एक्सप्लोरर

GST Rate Cut: अभी और कम होगा टैक्स! वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दिया बड़ा संकेत

GST Rate Cut: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आने वाले समय में टैक्स पर बड़ी छूट देने का संकेत दिया है. उन्होंने कहा कि जीएसटी और टैक्स स्लैब को सरल बनाने का काम अब अंतिम चरण पर है.

GST Rate Cut: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मुंबई में एक कार्यक्रम में बोलते हुए जीएसटी दरों में कटौती का संकेत दिया है. वित्त मंत्री ने कहा कि  जीएसटी दरों और स्लैब को सरल बनाने का काम अब अंतिम चरण में पहुंच रहा. उन्होंने कहा कि टैक्स स्लैब को तर्कसंगत बनाने का काम पूरा होने के बाद जीएसटी रेट में और कमी आएगी, जिससे टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत मिलेगी. 

RNR को किया जाएगा और कम

बिजनेस टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि रेवेन्यू न्यूट्रल रेट (RNR) 2017 में 15.8 परसेंट थी, जो 2023 में घटकर 11.4 परसेंट हो गई थी. इसे अभी और कम किया जाएगा. उन्होंने आने वाले समय में टैक्स पर बड़ी राहत का संकेत देते हुए कहा कि टैक्स सरलीकरण का फायदा उद्योगों और व्यापारियों को मिलेगा. इसी के साथ टैक्स कम होगा तो चीजें भी सस्ती होंगी, जिससे उपभोक्ताओं को लाभ होगा. स्टार्टअप्स और MSMEs पर से भी टैक्स का बोझ काफी हद तक कम होगा. 

क्या होता है रेवेन्यू न्यूट्रल रेट?

रेवेन्यू न्यूट्रल रेट का मतलब उस रेट से है, जिस पर टैक्स दरों में बदलाव का सरकार की आय पर कोई असर नहीं पड़ता. यानी कि रेवेन्यू न्यूट्रल रेट पर देश की अर्थव्यवस्था की गति बिना किसी बदलाव के बनी रहती है. रेवेन्यू न्यूट्रल रेट कम होने का मतलब यह है कि टैक्स दरें घटाने का कोई असर सरकार के रेवेन्यू न्यूट्रल रेट पर नहीं पड़ेगा.

टैक्स में मिल सकती है राहत

बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता वाली जीएसटी काउंसिल ने सितंबर 2021 में एक ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स (GoM) का गठन किया था, जिसमें 6 राज्यों के वित्त मंत्री शामिल हैं। इनका काम जीएसटी स्लैब और दरों में बदलाव की सिफारिश करना था. वित्त मंत्री ने कहा कि जीएसटी काउंसिल की बैठक में टैक्स की दरें कम करने पर विचार किया जाएगा. ऐसे में हो सकता है कि सरकार आने वाले समय में टैक्स स्लैब्स को कम कर दे. अभी स्लैब की संख्या चार है- 5 परसेंट, 12 परसेंट, 18 परसेंट, और 28 परसेंट. इसकी संख्या घटाकर 3 की जा सकती है. 

 

ये भी पढ़ें:

महिला NRIs के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा ने लॉन्च किया स्पेशल सेविंग अकाउंट, जानें इसके क्या है फायदे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?
Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?
अपने Youtube चैनल से कितना पैसा कमाते हैं सोनम वांगचुक? क्या इस कमाई से सरकार को देते हैं टैक्स?
अपने Youtube चैनल से कितना पैसा कमाते हैं सोनम वांगचुक? क्या इस कमाई से सरकार को देते हैं टैक्स?
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget