एक्सप्लोरर

Federal Rate Hike Impact: बाजार पर खतरा-रुपया गिरने का डर, फेड के ब्याज दरें बढ़ाने का ये होगा भारत पर असर

Federal Rate Hike Impact on India: अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में 0.75 फीसदी का भारीभरकम इजाफा करने के बाद इसका भारत पर कैसा असर आने वाला है, इस सवाल का जवाब आपको यहां मिल सकता है.

Federal Rate Hike Impact on India: अमेरिका में बढ़ती महंगाई पर काबू पाने के लिए अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व (Federal Reserve) ने ब्याज दरों में इजाफा कर दिया है. अमेरिकी फेडरल बैंक ने ब्याज दरों में 0.75 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है और इतनी बड़ी बढ़ोतरी 28 सालों के बाद यानी 1994 के बाद की गई है. अमेरिका का ये कदम भारतीय बाजार पर भी असर डाल सकता है और इसके चलते वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों में भी बदलाव देखा जा सकता है. 

क्यों उठाया अमेरिका ने ये कदम
बता दें कि अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ाने का ये फैसला वहां बढ़ती महंगाई को काबू में करने के लिये हुआ है. अमेरिका में महंगाई दर 40 साल में सबसे ऊंचे स्तर पर आ गई है और मई के महीने में ये 8.6 फीसदी पर रही थी. फेडरल रिजर्व ने कहा है कि वो अमेरिका में महंगाई दर को 2 फीसदी पर लाने के लिए प्रतिबद्ध है और इसलिए दरों में इजाफा करने का निर्णय लिया गया है.

भारत और भारतीय बाजार पर कैसा होगा असर
अमेरिकी फेडरल बैंक के ब्याज दरों में इजाफा करने का असर भारतीय रुपये पर पड़ सकता है और ये ज्यादा नीचे जा सकता है. डॉलर के मुकाबले रुपया पहले ही 78.22 रुपये प्रति डॉलर के सबसे निचले स्तर पर जा चुका है. हालांकि आज इसमें हल्की मजबूती आई है और ये 78.07 के लेवल पर आ गया है. फिलहाल डॉलर के मुकाबले रुपया पहले से ही अपने निचले स्तर पर है, ऐसे  में अमेरिकी बैंक का ये कदम भारत की मुश्किलें बढ़ा सकता है.

दुनियाभर के देशों पर हो सकता है असर, भारतीय बाजार भी अछूता नहीं
फेडरल बैंक के ब्याज दरों में इजाफे से अमेरिका को महंगाई से राहत मिल सकती है लेकिन भारत समेत दुनिया भर के देशों को खामियाजा उठाना पड़ सकता है. फेडरल बैंक के ब्याज दर बढ़ाने से डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत घट सकती है जिसका असर भारत के आयात खर्च पर पड़ेगा. डॉलर महंगा होने से भारत का इंपोर्ट का खर्च बढ़ेगा और देश का व्यापार घाटा और ज्यादा बढ़ सकता है जिसमें हाल के दिनों में तेजी देखी गई है. 


Federal Rate Hike Impact: बाजार पर खतरा-रुपया गिरने का डर, फेड के ब्याज दरें बढ़ाने का ये होगा भारत पर असर

घरेलू शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की निकासी बढ़ सकती है
फेड के दरें बढ़ाने के बाद से डॉलर के रेट में तेजी आएगी और इसके चलते विदेशी संस्थागत निवेशकों की निकासी भारतीय बाजार में बढ़ सकती है. विदेशी निवेशकों के लिए भारतीय बाजार की तुलना में अमेरिकी बाजार या डॉलर आधारित बाजारों में निवेश करना ज्यादा फायदे का सौदा होगा लिहाजा वो भारत के शेयर बाजार की तुलना में यूएस मार्केट या अन्य बाजारों में ज्यादा निवेश करेंगे. भारत में निवेश घटाने से देश का विदेशी मुद्रा भंडार भी कम होने का खतरा पैदा हो जाएगा.

भारतीय शेयर बाजार और गिरने का डर
जब विदेशी निवेशक घरेलू बाजार से निवेश निकालेंगे तो भारतीय बाजारों का और गिरना तय हो जाएगा. पहले ही रिपोर्ट आई हुई है कि लगातार 9 महीनों से भारतीय बाजार में विदेशी निवेशकों ने अपना इंवेस्टमेंट घटाया है. अगर ये सिलसिला जारी रहता है तो इंडियन स्टॉक मार्केट में बिकवाली के दबाव के कारण निचले लेवल देखे जाएंगे.

अमेरिकी और भारतीय बॉन्ड के बीच अंतर बढ़ेगा
फेडरल रिजर्व के दरें बढ़ाने के फैसले के बाद भारतीय और अमेरिकी बॉन्ड की दरों का अंतर बढ़ेगा और बॉन्ड यील्ड घटने से देश के निवेशकों की पूंजी भी घटेगी. इसका असर भारत के निवेशकों की संपत्ति पर भी आएगा. 

कुल मिलाकर अमेरिकी फेडरल रिजर्व का ये फैसला भारतीय बाजारों के लिए डर का माहौल बना सकता है और इससे घरेलू और विदेशी निवेशकों के सेंटीमेंट पर असर आएगा. भारतीय बाजार वैसे ही नाजुक दौर में चल रहे हैं तो ऐसे में फेड का ये फैसला भारत के लिए तो अनुकूल नहीं ही कहा जा सकता है.

ये भी पढ़ें

ATF Price Hike: फिर बढ़े ATF के रेट, अब तक के सबसे उच्च स्तर पर पहुंचे भाव, महंगा होगा हवाई सफर!

Stock Market Opening: शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स 53,000 के पार, Nifty 15,800 के ऊपर निकला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खाते में जमा किए 54 लाख कैश, फिर भी नहीं लगा टैक्स, केस जीत गया प्रॉपर्टी डीलर
खाते में जमा किए 54 लाख कैश, फिर भी नहीं लगा टैक्स, केस जीत गया प्रॉपर्टी डीलर
Mc D ने लॉन्च किया व्रत वाला बर्गर, किन चीजों से बना है?
Mc D ने लॉन्च किया व्रत वाला बर्गर, किन चीजों से बना है?
Real Estate: फ्लैट खरीदार दें ध्यान, मुंबई में बिल्डरों को हो गई 2 साल की जेल
फ्लैट खरीदार दें ध्यान, मुंबई में बिल्डरों को हो गई 2 साल की जेल
AC, फ्रिज, पंखे और गीजर के बढ़ेंगे दाम, महंगा हो गया ये एक सामान
AC, फ्रिज, पंखे और गीजर के बढ़ेंगे दाम, महंगा हो गया ये एक सामान

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget