एक्सप्लोरर

गोल्ड में लगातार गिरावट, क्या यह निवेश करने का सही वक्त है?

आम निवेशकों को गोल्ड में निवेश का यही सही वक्त लग सकता है लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि उन्हें थोड़ा वक्त इंतजार करना चाहिए.

गोल्ड के दाम में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. मंगलवार को फ्यूचर मार्केट में सोना 430 रुपये गिर कर 49,050 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया. इस बीच कोरोना वैक्सीन के मोर्चे पर अच्छी खबरों और अमेरिकी अर्थव्यवस्था में राहत पैकेज की उम्मीदों ने ग्लोबल मार्केट में भी इसकी कीमतें कम कर दी हैं.जो लोग गोल्ड को एक निवेश के लिहाज से खरीदना चाहते हैं क्या उनके लिए यह बिल्कुल सही वक्त है.

गोल्ड के दाम में और गिरावट के आसार, थोड़ा इंतजार करें 

आम निवेशकों को गोल्ड में निवेश का यही सही वक्त लग सकता है लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि उन्हें थोड़ा वक्त इंतजार करना चाहिए. दरअसल कोरोनावायरस की वैक्सीन की सफलताएं की जिस तरह की खबरें आ रही हैं और ग्लोबल अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत दिखने लगे हैं, उससे आने वाले वक्त में गोल्ड के दाम में और गिरावट आ सकती है.

गिरे हुए दाम पर गोल्ड खरीदना फायदेमंद 

सोना इस साल अगस्त में 56 हजार रुपये प्रति दस ग्राम से भी ऊपर पहुंच गया था. लेकिन अब यह 49,050 पर पहुंच गया है. पिछले दो सप्ताह में गोल्ड के दाम में 1400 रुपये से ज्यादा की गिरावट आई है, इसलिए गोल्ड के दाम में और कमी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है. लिहाजा गिरे हुए दाम पर सोना खरीदना फायदे का सौदा हो सकता है.

गोल्ड पर निवेश पर मिला है बढ़िया रिटर्न 

पिछले कुछ सालों से गोल्ड के दाम बढ़े हैं लेकिन रिटर्न के लिहाज से भी इसकी चमक और बढ़ी है. जिन लोगों ने 30 से 35 हजार रुपये (10 ग्राम) के रेट पर सोना खरीदा था उन्हें अब 50 से 52 हजार रुपये तक का रेट मिल रहा है. पिछले कुछ समय में रिटर्न में इतनी जबरदस्त उछाल किसी एसेट क्लास में नहीं आई है.भारत में फिलहाल ज्वैलरी की डिमांड थोड़ी कम हुई हो लेकिन यह अस्थायी ट्रेंड है. दूसरी ओर गोल्ड ईटीएफ की मांग बढ़ी है. सरकार के गोल्ड बॉन्ड में सब्सक्रिप्शन बढ़ा है और सिक्कों और गोल्ड बार की बिक्री में इजाफा हुआ है. पिछले पांच साल में सोने की कीमत में 34 फीसदी का भारी इजाफा हुआ है. ऐसे में भला कौन गोल्ड में निवेश से इनकार कर सकता है. इसलिए थोड़ा और गिरावट के साथ ही आप सोना खरीद सकते हैं. रिटर्न के लिहाज से यह हमेशा आकर्षक रहा है.

निवेश के लिए FD और ELSS हैं बेहतर ऑप्शन, टैक्स छूट के साथ मिल रहा है बेहतरीन ब्याज़

बार-बार अप्लाई करने के बाद भी नहीं बन पा रहा है Credit Card, ये हो सकते है कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या बढ़ाई जाएगी LPG e-KYC की डेडलाइन? आज खत्म हो रही मियाद, 5 मिनट में ऐसे करें वेरिफेशन
क्या बढ़ाई जाएगी LPG e-KYC की डेडलाइन? आज खत्म हो रही मियाद, 5 मिनट में ऐसे करें वेरिफेशन
फिर रिकॉर्ड बनाने के मूड में सोना, अगस्त में 10000 से ज्यादा चढ़ा भाव; चांदी भी 32 हजार महंगी
फिर रिकॉर्ड बनाने के मूड में सोना, अगस्त में 10000 से ज्यादा चढ़ा भाव; चांदी भी 32 हजार महंगी
भारत ने सालों बाद खरीदी सबसे महंगी गैस, अब LPG सिलेंडर के दाम बढ़ना तय!
भारत ने सालों बाद खरीदी सबसे महंगी गैस, अब LPG सिलेंडर के दाम बढ़ना तय!
डेयरी, ड्रिंक्स , तेल और घी, FSSAI ने 150 फूड ब्रांड्स को थमाया नोटिस, रहें सावधान
डेयरी, ड्रिंक्स , तेल और घी, FSSAI ने 150 फूड ब्रांड्स को थमाया नोटिस, रहें सावधान

वीडियोज

Brahmastra 2 में Alia Bhatt की वापसी, Isha बनेंगी; Ranbir Kapoor का हो सकता है Double Role!
यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget