एक्सप्लोरर

Credit Card Statement: क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट जब भी आए तो ध्यान से पढ़ें, नहीं तो मिस कर जाएंगे जरूरी जानकारियां

अगर क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट को समझ लेते हैं तो अपने क्रेडिट कार्ड बिल में हुई किसी भी तरह की गड़बड़ी को भी पकड़ सकते हैं.

Credit Card Statement: अगर आप अपनी क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट को ध्यान से पढ़ते हैं तो जानते होंगे कि इसमें बहुत सी जरूरी जानकारियां मौजूद होती हैं. लेकिन कई लोग क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट पर ज्यादा ध्यान नहीं देते इसकी एक वजह इसमें तकनीकी शब्दावली का होना भी है जिसे समझना थोड़ा मुश्किल है. लेकिन अगर आप क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट को समझ लेते हैं तो अपने क्रेडिट कार्ड बिल में हुई किसी भी तरह की गड़बड़ी को भी पकड़ सकते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे ही शब्दों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल क्रेडिट कार्ड की स्टेटमेंट में होता है.

पेमेंट ड्यू डेट
पेमेंट ड्यू डेट क्रेडिट कार्ड बिल के भुगतान की आखिरी तारीख है. अगर आपने इस तारीख तक भुगतान नहीं किया तो आप पर दो तरह के चार्ज लगते हैं. पहला- आपको बकाया राशि पर ब्याज का भुगतान करना होता है और दूसरा - लेट पेमेंट फीस देनी पड़ती है.

मिनिमम अमाउंट ड्यू
अगर आप क्रेडिट कार्ड के पूरे बिल का भुगतान नहीं पाते हैं तो आपको उसके हिस्से का भुगतान कर सकते हैं इसे ही मिनिमम अमाउंट ड्यू कहते हैं. मिनिमम अमाउंट का भुगतान कर देने का फायदा यह होता है कि कोई लेट पेमेंट फीस नहीं लगती. हालांकि, कुछ समय के लिए, जब तक कि बाकी बचा बकाया बैलेंस आपकी स्टेटमेंट में रहता है, आपको उस पर ब्याज का भुगतान करना होगा.

क्रेडिट लिमिट
केडिट लिमिट का मतलब है कि क्रेडिट कार्डधारक एक निश्चित सीमा तक ही खर्च कर सकता है. स्टेटमेंट में तीन तरह की लिमिटी दिखती हैं. कुल क्रेडिट लिमिट, उपलब्ध क्रेडिट लिमिट और कैश लिमिट.

कुल क्रेडिट लिमिट- वह राशि है, जो आपको बैंक द्वारा क्रेडिट कार्ड पर दी गई है.  उपलब्ध क्रेडिट लिमिट- वह राशि है जो कार्ड पर खरीदारी करने के बाद बाकी बची है और जिसका आप अभी इस्तेमाल कर सकते हैं.  कार्ड यूजर्स को कुछ कैश लिमिट भी मिलती है जो कि क्रेडिट लिमिट का हिस्सा होती है.

रिवॉर्ड प्वॉइंट बैलेंस
क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट में रिवॉर्ड प्वॉइंट्स के साथ उसका स्टेटस भी दिखता है. आपको एक टेबल में पिछली साइकिल से आए रिवॉर्ड प्वॉइंट्स की संख्या, वर्तमान बिलिंग साइकिल में कमाए गए प्वॉइंट्स और खत्म हो चुके प्वॉइंट्स दिए जाते हैं.

अकाउंट समरी
मंथली स्टेटमेंट में क्रेडिट कार्ड बैलेंस का एक सारांश होता है. इस सेक्शन में आपका ओपनिंग बैलेंस होगा, जो नए बिलिंग साइकिल शुरू होने पर आपके क्रेडिट कार्ड में मौजूद सीमा है. इसके साथ वर्तमान साइकिल में खर्च की गई राशि और कार्ड के लिए किए गए भुगतान के साथ वर्तमान बिलिंग साइकिल में लगे कोई अतिरिक्त चार्ज होंगे.

ट्रांजेक्शन डिटेल्स
आपके क्रेडिट कार्ड खाते में कितना पैसा आया और कितना खर्च हुआ इसकी पूरी जानकारी ट्रांजेक्शन डिटेल्स में होती है. इस सेक्शन को ध्यान से चेक करना चाहिए और अगर कुछ गड़बड़ दिखती है तो तुरंत बैंक को सूचना देनी चाहिए.

यह भी पढ़ें:

Car Insurance Renewal: कार इंश्योरेंस समय पर करा लें रिन्यू, नहीं तो झेलना पड़ सकता है आर्थिक नुकसान

खोया हुआ PAN Card कैसे पा सकते हैं, जानिए आसान स्टेप्स में पूरा प्रोसेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nestle और HUL के प्रोडक्ट्स में मिली गड़बड़ी, Horlicks से Nescafe तक के दावों पर नोटिस
Nestle और HUL के प्रोडक्ट्स में मिली गड़बड़ी, Horlicks से Nescafe तक के दावों पर नोटिस
क्या दशहरे के बाद मिलेगा DA? 21 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक पर अब टिकीं निगाहें
क्या दशहरे के बाद मिलेगा DA? 21 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक पर अब टिकीं निगाहें
आज कितने रुपये में मिल रहा गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल LPG के दाम
आज कितने रुपये में मिल रहा गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल LPG के दाम
तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget