एक्सप्लोरर

Go First Crisis: गो फर्स्ट की उड़ानें 27 जुलाई तक रहेंगी रद्द, कंपनी ने जताई जल्द ऑपरेशंस शुरू होने की उम्मीद

Go First Crisis: गो फर्स्ट का उड़ान संकट अभी भी खत्म नहीं हुआ है और इसकी उड़ानों को अब 27 जुलाई 2023 तक रद्द रखा जाएगा. कंपनी ने ट्वीट के जरिए ये जानकारी दी है.

Go First Crisis: गो फर्स्ट एयरलाइंस ने 27 जुलाई तक अपने फ्लाइट ऑपरेशंस कैंसिल करने का एलान कर दिया है. गो फर्स्ट ने अब से कुछ देर पहले ट्वीट कर कहा कि हमें यह बताते हुए दुख हो रहा है कि परिचालन कारणों (Operational Reasons) से 27 जुलाई 2023 तक निर्धारित गो फर्स्ट उड़ानें रद्द कर दी गई हैं. उड़ान रद्द होने के कारण हुई असुविधा के लिए हम माफी चाहते हैं. 

एयरलाइंस ने ट्वीट में ये भी कहा कि कंपनी ने तत्काल समाधान और परिचालन को शुरू करने के लिए एक आवेदन दायर किया है. हम जल्द ही बुकिंग फिर से शुरू कर सकेंगे. हम आपके धैर्य के लिए धन्यवाद करते हैं

DGCA दे चुका है उड़ान भरने की इजाजत

हाल ही में शुक्रवार 21 जुलाई को गो फर्स्ट को एविएशन रेगुलेटर डीजीसीए ने शर्तों के साथ उड़ान भरने की इजाजत दी है. हालांकि इसके बावजूद गो फर्स्ट का बार-बार अपनी फ्लाइट्स ऑपरेशंस को टालना इस बात का संकेत है कि कंपनी के लिए सब कुछ ठीक नहीं है. गौरतलब है कि गो फर्स्ट के खिलाफ दिवाला समाधान प्रक्रिया चल रही है. कंपनी ने तीन मई से अपनी विमान सेवाएं बंद कर दी थीं. 

DGCA ने इन शर्तों के साथ दी थी इजाजत

  • एयरलाइंस के पास एयर ऑपरेटर सर्टिफिकेट का हर समय होना बेहद जरुरी है.
  • ऑपरेशन में इस्तेमाल किया जाने वाला एयरक्रॉफ्ट उड़ान भरने के बेहतर हालत में होना चाहिए. 
  • बगैर हैंडलिंग फ्लाइट के कोई भी एयरक्रॉफ्ट का इस्तेमाल ऑपरेशन में नहीं किया जाना चाहिए . 
  • कंपनी में किसी बदलाव जिसका रिजॉल्युशन प्रोफेशनल द्वारा जमा किए गए प्लान पर असर पड़ता हो उसकी फौरन जानकारी डीजीसीए को उपलब्ध कराई जाए. 
  • रिजॉल्युशन प्रोफेशनल को फ्लाइट शेड्यूल, एयरक्रॉफ्ट की हालत, पायलट्स, केबिन क्रू, एएमई, फ्लाइट डिसपैचर की जानकारी रेग्यूलेटर को उपलब्ध करानी होगी. 

हालांकि कहा जा सकता है कि गो फर्स्ट के पास इस समय जो विमान ऑपरेशनल हालत में हैं कंपनी फिलहाल उन्हीं के साथ अपने फ्लाइट ऑपरेशंस को दोबारा चालू करने के लिए सोच रही है.

ये भी पढ़ें

RuPay Cards: भूटान में भी बजा रूपे कार्ड का डंका, अबतक 10,000 कार्ड हुए जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8वें वेतन आयोग का एक साल, 50 लाख कर्मचारियों को एक साथ मिलेगा एरियर
8वें वेतन आयोग का एक साल, 50 लाख कर्मचारियों को एक साथ मिलेगा एरियर
महंगी ही रहेगी चीनी, जल्दी पेराई के बावजूद उत्पादन में भारी गिरावट
महंगी ही रहेगी चीनी, जल्दी पेराई के बावजूद उत्पादन में भारी गिरावट
RSS की मजदूर यूनियन की बैठक, सरकार से 7500 पेंशन और 30 हजार EPF की मांग
RSS की मजदूर यूनियन की बैठक, सरकार से 7500 पेंशन और 30 हजार EPF की मांग
Dhanteras Gold Coin: 24 कैरेट या 22 कैरेट, पूजा के लिए कौन सा सिक्का खरीदें?
Dhanteras 2026: सोने के सिक्के पर 999 या 916 का क्या मतलब? खरीदने से पहले समझ लें

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget