एक्सप्लोरर

सोना चला 32 हजारी होने, आज दिखा जोरदार उछाल

राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 और 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना 300-300 रुपये चढ़कर क्रमश: 31,850 रुपये और 31,700 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया.

नई दिल्लीः सोने के दाम में लगातार तेजी देखी जा रही है और आज भी सोने की कीमतों में उछाल नजर आया है. लगातार बढ़ोतरी से सोना 32,000 रुपये के करीब पहुंच गया है.

कैसे रहे सोने के दाम मजबूत ग्लोबल संकेतों के बीच लोकल ज्वैलर्स की लगातार मांग से सोना आज 300 रुपये चढ़कर 31,850 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया. राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 और 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना 300-300 रुपये चढ़कर क्रमश: 31,850 रुपये और 31,700 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया. पिछले तीन सत्रों में यह 200 रुपये चढ़ा था. गिन्नी के भाव 24,800 रुपये प्रति आठ ग्राम पर कायम रहे. वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.40 फीसदी बढ़कर 1,344.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया.

क्यों आई सोने में तेजी कारोबारियों ने कहा कि डॉलर सूचकांक करीब दो सप्ताह के निचले स्तर पर होने से वैश्विक संकेत सकारात्मक रहे. इससे भी कारोबारी सेंटीमेंट मजबूत हुए. बाजार अब अमेरिका के महंगाई के आंकड़ों और फेडरल रिजर्व की मार्च की बैठक के ब्योरे का इंतजार कर रहा है. उन्होंने कहा कि घरेलू हाजिर बाजार में रिटेल कारोबारियों की मांग को पूरा करने के लिए लोकल ज्वैलर्स की तरफ से मांग बढ़ने और सोने का उठाव बढ़ने से भी बहुमूल्य धातुओं में तेजी रही.

कैसे रहे चांदी के दाम इंडस्ट्रियल यूनिट्स और सिक्का मैन्यूफैक्चर्रस की मांग बढ़ने से चांदी भी 360 रुपये की बढ़त के साथ 39,760 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. सोने की तरह चांदी हाजिर 360 रुपये की बढ़त के साथ 39,760 रुपये और साप्ताहिक डिलिवरी 330 रुपये की बढ़त के साथ 38,775 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. वैश्विक बाजार में सिंगापुर में चांदी भी 0.15 फीसदी की बढ़त के साथ 16.57 डॉलर प्रति औंस रही. चांदी सिक्का लिवाल 74,000 रुपये और बिकवाल 75,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर कायम रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव या राहत? दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों के रेट चेक करें
आज गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव या राहत? दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों के रेट चेक करें
सस्ता पर्सनल लोन चाहिए? अक्टूबर में देख लें सभी बड़े बैंकों की ब्याज दरें
सस्ता पर्सनल लोन चाहिए? अक्टूबर में देख लें सभी बड़े बैंकों की ब्याज दरें
दिल्ली में आज बैंक और शराब की दुकानें बंद, जानें और कौन- कौन सी सेवाएं हैं ठप
दिल्ली में आज बैंक और शराब की दुकानें बंद, जानें और कौन- कौन सी सेवाएं हैं ठप
8th Pay Commission लागू होने में क्यों लगेगा समय, कब मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी?
8th Pay Commission लागू होने में क्यों लगेगा समय, कब मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
Embed widget