एक्सप्लोरर
ज्वैलरी कारोबारियों की बढ़ी मांग से सोने में दिखा सुधार, चांदी में दिखी गिरावट
बाजार सूत्रों ने कहा कि घरेलू हाजिर बाजार में लोकल ज्वैलर्स मैन्यूफैक्चर्रस की मामूली खरीदारी से सोने में सुधार लाने में मदद मिली, लेकिन विदेशों में कमजोरी के रुख से लाभ सीमित रह गया.

नई दिल्लीः विदेश में कीमती मेटल में कमजोरी के रुख के बावजूद स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की छिटपुट लिवाली से दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवार को सोना 20 रुपये सुधरकर 31,420 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. क्यों दिखा सोने में सुधार बाजार सूत्रों ने कहा कि घरेलू हाजिर बाजार में लोकल ज्वैलर्स मैन्यूफैक्चर्रस की मामूली खरीदारी से सोने में सुधार लाने में मदद मिली, लेकिन विदेशों में कमजोरी के रुख से लाभ सीमित रह गया. दिल्ली और वैश्विक बाजार में सोने के दाम सर्राफा बाजार में 99.9 और 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने का भाव 20-20 रुपये सुधरकर क्रमश: 31,420 रुपये और 31,270 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. पिछले दो दिन के कारोबार में सोना 225 रुपये गिर चुका है. हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,500 रुपये प्रति इकाई पर अपरवर्तित रही. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.65 फीसदी टूटकर 1193.10 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी भी 0.78 फीसदी घटकर 14.03 डॉलर प्रति औंस रह गई. कैसी रही चांदी की चाल हालांकि, आज चांदी चांदी बिकवाली के दबाव में रही और इसकी कीमत 150 रुपये टूटकर 37,500 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी. दूसरी ओर चांदी हाजिर 150 रुपये टूटकर 37,500 रुपये प्रति किलो हो गई जबकि चांदी साप्ताहिक डिलीवरी की कीमत 215 रुपये घटकर 36,995 रुपये पर पहुंच गई. हालांकि, चांदी सिक्का के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ. सिक्का लिवाल 72 हजार रुपये और बिकवाल 73 हजार रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहा.
और पढ़ें
Source: IOCL

























