एक्सप्लोरर

Post Office Rd: डाकघर में है अगर आरडी खाता, तो मुश्किल वक्त पर ले सकते हैं लोन, जानें नियम और शर्तें

रिकरिंग डिपॉजिट यानी आरडी निवेश का एक अच्छा विकल्प है. आरडी में एकमुश्त पैसा न लगाकर किस्तों में डिपॉजिट किया जा सकता है.

Post Office Rd: रिकरिंग डिपॉजिट यानी आरडी निवेश का एक अच्छा विकल्प है. इसकी सबसे खास बात यह  है कि इसमें पैसा लगाने के लिए भारी भरकम राशि की जरुरत नहीं होती है. आरडी में एकमुश्त पैसा न लगाकर किस्तों में डिपॉजिट किया जा सकता है. आरडी बैंकों और डाकघर में खुलवाई जा सकती हैं. अगर आप डाकघर में आरडी खुलवाते हैं तो आपको इस पर लोन की सुविधा भी मिलेगी.

आरडी पर लोन से जुड़े नियमों के बारे में जानने से पहले यह जानते हैं कि डाकघर में आरडी कौन खुलवा सकता है.

  • डाकघर आरडी को सिंगल या ज्वाइंट में खुलवाया जा सकता है.
  • नाबालिग के अभिभावक और मानसिक रूप से असक्षम व्यक्ति के अभिभावक द्वारा इसे खुलवाया जा सकता है.
  • 10 से ज्यादा उम्र के नाबालिग इसे खुद के नाम पर खुलवा सकते हैं. ।
  • इसमें नॉमिनेशन की सुविधा रहती है।

कब मिल सकता लोन

  • खाताधारक को लोन तभी मिलेगा जब पोस्ट ऑफिस आरडी में अगर 12 किस्त जमा हो चुकी हों और खाता 1 वर्ष तक चालू रहने के बाद बंद नहीं किया गया हो.
  • लोन के लिए संबंधित डाकघर में पासबुक के साथ लोन ऐप्लीकेशन फॉर्म जमा करना होता है.

कितना मिलता है लोन

  • आरडी में मौजूद बैलेंस का 50 फीसदी तक लोन मिल जाता है.
  • लोन को मंथली ईएमआई या एकमुश्त चुकाया जा सकता है.

लोन पर ब्याज दर

  • लोन पर ब्याज दर- आरडी खाते के लिए तय ब्याज दर +2% रहती है.
  • अभी डाकघर की आरडी पर सालाना ब्याज दर 5.8 फीसदी है
  • यानी अगर आप लोन लेते हैं तो ब्याज दर 7.8 फीसदी रहेगी.
  • ब्याज की गणना लोन अमाउंट दिए जाने की तारीख से लेकर लोन वापसी की तारीख तक की जाएगी.

मैच्योरिटी पीरियड

  • आरडी का मैच्योरिटी पीरियड 5 साल है.
  • मैच्योरिटी पीरियड पूरा होने तक लोन जरूर चुका देना चाहिए.
  • अगर ऐसा नहीं हो पाता है तो आरडी खाते की मैच्योरिटी वैल्यू से लोन और ब्याज काट लिया जाएगा.

आरडी को खुलवाने के लिए न्यूनतम राशि

  • न्यूनतम 100 रुपये प्रति माह के इन्‍स्‍टॉलमेंट पर डाकघर में आरडी खोली जा सकती है.
  • पोस्ट ऑफिस में कितने ही आरडी अकाउंट खोले जा सकते हैं.
  • पोस्‍ट ऑफिस आरडी को 3 साल बाद प्रीमैच्योरली क्लोज करा सकते हैं.
  • अकाउंट को मैच्योरिटी पीरियड खत्म होने के बाद और 5 साल के लिए एक्सटेंड कराने की सुविधा भी है.

आरडी एक्सेंड कराने के नियम

  • विस्तार के दौरान लागू ब्याज दर वह ब्याज दर होगी जिस पर मूल रूप से खाता खोला गया था.
  • एक्सटेंशन की अवधि के दौरान एक्सटेंडिट अकाउंट कभी भी बंद किया जा सकता है.
  • पूर्ण वर्षों के लिए, आरडी ब्याज दर लागू होगी और एक वर्ष से कम अवधि के लिए, डाकघर बचत खाता ब्याज दर लागू होगी.
  • आरडी खाते को मैच्योरिटी की तारीख से 5 साल तक बिना जमा के भी रखा जा सकता है.

यह भी पढ़ें:

Credit Card Statement: क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट जब भी आए तो ध्यान से पढ़ें, नहीं तो मिस कर जाएंगे जरूरी जानकारियां

Car Insurance Renewal: कार इंश्योरेंस समय पर करा लें रिन्यू, नहीं तो झेलना पड़ सकता है आर्थिक नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना OTP, बिना अलर्ट के खातों से पैसा गायब, किसने लूटे PNB के 35 करोड़?
बिना OTP, बिना अलर्ट के खातों से पैसा गायब, किसने लूटे PNB के 35 करोड़?
एक Email ने छीनी 250 लोगों की नौकरी, महीने भर में Amazon की दूसरी बड़ी छंटनी
एक Email ने छीनी 250 लोगों की नौकरी, महीने भर में Amazon की दूसरी बड़ी छंटनी
दीवाली से पहले बढ़ेगी गैस सिलेंडर की कीमत? चेक करें आज का बुकिंग रेट
दीवाली से पहले बढ़ेगी गैस सिलेंडर की कीमत? चेक करें आज का बुकिंग रेट
बढ़ती महंगाई के बीच यूएस फेड में लिया बड़ा फैसला, ब्याज दरों को रखा स्थिर
बढ़ती महंगाई के बीच यूएस फेड में लिया बड़ा फैसला, ब्याज दरों को रखा स्थिर

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
करवाचौथ पर प्रियंका चोपड़ा से हिना खान तक, एक्ट्रेसेस ने लगाई पति के नाम की मेहंदी
करवाचौथ पर प्रियंका चोपड़ा से हिना खान तक, एक्ट्रेसेस ने लगाई पति के नाम की मेहंदी
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget