एक्सप्लोरर

Cyber Frauds: दूरसंचार अधिकारी बताकर फर्जी कॉल्स करने वालों से रहें सावधान, हो सकते हैं फ्रॉड के शिकार 

Cyber Crime: दूरसंचार विभाग ने ऐसे फ्रॉड कॉल्स आने पर या शिकार होने पर सायबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930, संचार साथी पर चक्षु पर रिपोर्ट करने को कहा है.

Cyber Frauds: अगर आपके मोबाइल फोन पर कोई व्यक्ति कॉल करे और बोले कि वो दूरसंचार विभाग से बोल रहा और आपके मोबाइल नंबर को डिस्कनेक्ट करने की धमकी दे तो ऐसे फ्रॉड कॉलर से फौरन सावधान हो जाएं. मिनिस्ट्री ऑफ कम्यूनिकेशन  ने आम नागरिकों को ऐसे कॉल्स से सावधान करते हुए उन्हें एडवाइजरी जारी की है. मंत्रालय ने कहा कि सायबर क्रिमिकल ऐसे कॉल्स के जरिए लोगों की निजी जानकारियां चोरी कर सायबर क्राइम या फ्रॉड को अंजाम दे सकते हैं. 

संचार मंत्रालय ने एक बयान जारी कर नागरिकों को को नसीहत देते हुए कहा कि नागरिकों को ऐसे कॉल्स आ रहे हैं जिसमें कॉलर खुद को दूरसंचार विभाग का अधिकारी बता रहा है और वो मोबाइल नंबर को डिस्कनेक्ट करने की धमकी दे रहा है. साथ ही वो ये कह कर यूजर्स को डरा रहा कि आपके मोबाइल नंबर्स का आपत्तिजनक गतिविधियों में इस्तेमाल किया गया है. दूरसंचार विभाग ने विदेशी नंबर जैसे  (+92-xxxxxxxxxx) से आने वाले व्हॉटएप कॉल्स से आगाह किया है. ऐसे कॉल्स पर कॉलर खुद को सरकारी अधिकारी बता कर यूजर्स को चूना लगा रहा है. 

मंत्रालय ने बताया कि सायबर क्रिमिनल ऐसे कॉल्स के जरिए सायबर क्राइम या फाइनेंशियल फ्रॉड करने के लिए यूजर्स की निजी जानकारियां जुटाने की कोशिश कर रहा है. दूरसंचार विभाग ने कहा कि उसकी ओर से किसी को भी मोबाइल यूजर्स को कॉल करने की इजाजत नहीं दी गई है. दूरसंचार विभाग ने नागरिकों को ऐसे कॉल्स से सतर्क रहने के साथ ऐसे कॉल्स आने पर कोई भी निजी जानकारियां साझा नहीं करने की नसीहत दी है. 

दूरसंचार विभाग ने ऐसे कॉल्स आने पर नागरिकों से संचार साथी पोर्टल (www.sancharsaathi.gov.in) पर चक्षु-रिपोर्ट सस्पेक्टेड फ्रॉ क्म्यूनिकेशन फैसिलिटी पर रिपोर्ट करने को कहा है. डिपार्टमेंट ने कहा कि ऐसे फ्रॉ कॉल की रिपोर्टिंग करने से दूरसंचार विभाग को सायबर फ्रॉड या क्राइम को रोकने में मदद मिलती है. साथ 1930 हेल्पलाइन नंबर भी नागरिक शिकायत कर सकते हैं.  

ये भी पढ़ें 

शिक्षित युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी बनी सबसे बड़ी चुनौती, कैसे बढ़ेंगे देश में रोजगार के अवसर

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

माइक्रोसॉफ्ट इंडिया का बड़ा फैसला, जितने साल नौकरी, उतनी महीने की सैलरी
माइक्रोसॉफ्ट इंडिया का बड़ा फैसला, जितने साल नौकरी, उतनी महीने की सैलरी
RBI ने जारी किया 1000 का मंदिर वाला नया नोट? जानिए PIB ने क्या बताया है
RBI ने जारी किया 1000 का मंदिर वाला नया नोट? जानिए PIB ने क्या बताया है
मक्का एथेनॉल के दाम पर घमासान, आपकी गाड़ी का पेट्रोल महंगा होगा?
मक्का एथेनॉल के दाम पर घमासान, आपकी गाड़ी का पेट्रोल महंगा होगा?
5 साल की FD: आम नागरिक और वरिष्ठ नागरिक के ब्याज में कितना अंतर?
5 साल की FD: आम नागरिक और वरिष्ठ नागरिक के ब्याज में कितना अंतर?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget