एक्सप्लोरर

BIT: दुबई में भी है इस भारतीय पाठशाला का कैंपस, टॉप कंपनियों को दे चुकी हजारों सीईओ

FM Sitharaman on BIT: बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी का यह पांचवां कैंपस है, जो मुंबई में शुरू हुआ है. पहले से पिलानी, गोवा, हैदराबाद और दुबई में बिट्स के कैंपस मौजूद हैं.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को मुंबई में बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी) के नए कैंपस का उद्घाटन किया. यह बीआईटी का पांचवां कैंपस है. इस मौके पर वित्त मंत्री ने बीआईटी की उपलब्धियों और उसके योगदानों के बारे में भी जानकारी दी.

मुंबई में हुआ 5वें कैंपस का उद्घाटन

एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मुंबई में बीआईटी के पांचवें कैंपस का उद्घाटन किया. उन्होंने उद्घाटन के मौके पर बताया कि कैसे बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की शुरुआत सिर्फ एक पाठशाला के रूप में हुई थी और आज उसकी ताकत का विस्तार 5 कैंपस तक हो चुका है, जिनमें से एक देश से बाहर दुबई में स्थित है. मुंबई और दुबई के अलावा पिलानी, गोवा और हैदराबाद में भी बीआईटी के कैंपस हैं. उन्होंने ये भी बताया कि बीआईटी से फॉर्च्यून 500 कंपनियों को अब तक 7,400 सीईओ मिल चुके हैं.

अलग सेमीकंडक्टर डिपार्टमेंट से खुश

वित्त मंत्री के अनुसार, बिट्स ने एक उत्प्रेरक के रूप में काम किया है और बिट्स के कैंपस में 170 स्टार्टअप इनक्यूबेट किए गए हैं. बिट्स से 17,800 अकादमिक प्रकाशनों से पता चलता है कि इस संस्थान ने किस तरह से अनुसंधान की संस्कृति को आगे बढ़ाया है. बिट्स पिलानी में सेमीकंडक्टर के अलग डिपार्टमेंट की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि भारत सरकार सेमीकंडक्टर सेक्टर को बड़े स्तर पर बढ़ावा दे रही है.

संस्थान से निकल चुके 6,400 स्टार्टअप

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संस्थान के योगदानों को लेकर कहा कि बिट्स इंस्टिट्यूशन से भारत की स्टार्टअप इंडस्ट्री को बड़ा सपोर्ट मिल रहा है. संस्थान ने देश को 64 सौ स्टार्टअप दिए हैं, जिनमें से 13 यूनिकॉर्न और 2 डेकाकॉर्न शामिल हैं. उन्होंने इन-हाउस प्रमोटर्स के द्वारा स्कॉलरशिप के रूप में 125 करोड़ रुपये दिए जाने की बात का जिक्र करते हुए बिट्स में चैरिटी की संस्कृति की भी तारीफ की.

सरकारी पहलों का लाभ उठाने की अपील

इस मौके पर वित्त मंत्री ने अपनी सरकार के विभिन्न प्रयासों पर भी बातें की. उन्होंने बताया कि अनुसंधान और नवोन्मेष के लिए हालिया बजट में 1 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिसका हर किसी को फायदा उठाना चाहिए. उन्होंने स्टूडेंट्स से इन बातों पर शोध करने का आह्वान किया कि कोविड महामारी, दो युद्धों और समुद्र में पाइरेसी ने किस तरह से भारत की आपूर्ति श्रृंखला को प्रभावित किया है.

ये भी पढ़ें: बैंकिंग-फाइनेंशियल शेयरों में नहीं होगी कमाई? गोल्डमैन सैश ने कहा- बीत गए सुनहरे दिन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?
Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?
अपने Youtube चैनल से कितना पैसा कमाते हैं सोनम वांगचुक? क्या इस कमाई से सरकार को देते हैं टैक्स?
अपने Youtube चैनल से कितना पैसा कमाते हैं सोनम वांगचुक? क्या इस कमाई से सरकार को देते हैं टैक्स?
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget