एक्सप्लोरर

बैंक पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर, BPS ने की DA-DR और एरियर जारी करने की मांग

केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों को DR में इजाफा होने का काफी इंतजार है. इसके लिए BPS ने कैबिनेट सचिव को एक पत्र भी लिखा है, जिसमें DA, DR और बकाया राशि देने की मांग की गई है.

रिटायरमेंट के बाद जरूरी खर्चों को चलाने के लिए पेंशन ही एकमात्र सहारा होती है. ऐसे में रिटायमेंट के बाद महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी होना आपके लिए काफी जरूरी है. इस बीच केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों को DR में बढ़ोतरी होने का इंतजार है.इसी को लेकर कैबिनेट सचिव को पत्र भी लिखा गया है. 

दरअसल, भारत पेंशनर्स समाज (BPS) ने कैबिनेट सचिव को पत्र लिखा है. उसमें  DA, DR , रुकी हुई किस्त और साथ ही उसका पेंडिंग पैसा जल्द देने की मांग भी की है. इस बीच कई बड़े त्योहारों की भी शुरुआत होने वाली है, जैसे दीवाली और छठ. इस दौरान खर्चें भी काफी बढ़ जाते हैं. ऐसे में ये उम्मीद की जा रही थी कि सरकार इस दौरान नई दरों का घोषणा कर देगी. 

क्या मांग की गई?

बता दें कि 22 अक्टूबर यानी आज BPS के महासचिव ने कैबिनेट सचिव से पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग (DoPWW) और वित्त मंत्रालत के  व्यय विभाग (DoE) से  इस मामले पर चर्चा करने की अपील की है. ऐसे में सबसे अहम सवाल ये है कि आखिर DR में कितनी बढ़ोतरी हो सकती है और क्या सरकार कितनी बढ़ोतरी करेगी इसका ऐलान किया है?

बढ़ोतरी होने से क्या होगा फायदा?

सरकार अगर DR में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर देती है तो इससे DR जो 60 प्रतिशत मिलता है वो बढ़कर 63 प्रतिशत हो जाएगा. इसका सीधा फायदा पेंशनर्स को पड़ने वाला है. उनको जो हर महीने रकम मिलती है उसमें सीधा बढ़ोतरी हो जाएगी.मान  लीजिए, अगर आपको बेसिक पेंशन 30 हजार मिलती है तो आपको 900 रुपये एक्स्ट्रा मिल सकते हैं. यानी आपको अपने खर्चें चलाने के लिए अतिरिक्त आर्थिक सहायता मिलेगी.त्योहारों के दौरान होने वाले खर्चों को भी आप अच्छे से मैनेज कर सकेंगे. 

कितनी हो सकती है बढ़ोतरी?

बड़ी बात ये है कि 18 अप्रैल 2026 को मंजूर की गई आखिरी बढ़ोतरी के बाद DR को 58 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया गया था. फिलहाल मौजूदा दर 60 प्रतिशत ही है. लेकिन पेंशनभोगियों के DR में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी का पूरा अनुमान है. अगर इसमें बढ़ोतरी की जाती है तो DR 60 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत हो जाएगा.  जानने वाली बात ये है कि DR की नई दर 1 जुलाई 2026 से लागू की जाएगी. इसको तय करने के लिए जुलाई 2025 से जून 2026 तक की महंगाई के आंकड़े देखे जाएंगे. 

जरूरी बात ये है कि अगर सरकार बढ़ोतरी करती है तो सरकार के ऐलान के बाद पेंशनर्स को बढ़ी हुई रकम के साथ ही पिछले महीनों का पेंडिंग पैसा यानी एरियर भी मिल सकता है. यानी अभी पेंशनर्स को नई दर और पेंडिंग रकम के भुगतान का इंतजार सरकार के आधिकारिक ऐलान तक करना है. 

8th Pay Commission: कितनी बढ़ेगी सैलरी, बेसिक पे या अलाउंस में से क्या बेहतर?

प्रतीक्षा राणावत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 12 वर्षों का अनुभव है. इन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मल्टीमीडिया (B.Sc - Multimedia) में ग्रेजुएशन किया है और इसके बाद जन संचार (Mass Communication) में पोस्ट ग्रेजुएशन भी किया है. अपने करियर की शुरुआत इन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, लेकिन समय के साथ लेखन में भी अपनी मजबूत पहचान बनाई. वर्तमान में प्रतीक्षा बिजनेस से जुड़े विषयों के लिए लेखन करती हैं. इसके साथ- साथ ही इन्हें ट्रैवलिंग, नई चीज़ों को एक्सप्लोर करना और किताबें पढ़ने का भी शौक है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

8th Pay Commission: कितनी बढ़ेगी सैलरी, बेसिक पे या अलाउंस में से क्या बेहतर?
8th Pay Commission: कितनी बढ़ेगी सैलरी, बेसिक पे या अलाउंस में से क्या बेहतर?
Explained: SIP के 'साइलेंट नुकसान' क्या हैं? निवेश के पहले एक्सपर्ट्स से 5 उपाय जान लें
SIP के 'साइलेंट नुकसान' क्या हैं? निवेश के पहले एक्सपर्ट्स से 5 उपाय जान लें
UPI के किन लेनदेनों पर आ सकता है नोटिस, कैश ट्रांसफर के नियम समझें
UPI के किन लेनदेनों पर आ सकता है नोटिस, कैश ट्रांसफर के नियम समझें
एक झटके में 5000 लोगों की नौकरी खत्म, इस बड़े बैंक का ऐलान
एक झटके में 5000 लोगों की नौकरी खत्म, इस बड़े बैंक का ऐलान
Advertisement

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
Embed widget