एक्सप्लोरर

दवा से लेकर स्टील और ज्वैलरी तक..., अमेरिका के 26% डिस्काउंटेड रेसिप्रोकल टैरिफ का भारत पर कैसा असर?

ट्रंप ने कहा कि करदाताओं को करीब 50 वर्षों से भी लंबे समय से ठगा जा रहा था. अब ये आगे नहीं होने जा रहा है. ट्रंप की अगुवाई में बोर्ड ने भारत पर 52% अमेरिकी टैरिफ लगाने का निर्णय किया था और डास्काउंटेड रेसिप्रोकल टैरिफ 26% लगाया जाएगा.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनियाभर के देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने का एलान किया. उन्होंने कहा कि दुनियाभर के देश अमेरिका से लूटते आए थे, इसलिए अब उन्होंने जवाब कदम के तौर पर ये कदम उठाया है. लिबरेशन डे (मुक्ति दिवस) भाषण के दौरान रेसिप्रोकल टैरिफ का चार्ट डिस्प्ले करते हुए उन्होंने कहा कि चीन के सामनों पर 34%, भारतीय सामानों पर 26%, यूरोपीयन यूनियन से आयात पर 20%, दक्षिण कोरिया के प्रोडक्ट्स पर 25%, जापनान के सामनों पर 24% और ताइवान से आयात पर 32% का रेसिप्रोकल टैरिफ लगाया जाएगा.

व्हाइट हाउस से अपने संबोधन में ट्रंप ने कहा- मेरे अमेरिकन साथियों, ये मुक्ति दिवस है जिसका लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था. 2 अप्रैल 2025 को अमेरिकी उद्योग के पुनर्जन्म के लिए दोबारा याद किया जाता रहेगा, जिसके बाद फिर अमेरिका संपन्न मुहिम शुरू किया गया. 

ट्रंप ने आगे कहा कि करदाताओं को करीब 50 वर्षों से भी लंबे समय से ठगा जा रहा था. लेकिन अब ये आगे नहीं होने जा रहा है. ट्रंप की अगुवाई में बोर्ड ने भारत पर 52% अमेरिकी टैरिफ लगाने का निर्णय किया था और डास्काउंटेड रेसिप्रोकल टैरिफ 26% लगाया जाएगा.

भारत पर बोले ट्रंप- अमेरिका के साथ अच्छा नहीं किया

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि भारत का व्यापारिक सलूक अमेरिका को लेकर काफी कड़ा रहा है. उन्होंने पीएम मोदी का हवाला देते हुए कहा कि वे हमारे अच्छे दोस्त हैं, लेकिन मैंने उनसे कहा- आप हमारे दोस्त हो, लेकिन अमेरिका के साथ आप अच्छा बर्ताव नहीं कर रहे हो. वे हमारे ऊपर 52% चार्ज कर रहे हैं. आपको ये समझना होगा कि कई वर्षों और दशकों तक हमने कुछ भी चार्ज नहीं किया. और ये तब हुआ जब सात साल पहले मैं अमेरिकी सत्ता में आया चीन के ऊपर ये शुरू किया.

ट्रंप की तरफ से लगाए गए रेसिप्रोकल टैरिफ की ये है फुल लिस्ट:
1- चीन : 34%
2- यूरोपीय यूनियन: 20%
3-दक्षिण कोरिया : 25%
4-इंडिया : 26%
5-वियतनाम : 46%
6-ताइवान : 32%
7-जापान : 24%
8-थाइलैंड : 36%
9-स्विट्जरलैंड : 31%
10-इंडोनेशिया : 32%
11-मलेशिया : 24%
12-कंबोडिया : 49%
13-यूनाइटेड किंगडम : 10%
14-साउथ अफ्रीका : 30%
15-ब्राजील : 10%
16-बांग्लादेश : 37%
17-सिंगापुर : 10%
18-इजरायल : 17%
19-फिलिपिंस : 17%
20-चिले : 10%
21-ऑस्ट्रेलिया : 10%
22-पाकिस्तान : 29%
23-तुर्की : 10%
24-श्रीलंका : 44%
25-कोलंबिया : 10%

भारत पर टैरिफ का क्या असर?

हालांकि, भारत में अलग-अलेग सेक्टर पर वास्तविक तौर पर ट्रंप के रेसिप्रोकल टैरिफ का क्या कुछ असर होगा इसे इस तरह समझा जा सकता है:

*ट्रंप के रेसिप्रोकल टैरिफ के एलान को देखते हुए कुछ दिनों पहले ही सिटी रिसर्च रिपोर्ट ने आगाह किया था कि इस कदम से सालाना 7 बिलियन डॉलर का नुकसान हो सकता है.  

*भारत से अमेरिका में 2024 में 74 बिलियन डॉलर का निर्यात किया गया, जिसमें मोती, जवाहर और ज्वैलरी करीब 8.5 बिलियन डॉलर का रहा, दवाएं 8 बिलियन डॉलर और पेट्रोकैमिकल्स करीब 4 बिलियन डॉलर का निर्यात किया गया. 

*मोर्न स्टेनली के मुताबिक, भारत पर सबसे ज्यादा रिस्क दवाओं के निर्यात को लेकर है, जो निर्यात का 2.8% है, जबकि  जीडीपी का 0.3%. इसके अलावा, एग्रीकल्चर, कीमती पत्थर, कैमिकल्स, फार्मास्यूटिकल्स, मेडिकल उपकरण, इलैक्ट्रिक सामान और मशीन पर भी असर पड़ सकता है. हालांकि, भारतीय दवाओं को रेसिप्रोकल टैक्स से बाहर रखा है. इंडियन फार्मास्यूटिकल्स से अमेरिका के इस फैसले पर संतोष जाहिर  किया गया है. 

* इसके अलावा, भारत की पिछले साल 1.03 बिलियन डॉलर का प्रसंस्कृत खाद्य और चीनी जैसे प्रोडक्ट्स निर्यात किया गया था, इस पर 24.99 फीसदी के टैरिफ असामानता के चलते व्यापक असर हो सकता है.

* हालांकि, इसमें कई चीजों को टैरिफ के दायरे से बाहर रखा गया है, उनमें- दवाएं, कॉपर, ईंधन की चीजें- तेल, गैस, कोयला और एलएनजी शामिल है.  

ये भी पढ़ें: बढ़ रहा निवेशकों का भरोसा, जानें कैसे भारतीय कंपनियों ने विदेशी बाजार से जुटाए 58 हजार करोड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?
टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?
तेल तो सस्ता मिल रहा, लेकिन भारत कैसे आए? टैंकर के महंगे किराए ने बिगाड़ा खेल
तेल तो सस्ता मिल रहा, लेकिन भारत कैसे आए? टैंकर के महंगे किराए ने बिगाड़ा खेल
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget