एक्सप्लोरर

कल 6 साल के उच्च स्तर पर पहुंचे सोने में आज दिखी गिरावट, 300 रुपये टूटा

कल जहां सोना 6 साल की ऊंचाई पर जा पहुंचा था वहीं आज ग्लोबल रुख में नरमी आने के बाद सोने के दाम में 300 रुपये की गिरावट आई है.

नई दिल्लीः सोने में लगातार छह दिन की तेजी के बाद मंगलवार को सोना 6 साल के उच्च स्तर पर जा पहुंचा था. कल सोने में 200 रुपये का उछाल देखा गया था और इसके बाद दिल्ली के बाजार में सोना 34,470 रुपये की ऊंचाई पर जा पहुंचा था. ये इसका सितंबर 2013 के बाद का सर्वोच्च स्तर है. हालांकि आज सोने में कुछ नरमी रही और ये 6 साल के ऊपरी स्तर से नीचे आया है.

क्या है सोने में तेजी की वजह ईरान-अमेरिका के बीच जारी तनाव के वजह से सोना निवेश के लिए सुरक्षित विकल्प के तौर पर आकर्षण का केंद्र बन गया है. इस वजह से इसमें चौतरफा खरीदारी देखी जा रही है. जहां कल दिल्ली के बाजार में सोना 6 साल के ऊपरी स्तर पर पहुंच गया तो एमसीएक्स पर भी प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 34,700 रुपये तक जा पहुंची. आज सोने में कुछ गिरावट आई है और खरीदारों को कुछ राहत मिली है.

आज का सोने का भाव कमजोर ग्लोबल रुख के बीच जौहरियों की मांग में कमी से सोने का भाव आज 300 रुपये टूटकर 34,170 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया है. अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक इंडस्ट्रियल यूनिट्स और सिक्का मैन्यूफैक्चर्रस की तरफ से खरीदारी घटने से चांदी भी 500 रुपये की गिरावट के साथ 38,700 रुपये किलो पर आ गयी.

क्यों आई आज सोने में गिरावट कारोबारियों ने कहा कि लोकल ज्वैलरी कारोबारियों की मांग में कमी और कमजोर वैश्विक संकेतों से सोने के भाव में नरमी रही. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) तपन पटेल ने कहा, 'फेडरल रिजर्व बैंक के अधिकारियों के बयानों के बाद डॉलर में सुधार के साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सोने के हाजिर भाव के गिरावट रही. इससे यहां भी कीमती धातु के भाव में नरमी देखी गयी.'

दिल्ली और ग्लोबल बाजार में सोने के दाम वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में सोना गिरकर 1,408.57 डॉलर प्रति औंस पर आ गया जबकि चांदी 15.22 डॉलर प्रति औंस पर रही. दिल्ली में 99.9 फीसदी और 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने के भाव 300-300 रुपये टूटकर क्रमश: 34,170 और 34,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गये. गिन्नी की कीमत भी 100 रुपये की गिरावट के साथ 26,800 रुपये प्रति आठ ग्राम पर रही.

कैसी रही चांदी की चाल इस बीच, चांदी तैयार 500 रुपये की गिरावट के साथ 38,700 रुपये किलो जबकि साप्ताहिक आधार पर डिलिवरी का भाव 399 रुपये की टूटे के साथ 37,734 रुपये किलो पर आ गयी. चांदी सिक्का लिवाल 81,000 रुपये तथा बिकवाल 82,000 रुपये प्रति 100 इकाई रही.

बजट 2019: वित्त मंत्री से महिलाओं की मांग, दिलाएं महंगी रसोई से लेकर, बढ़ी हुई GST दरों से मुक्ति

बजट 2019: जेम्स एंड ज्वैलरी इंडस्ट्री की मांग, सोने पर घटाई जाए कस्टम ड्यूटी

IN DEPTH: आने वाले बजट से पहले जानें पिछले 5 साल के बजट के बारे में

बजट 2019: अटके पड़े रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स को पूरा करने के लिये 10,000 करोड़ रुपये की मांग

बजट 2019: जानें उन वित्त मंत्रियों के बारे में जिन्होंने तय किया प्रधानमंत्री से लेकर राष्ट्रपति तक का सफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget