एक्सप्लोरर
सोने के दाम में नहीं हुआ कोई बदलाव, कमजोर मांग से चांदी में बड़ी गिरावट
ग्लोबल स्तर पर न्यूयार्क में सोने का भाव तेजी के साथ 1309.24 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी की कीमत 15.63 डालर प्रति औंस पर स्थिर बनी रही.

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत 34,175 रुपये प्रति 10 ग्राम पर लगभग बिना किसी बदलाव के देखी गई वहीं चांदी की कीमत 570 रुपये की गिरावट के साथ 40,930 रुपये प्रति किलो रह गई. अखिल भारतीय सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार कमजोर मांग के कारण सोने की कीमत में पांच रुपये की मामूली गिरावट आई लेकिन विदेशों में मजबूती के रुख ने गिरावट को कुछ सीमित कर दिया ग्लोबल बाजार और दिल्ली के बाजार में सोने के दाम ग्लोबल स्तर पर न्यूयार्क में सोने का भाव तेजी के साथ 1309.24 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी की कीमत 15.63 डालर प्रति औंस पर स्थिर बनी रही. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 99.9 और 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने का भाव पांच-पांच रुपये टूटकर क्रमश: 34,175 और 34,025 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. हालांकि गिन्नी के भाव 26,100 रुपये आठ ग्राम प्रति इकाई पर स्थिर बने रहे हैं. कैसी रही चांदी की चाल वहीं चांदी तैयार की कीमत 570 रुपये घटकर 40,930 रुपये प्रति किलो रही और साप्ताहिक आधार पर डिलीवरी का भाव 571 रुपये के नुकसान के साथ 39,829 रुपये प्रति किलो रह गई है. वहीं दूसरी तरफ चांदी सिक्का लिवाल 80,000 रुपये और बिकवाल 81,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर बना रहा. छत्तीसगढ़: भूपेश बघेल सरकार ने पेश किया अपना पहला बजट, दीं ये सौगात टाटा मोटर्स के बुरे हाल से शेयर बाजार बेहाल, सेंसेक्स-निफ्टी 1% से ज्यादा टूटे
और पढ़ें
Source: IOCL

























