ध्यान रहे कि आप पर भारी ब्याज लगता है. ब्याज पूरे पैसों पर लगता है. इसलिए भुगतान करते वक्त टोटल अमाउंट ड्यू का ही ऑप्शन चुनें.

बैलेंस ट्रांसफर
बैलेंस ट्रांसफर के विकल्प का इस्तेमाल सोच समझकर करें. बैलेंस ट्रांसफर का मतलब है कि आप अपने एक क्रेडिट कार्ड से किसी दूसरे क्रेडिट कार्ड के बिल का भुगतान कर सकते हैं. हालांकि, इसके लिए आपको कुछ ब्याज भी चुकाना होता है. बैलेंस ट्रांसफर कभी ऐसे न करें कि एक कार्ड का बिल दूसरे से दें फिर दूसरे का तीसरे और तीसरे का चौथे से. ऐसा करने से आपका सिबिल स्कोर खराब होगा.

यह भी पढ़ें: 


Loan Tips: पैसा की जरुरत हो तो ये ऑप्शन आपके आ सकता है बहुत काम, जानें डिटेल

Multibagger Stock Tips: 8 महीने में इस पेनी स्टॉक ने दिया 7000% रिटर्न, क्या आपने खरीदा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E10, E20 से कितना अलग है E100, पैसा, माइलेज से मेंटेनेंस तक, कौनसा फ्यूल नंबर 1?
E10, E20 से कितना अलग है E100, पैसा, माइलेज से मेंटेनेंस तक, कौनसा फ्यूल नंबर 1?
रेपो रेट बढ़ाकर 6.25% कर देगा RBI! बढ़ेगी EMI- ड्यूश बैंक का बड़ा दावा
रेपो रेट बढ़ाकर 6.25% कर देगा RBI! बढ़ेगी EMI- ड्यूश बैंक का बड़ा दावा
सर्दियों से पहले भारत में कॉटन की बड़ी किल्लत, उत्पादन घटने से बढ़ी महंगाई
सर्दियों से पहले भारत में कॉटन की बड़ी किल्लत, उत्पादन घटने से बढ़ी महंगाई
TikTok चलाने वाला बना चीन का सबसे अमीर शख्स, AI ने बदल दी जिंदगी
TikTok चलाने वाला बना चीन का सबसे अमीर शख्स, AI ने बदल दी जिंदगी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Embed widget