एक्सप्लोरर

Banking Sector: बैंकिंग-फाइनेंशियल शेयरों में नहीं होगी कमाई? गोल्डमैन सैश ने कहा- बीत गए सुनहरे दिन

Indian Banking Stocks: ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैश ने कई प्रमुख भारतीय बैंकिंग व फाइनेंशियल शेयरों को लेकर अपने एनालिसिस में बदलाव किया है...

शेयर बाजार में निवेशकों को अच्छी कमाई कराने वाले बैंकिंग व फाइनेंशियल स्टॉक की चाल आने वाले दिनों में खराब रह सकती है. यह आशंका व्यक्त की है गोल्डमैन सैश ने. गोल्डमैन का आकलन कहता है कि बैंकिंग व फाइनेंशियल सेक्टर के शेयरों के अच्छे दिन बीत चुके हैं. निकट भविष्य में ये शेयर विभिन्न कारणों से अच्छा परफॉर्म करने में असमर्थ साबित हो सकते हैं.

प्रमुख शेयरों पर गोल्डमैन की रेटिंग

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैश ने भारतीय बैंकों व वित्तीय कंपनियों को लेकर दिए आकलन में कई शेयरों को डाउनग्रेड किया है. गोल्डमैन सैश ने सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई और प्राइवेट सेक्टर के दूसरे सबसे बड़े आईसीआईसीआई बैंक को डाउनग्रेड किया है. हालांकि दूसरी ओर उसने सबसे बड़े भारतीय बैंक एचडीएफसी बैंक के लिए बाय रेटिंग को बनाए रखा है और बजाज फाइनेंस को अपग्रेड कर दिया है.

रेटिंग के साथ टारगेट भी हुआ कम

गोल्डमैन सैश के द्वारा एसबीआई को अब ‘बाय टू न्यूट्रल’ रेटिंग दी गई है. इसे 741 रुपये का टारगेट प्राइस दिया गया है, जो मौजूदा भाव से नीचे है. आईसीआईसीआई बैंक को भी ‘बाय टू न्यूट्रल’ रेटिंग मिली है और 1,086 रुपये का टारगेट दिया गया है, जो करंट मार्केट प्राइस के आस-पास ही है. एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक को ‘बाय’ रेटिंग मिली है.

इन शेयरों का भी कम हुआ टारगेट

एचडीएफसी बैंक के लिए गोल्डमैन सैश ने टारगेट को घटाकर 1,915 रुपये कर दिया है, जो पहले 2000 रुपये से ज्यादा था. हालांकि नया टारगेट प्राइस भी 1,421 रुपये के करंट मार्केट प्राइस से ठीक-ठाक ऊपर है. इसी तरह एक्सिस बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक को क्रमश: 1,194 रुपये और 2,116 रुपये का नया टारगेट मिला है. इन दोनों का भी टारगेट कम किया गया है, लेकिन मौजूदा भाव से ऊपर है. बजाज फाइनेंस को ‘सेल टू न्यूट्रल’ रेटिंग के साथ 6,815 रुपयेका टारगेट मिला है.

इस कारण गोल्डमैन को आशंका

गोल्डमैन सैश का कहना है कि बैंकिंग व फाइनेंशियल सेक्टर के सुनहरे दिन यानी गोल्डीलॉक पीरियड बीत चुके हैं. गोल्डीलॉक पीरियड उस अवधि को कहते हैं, जब मजबूत ग्रोथ रिकॉर्ड की जाती है और अच्छा मुनाफा होता है. गोल्डमैन सैश का मानना है कि बैंकिंग व फाइनेंशियल शेयरों के ऊपर नियर टर्म में मार्जिन प्रेशर और बढ़ती कंज्यूमर बॉरोइंग जैसे खतरे मंडरा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: इस अमेरिकी शेयर में आया तूफान, जानें कैसे उठा सकते हैं आप भी लाभ!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Inflation: हरी सब्जियों के दाम बढ़े, फ्री धनिया-मिर्च भी मिलना बंद
हरी सब्जियों के दाम बढ़े, फ्री धनिया-मिर्च भी मिलना बंद
​RBI ने बदला बड़ा नियम, ये फैसिलिटी समय से पहले होगी बंद
​RBI ने बदला बड़ा नियम, ये फैसिलिटी समय से पहले होगी बंद
नम्रता अडाणी का स्पोर्ट्स विजन, 630 से ज्यादा स्कूलों तक पहुंचा ISSO नेटवर्क
नम्रता अडाणी का स्पोर्ट्स विजन, 630 से ज्यादा स्कूलों तक पहुंचा ISSO नेटवर्क
क्या बैंक सीधे लोन गारंटर से अपना पैसा वसूल सकता है? जानिए हाई कोर्ट ने क्या कहा है
क्या बैंक सीधे लोन गारंटर से अपना पैसा वसूल सकता है? जानिए हाई कोर्ट ने क्या कहा है

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget