एक्सप्लोरर

Forex Reserves: विदेशी मुद्रा भंडार में आई गिरावट, गोल्ड रिजर्व भी फिसला, जानें कैसी रहा हफ्तेभर का हाल?

Forex Reserves: देश के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में गिरावट आई है. 8 जुलाई को समाप्त सप्ताह में 8.062 अरब डॉलर घटकर 580.252 अरब डॉलर रह गया है.

Foreign Exchange Reserves: देश के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में गिरावट आई है. 8 जुलाई को समाप्त सप्ताह में 8.062 अरब डॉलर घटकर 580.252 अरब डॉलर रह गया है. बता दें विदेशी मुद्रा आस्तियों (FCA) के घटने की वजह से यह गिरावट देखने को मिली है. रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) ने आंकड़ा जारी कर इस बारे में जानकारी दी है.

पिछले हफ्ते कैसा रहा था हाल
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के आंकड़ों के मुताबिक, एक जुलाई को समाप्त पिछले सप्ताह के दौरान, विदेशी मुद्रा भंडार 5.008 अरब डॉलर घटकर 588.314 अरब डॉलर रह गया था.

क्यों आई है गिरावट?
आठ जुलाई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में आई गिरावट का कारण विदेशी मुद्रा आस्तियों का घटना है जो कुल मुद्रा भंडार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. इसके अलावा स्वर्ण आरक्षित भंडार घटने से भी विदेशीमुद्रा भंडार कम हुआ है.

FCA कितना फिसला?
भारतीय रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के मुताबिक समीक्षाधीन सप्ताह में विदेशी मुद्रा आस्तियां (FCA) 6.656 अरब डॉलर घटकर 518.089 अरब डॉलर रह गयी. डॉलर में अभिव्यक्त विदेशी मुद्रा भंडार में रखे जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं के प्रभावों को शामिल किया जाता है.

गोल्ड रिजर्व भी फिसला
आंकड़ों के मुताबिक, गोल्ड रिजर्व की बात करें तो इसमें भी गिरावट देखी गई है. गोल्ड रिजर्व 1.236 अरब डॉलर घटकर 39.186 अरब डॉलर रह गया है.

SDR में आई गिरावट
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास जमा विशेष आहरण अधिकार (SDR) 12.2 करोड़ डॉलर घटकर 18.012 अरब डॉलर रह गया है. आईएमएफ में रखे देश का मुद्रा भंडार भी 4.9 करोड़ डॉलर घटकर 4.966 अरब डॉलर रह गया.

यह भी पढ़ें:
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के भाव स्थिर रहने का अनुमान, देखें अपने शहर के दाम

IRCTC Nepal Package: अब सस्ते पैकेज में करें नेपाल की धार्मिक यात्रा, आपको मिल रहा शानदार मौका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सस्ता पर्सनल लोन चाहिए? अक्टूबर में देख लें सभी बड़े बैंकों की ब्याज दरें
सस्ता पर्सनल लोन चाहिए? अक्टूबर में देख लें सभी बड़े बैंकों की ब्याज दरें
दिल्ली में आज बैंक और शराब की दुकानें बंद, जानें और कौन- कौन सी सेवाएं हैं ठप
दिल्ली में आज बैंक और शराब की दुकानें बंद, जानें और कौन- कौन सी सेवाएं हैं ठप
8th Pay Commission लागू होने में क्यों लगेगा समय, कब मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी?
8th Pay Commission लागू होने में क्यों लगेगा समय, कब मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी?
सौरव जोशी की यूट्यूब कमाई का सच जानिए, करोड़ों व्यूज से कितना पैसा मिला?
सौरव जोशी की यूट्यूब कमाई का सच जानिए, करोड़ों व्यूज से कितना पैसा मिला?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
Embed widget