एक्सप्लोरर

कमजोर ग्लोबल रुख, सुस्त मांग के चलते सोने में बड़ी गिरावट, चांदी की चमक भी फीकी

आज जहां सोने के दाम में अच्छी गिरावट देखने को मिली वहीं चांदी की कीमतों में भी अच्छी गिरावट दर्ज की गई है.

नई दिल्लीः लोकल ज्वैलरी कारोबारियों की सुस्त मांग और विदेशों में कमजोर रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 360 रुपये घटकर 33,370 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. अखिल भारतीय सर्राफा संगठन के मुताबिक इंडस्ट्रियल यूनिट्स और सिक्का मैन्यूफैक्चर्रस की ओर से उठाव घटने से चांदी भी 290 रुपये की गिर कर 37,560 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी.

क्यों आई सोने में गिरावट बाजार सूत्रों ने कहा कि लोकल ज्वैलरी कारोबारियों की मांग घटने और विदेशों में कमजोरी के रुख के कारण सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है.

अमेरिका द्वारा मैक्सिको पर शुल्क थोपने की धमकी वापस लेने के बाद उस मोर्चे पर वैश्विक व्यापार युद्ध छिड़ने की आशंका कम हुई है. इससे निवेश के सुरक्षित विकल्प के रुप में सोने की मांग पर असर पड़ा है. यह बात न्यूयॉर्क में सोने के हाजिर भाव में गिरावट के रुप में दिखी. वहां सोना घटकर 1322.70 डॉलर प्रति औंस पर आ गया. इस बीच चांदी भी गिर कर 14.74 डॉलर प्रति औंस पर आ गयी.

दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 और 99.5 फीसदी की शुद्धता वाले सोने के भाव 360 -360 रुपये के नुकसान के साथ क्रमश: 33,370 और 33,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए. 8 ग्राम वाली गिन्नी 26,700 रुपये के पिछले स्तर पर बनी रही.

कैसे रहे चांदी के दाम चांदी हाजिर 290 रुपये घटकर 37,560 प्रति किलोग्राम रह गई, जबकि चांदी साप्ताहिक डिलीवरी की कीमत 72 रुपये की गिरावट के साथ 36,655 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई. दूसरी ओर चांदी सिक्का का भाव लिवाल 80,000 और बिकवाल 81,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर बना रहा.

देश के चार महानगरों में सोना-चांदी के भावः दिल्ली में सोना 33,200 रुपये प्रति 10 ग्राम, मुंबई में सोना 32,354 रुपये प्रति 10 ग्राम, कोलकाता में 31,230 रुपये प्रति 10 ग्राम और चेन्नई में 30,970 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. इसके अलावा चांदी दिल्ली में 37,560 रुपये प्रति किलोग्राम मुंबई में 36,450 रुपये प्रति किलोग्राम, कोलकाता में 36,650 रुपये प्रति किलोग्राम और चेन्नई में 39,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बैंक मर्ज होने के बाद भी चलेगा पुराना चेक? हाई कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
बैंक मर्ज होने के बाद भी चलेगा पुराना चेक? हाई कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
भारत से 1100 मेगावॉट बिजली खरीदेगा नेपाल, पैदा हुआ बिजली का संकट
भारत से 1100 मेगावॉट बिजली खरीदेगा नेपाल, पैदा हुआ बिजली का संकट
मुंबई: चॉल वालों की खुली किस्मत, मकान के बदले मिलेगा बड़ा लग्जरी फ्लैट
मुंबई: चॉल वालों की खुली किस्मत, मकान के बदले मिलेगा बड़ा लग्जरी फ्लैट
1.46 लाख पर आया सोना, क्या आगे और गिरेगी कीमत?
1.46 लाख पर आया सोना, क्या आगे और गिरेगी कीमत?

वीडियोज

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ Congress ने बनाया बड़ा प्लान!
ज्ञानेश कुमार को लेकर बीजेपी की क्या रणनीति
AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE
Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा टारगेट चुनाव आयोग', इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले गरजीं ममता बनर्जी
'हमारा टारगेट चुनाव आयोग', इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले गरजीं ममता बनर्जी
शिंदे गुट का निशाना, 'उद्धव-राज ठाकरे बहुत जल्द दीपके को अपना...'
शिंदे गुट का निशाना, 'उद्धव-राज ठाकरे बहुत जल्द दीपके को अपना...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
'तारिक रहमान भारत की यात्रा तब करेंगे जब...', बांग्लादेश का बड़ा बयान
'तारिक रहमान भारत की यात्रा तब करेंगे जब...', बांग्लादेश का बड़ा बयान
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
दिल्ली में ठंड का नया रिकॉर्ड: 21°C पर पहुंचा पारा, 25 साल में दूसरी बार हुआ ऐसा
दिल्ली में ठंड का नया रिकॉर्ड: 21°C पर पहुंचा पारा, 25 साल में दूसरी बार हुआ ऐसा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget